Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बाबा आमटे का जीवन परिचय | Baba Amte Biography in Hindi

बाबा आमटे का जीवन परिचय, जीवनी, कौन थे, कविता, पुण्यतिथि, निबंध, सामाजिक कार्य, शिक्षा, नेता, विचार (Baba Amte Biography in Hindi) (Kaun the, Famous for, Education, Ashram, Essay, Quotes, Contribution to the Society)

बाबा आमटे का पूरा नाम डॉ॰ मुरलीधर देवीदास आमटे था। वे देश के प्रख्यात और सम्माननीय समाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने आनंदवन की स्थापना कर कुष्ट रोगियों को नये जीवन और नये संघर्ष के लिए रास्ता दिया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने वन्य जीव संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक बनाने के लिए नई तरह के क्रियाकलाप आरंभ किया। नर्मदा को भी प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए भी इन्होंने आंदोलन चलाया। एक तरह से इन्होंने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण में लगा दिया।

Baba Aamte

बाबा आमटे का जीवन परिचय (Baba Amte Biography in Hindi)

नामबाबा आमटे
जन्म26 दिसंबर 1914
जन्म स्थानहिंगनघाट, वर्घा, महाराष्ट्र
मृत्यृ9 फरवरी 2008
जातिपता नहीं
पिता का नामदेवीदास आमटे
माता का नामलक्ष्मीबाई आमटे
पत्नी का नामसाधना गुलेशास्त्री
कॉलेजवर्घा लॉ कॉलेज
आंदोलनभारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, आनंदवन, भारत जोड़ी, लोक बिरादरी प्रचार, नर्मदा बचाओ आंदोलन
संपत्तिपता नहीं

बाबा आमटे का जन्म, प्रारंभिक जीवन (Baba Amte Birth and Initial Life)

बाबा आमटे का जन्म वर्धा के लेखपाल और जमींदार देवीपाल के घर 26 दिसंबर 1914 को हुआ था।  विरासत में मिली जमींदारी के कारण बचपन बहुत ही आराम से बीता। बचपन में किसी राजकुमार की तरह रेशमी कुर्ता और चमकदार जूते पहनते थे। जिन लोगों ने बाबा को बाद में देखा होगा उनके लिए उनके बचपन का अनुमान लगाना निश्चित तौर पर कठिन होगा।

बाबा आमटे की शिक्षा (Baba Amte Education)

बाबा ने अपनी आरंभिक स्कूली शिक्षा नागपुर के मिशन स्कूल में पूरा की उसके बाद नागपुर विश्विद्यालय से कानून की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कई अन्य विषयों को भी पढ़ा और फिर स्थानीय तौर पर वकालत का कार्य प्रारंभ किया।

बाबा आमटे का काम (Baba Amte Work)

गाँवो का दौरा करने के बाद बाबा आमटे ने पाया कि भारतीय गांव सचमुच ही खस्ताहाल हालत में है। भारत उस समय गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा था और आजादी का संघर्ष जोरों पर था, उसी समय बाबा आमटे ने अपने मित्र राजगुरू का साथ छोड़ दिया और गाँधी जी के साथ अहिंसा के रास्ते पर चलना शुरू कर दिया। उन्होंने गाँवो में जाकर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के लिए आवाज उठाना शुरू किया। बाद में जाकर विनोबा भावे से प्रभावित होकर उन्होंने जगह-जगह भूमि सुधार आन्दोलन भी प्रारंभ किया।

बाबा आमटे कार्यक्षेत्र (Baba Amte Workplace)

उन दिनों जब कुष्ट रोग एक समाजिक कलंक हुआ करता था। लोग इस रोग से ग्रस्त लोगों को समाजिक रूप से बहिष्कृत कर देते थे। इस तरह के मिथ्या अफवाह से लड़ने के लिए के बाबा आमटे आगे आए एवं जीवनभर कुष्ठरोगियों, जनजातियों एवं किसानों के साथ कार्य करते हुए वर्तमान उन्नयन के जनविरोधी स्वरूप को जाना और वैकल्पिक उन्नयन की जमीन तैयार की.

बाबा आमटे आनन्दवन (Baba Amte Aanandvan)

बाबा आमटे की जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी कुष्ट रोगों से पीड़ित अछुतों के लिए आश्रम का निर्माण, जिसे कि आनन्दवन के नाम से आज जाना जाता है। कम लागत से बने इस आश्रम में आज धन संपदा प्रचुर मात्रा में है। यहाँ सारी चीजों की पैदावार होती है। इसके अलावा बाबा आमटे ने यहीं से भारत जोड़ों आंदोलन की भी शुरुआत की थी।

बाबा आमटे साहित्यिक रचना (Baba Amte Literary Composition)

‘ज्वाला आणि फुले’ और  ‘उज्ज्वल उद्यासाठी’ नामक दो काव्यसंग्रह बाबा आमटे ने लिखा। इन कविताओं में तत्कालीन संघर्ष की छवि देखने को मिल सकती है।  

बाबा आमटे निधन (Baba Amte Death)

बाबा आमटे का देहावसान 9 फरवरी 2008 को हुआ। वे उस समय 94 वर्ष के थे।

बाबा आमटे पुरस्कार और सम्मान (Baba Amte Awards) 

वर्षपुरस्कार
1971-भारत सरकार से पद्मश्री 
1979जमनालाल बजाज सम्मान
1980  नागपुर विश्वविद्यालय से डी-लिट उपाधि
1983 अमेरिका का डेमियन डट्टन पुरस्कार 
1985रेमन मैगसेसे (फिलीपीन) पुरस्कार मिला
1985-86पूना विश्वविद्यालय से डी-लिट उपाधि
1988घनश्यामदास बिड़ला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
1988संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ऑनर
1990 टेम्पलटन पुरस्कार
1991ग्लोबल 500 संयुक्त राष्ट्र सम्मान
1992स्वीडन का राइट लाइवलीहुड सम्मान
1999 गाँधी शांति पुरस्कार 
2004 महाराष्ट्र भूषण सम्मान
होम पेजयहाँ क्लिक करें

FAQ

Q : कौन थे बाबा आमटे?

Ans : बाबा आमटे एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता थे।

Q : कब हुआ बाबा आमटे का जन्म?

Ans : बाबा आमटे का जन्म 26 दिसंबर 1914 को हुई।

Q : बाबा आमटे की मृत्यृ कब हुई?

Ans : बाबा आमटे की मृत्यृ 9 फरवरी 2008 को हुई।

Q : कहां के रहने वाले थे बाबा आमटे?

Ans : हिंगनघाट के रहने वाले थे बाबा आमटे।

Q : बाबा आमटे की पत्नी का नाम क्या था?

Ans : बाबा आमटे की पत्नी का नाम साधना गुलेशास्त्री।

अन्य पढ़े:

Ankita
अंकिता दीपावली की डिजाईन, डेवलपमेंट और आर्टिकल के सर्च इंजन की विशेषग्य है| ये इस साईट की एडमिन है| इनको वेबसाइट ऑप्टिमाइज़ और कभी कभी आर्टिकल लिखना पसंद है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles