Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्त्री पर बुरी नजर विनाश का रास्ता हैं

“स्त्री पर बुरी नजर विनाश का रास्ता हैं” पढ़े और जाने की स्त्री पर बुरी नजर डालने वाला कितना ही बड़ा पुण्य का भागी हो, उसी वक्त उसका विनाश निश्चित हैं | आज के वक़्त में स्त्री को एक वस्तु समझने वाले, उस पर बुरी नजर रखने वाले कितना भी बच जाये पर ईश्वर के दंड से बचना नामुमकिन हैं |

स्त्री पर बुरी नजर विनाश का रास्ता हैं

राक्षस कंभ और उसकी राक्षसी सेना ने भगवान शिव की गहरी तपस्या की और कई पूण्य प्राप्त किये | अंत में भगवान ने राक्षस कंभ को दर्शन दिए और मन चाहा फल मांगने को कहा | राक्षस ने बलवान, यशस्वी होने का आशीर्वाद माँगा | भगवान शिव ने प्रसन्न होकर राक्षस को आशीर्वाद दिया |

buri najar vinash ka rasta hain

घमंड में चूर राक्षस ने स्वर्ग पर हमला कर सभी देवताओं को हरा दिया और स्वर्ग पर कब्ज़ा कर लिया | तब देवता मारे- मारे फिरने लगे | तब उन्हें नारद मुनि मिले | उनकी सलाह पर इंद्र देवता दत्तात्रेय के पास गये और अपनी करुण कथा का बखान किया | दत्तात्रेय ने मुस्कुराकर देवराज इंद्र से कहा – हे इंद्र ! तुम कुछ भी करके राक्षस कम्भ को मेरे पास भेज दो | उसके बाद तुम्हारी समस्या का अंत निश्चित हैं |

देवराज ने यही किया | किसी तरह से कंभ को भगवान दत्तात्रेय के पास भेजा | उस वक्त दत्तात्रेय के साथ माता लक्ष्मी बैठी थी | जिन्हें देख राक्षस मंत्र मुग्ध हो गया और उनका हरण कर राक्षस कम्भ उन्हें अपने साथ ले गया | यह देख देवराज ने परेशान होकर भगवान् से पूछा – यह क्या हो रहा हैं | आप कुछ करते क्यूँ नहीं | भगवान ने कहा – तुम्हारे कारण हुआ | तुम ही जाओ और माता लक्ष्मी को सही सलामत लाओ | इंद्र ने कहा कम्भ को भगवान् शिव का आशीर्वाद प्राप्त हैं | देवता उसे नहीं हरा सकते | तब भगवान् ने कहा – राक्षस कम्भ ने भावनाओं में बहकर परे स्त्री का स्पर्श किया हैं और उनकी इच्छा विरुद्ध उनका अपहरण किया हैं | अब उसके सारे पूण्य पाप में बदल चुके हैं | वह अत्यंत ही निसहाय हैं और निर्बल हैं | अतएव यह उपयुक्त समय हैं | उस पर हमला करो और माता लक्ष्मी के साथ इन्द्रलोक को भी पा लो |

इसमें  छुपी शिक्षा

पराई स्त्री पर बुरी नजर रखने वाला कितना ही बड़ा पंडित क्यूँ ना हो वो पाप का भागी होता हैं | और उन जैसो का साथ देने वाले भी उतना ही भोगते हैं |

अब बुराई की सीमा ने सभी बंधन तोड़ दिए हैं और इस कलयुग का अंत नजदीक हैं इसलिए आज कल महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं क्यूंकि महिलायें ही दुनियाँ को पापियों से मुक्त करा सकती हैं |

स्त्री पर बुरी नजर विनाश का रास्ता हैं आज के वक्त का सच हैं | दुनियाँ कितना भी लड़कियों में बुराई निकाल दे या उसे हर बात के लिए जिम्मेदार बोले लेकिन ईश्वर के न्याय में अपराधी उसी वक्त सजा के लिए नियति बना बैठता हैं भले उसने कितने ही पूण्य किये हो वो उसी वक्त पाप में बदल जाते हैं | स्त्री को देवी का स्थान ऐसे ही नहीं दिया गया हैं श्रृष्टि के सृजन में नारी का अमूल्य योगदान हैं |

यह आपको क्या सीख देती हैं ? क्या आप इस लड़ाई में लड़कियों के साथ हैं ? या आप क्या सोचते हैं इस विषय में ?

ऐसी ही कई शिक्षाप्रद कहानियाँ हमने लिखी हैं जिसके लिए Inspirational Hindi Story पर क्लिक करें |

स्त्री पर बुरी नजर विनाश का रास्ता हैं यह Hindi Story आपको कैसी लगी ? कमेंट अवश्य करें |

Karnika
कर्णिका दीपावली की एडिटर हैं इनकी रूचि हिंदी भाषा में हैं| यह दीपावली के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हैं | यह दीपावली की SEO एक्सपर्ट हैं,इनके प्रयासों के कारण दीपावली एक सफल हिंदी वेबसाइट बनी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles