Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दस्त की समस्या के लिए घरेलु ईलाज | Loose Motion Home Treatment in Hindi

दस्त की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलु ईलाज, नुस्खे, उपाय, कारण, लक्षण, एलोपैथिक, अंग्रेजी दवा, आयुर्वेदिक (Loose Motion Home Treatment in Hindi) (Symptoms, Tablet, Medicine,)

जब भी किसी का पेट ख़राब होता है, और वह बार बार बाथरूम की तरफ भागे, समझ जाइये उसे दस्त हो गए है| यह एक बहुत आम बीमारी है, लेकिन जब कभी हो जाये, तो इन्सान परेशान हो जाता है| इसमें पूरा शरीर ऐसा थक जाता है जैसे हमने कोई बहुत मेहनत वाला काम किया है| ऐसा होने पर बार बार बाथरूम जाना थोडा अजीब लगता है, लेकिन इस पर हमारा जोर नहीं चलता| दस्त होने पर हमारे शरीर के अंदर का पूरा पानी निकल जाता है और हम कमजोर हो जाते है| यह डायरिया का ही रूप है जिसमें शरीर में पानी की कमी हो जाती है और दस्त होने लगते है| यह बच्चों को बहुत जल्दी होता है, क्यूंकि वो कम पानी पीते है| इसमें पेट में दर्द, कमजोरी, बुखार जैसी शिकायतें होती है|

दस्त की समस्या घरेलू ईलाज (Loose Motion Home Treatment)

आपको बता दें कि दस्त की समस्या ऐसी समस्या है जिसके होने से शरीर में कमजोरी आ जाती है. लेकिन इस समस्या को आप कुछ घरेलू नुस्खों के माध्यम से दूर कर सकते हैं. इसके लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें, यहाँ आपको इस समस्या के कारण, लक्षण एवं उपाय के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी.

दस्त की समस्या कारण (Loose Motion Causes)

वैसे तो दस्त होने के बहुत से कारण हो सकते है, लेकिन में आपको कुछ मुख्य कारण यहाँ बता रही हूँ|

 1फ़ूड posioning
 2किसी खाने की चीज से एलर्जी की वजह से
 3पाचन तंत्र का सही ढंग से काम ना करना
 4किसी दवाई से एलर्जी
 5शराब अधिक पीना
 6तनाव
 7ज्यादा खाना
8पानी कम पीना

दस्त की समस्या लक्षण (Loose Motion Symptoms)

  • उलटी होना
  • बार बार motion फील होना
  • पेट में मरोड़
  • बुखार
  • वजन कम होना
  • loose motion में ब्लड का भी आना
  • अजीबो गरीब motion होना

ये सभी लक्षण बताते है कि व्यक्ति dast से परेशान हो गया है| यह वैसे बहुत सीरियस बीमारी नहीं है| इसका इलाज आसानी से घर पर किया जा सकता है| मैं आज आपको इस बीमारी का घरेलु उपचार (home remedy) बताउंगी| जिसकी मदद से आपको dast से बहुत जल्द आराम मिल जायेगा|

Loose motion dast ka gharelu ilaj in hindi

घरेलू ईलाज (Home Treatment)

सरसों (राई) के दाने –

सरसों में antibactiria propertie होती है जो loose motion रोकने में मदद करती है| ¼ tsp राई के दानो को 1 tbsp पानी में 1 घंटे तक भिगो कर रखें| अब इस पानी को दवाई की तरह पी लें| इसे दिन में 2-3 बार पियें| आपको dast से बहुत जल्द आराम मिलेगा|

नीम्बू –

नीम्बू में citric एसिड होने की वजह से वह पेट को अच्छे से साफ कर देता है, यह पेट से सारी गन्दगी हटाने में मदद करता है| 1 नीम्बू से पूरी तरह अच्छे से रस निकाल लें| अब इसमें 1 tsp नमक और 1 tbsp शक्कर मिलाएं| इसे अच्छे से मिलाएं| अब आप इसे हर घंटे पियें| आपको आराम मिलेगा| आराम मिल जाये तब भी 1-2 दिन तक इसे दिन में 2 बार पियें जिससे आपका पेट पूरी तरह से साफ होकर अच्छे से काम करने लगेगा|

अनार –

अनार एक ऐसा फल है जो dast में आराम देता है और जिसको यह बीमारी बार बार होती है उन्हें अनार खाने से बहुत आराम मिलता है| loose motion होने पर अनार के दाने ज्यादा से ज्यादा खाएं| इससे आपको आराम मिलेगा| दिन में 2 अनार से ज्यादा ना खाएं| इसके अलावा आप अनार का रस निकाल कर कम से कम दिन में 3 बार पियें| इसके अलावा आप अनार के पत्तों को पानी में उबालें और उस पानी को पियें| आपको इससे बहुत जल्द आराम मिलेगा|

मैथी –

मैथी में antibactiria और antifungal प्रॉपर्टीज होती है| मैथी के दानों को पीस कर पाउडर बना लें| अब 2 tbsp मैथी पाउडर को 1 गिलास पानी में डालें और सुबह खली पेट पियें| 2-3 दिन ऐसा करने से आपको पूरी तरह से दस्त मे  आराम मिलेगा|

शहद –

शहद एक आयुर्वेद तरीका है इससे बहुत सी बीमारी ठीक होती है| 1 चम्मच अच्छी शहद लें, अब इसमें ½ tsp दालचीनी का पाउडर मिलाएं| इसको 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं| इसे सुबह खाली पेट पियें| फिर बाद में भी 1-2 बार पियें| आपको 1 दिन में ही loose motion से आराम मिलेगा|

छाछ (मठा) –

हमारे भारत में छाछ को healthy ड्रिंक माना जाता है| हमारे पेट के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है| इसे पिने से पेट का पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करने लगता है और पेट की बहुत सी बीमारियाँ दूर हो जाती है| छाछ में मौजूद एसिड बैक्टीरिया और पेट के रोगाणु से लड़ने में मदद करता है| 1 गिलास छाछ में 1 tsp नमक, थोड़ी सी जीरा पाउडर, काली मिर्च या हल्दी मिलाएं| इसे मिलाकर दिन में 2-3 बार छाछ को पियें इससे आपको बहुत फर्क पड़ेगा|

साबूदाना –

आपको शायद नहीं पता होगा कि साबूदाना हमारे पेट दर्द को कम करता है और पाचन सही ढंग से करता है| साबूदाना को 3 घंटे तक पानी में भिगो दें| साबूदाना में ज्यादा पानी लगता है इसलिए ध्यानपूर्वक उसमें पानी डालें| अब इस पानी को पी लें आपको loose motion से आराम मिलेगा और पेट दर्द भी कम होगा| आप इस पानी को दिन में कई बार पियें| बहुत जल्द आराम मिलेगा|

लिक्विड लेते रहें –

अगर आपको कई बार dast हो रहे है, तो आपके शरीर में जल्दी पानी की कमी हो जाएगी और आप dehydrated हो जाओगे| इससे बचने के लिए जरुरी है की आप अपने शरीर को पानी की भरपूर मात्रा देते रहे| जब भी आपको dast हो आप पानी पीना ना छोड़ें| थोड़ा थोड़ा कर के पानी पीते रहे| दिन में कम से कम 7-8 ग्लास पानी पियें| इसके अलावा आप सूप या फलों का रस भी लेते रहें| Electrol पाउडर को पानी में घोल कर दिन में कई बार पियें| पेट में बहुत आराम मिलेगा| नारियल पानी पिने से भी बहुत आराम मिलता है|

पुदीना –

पुदीना दस्त में रामबाण की तरह है| इससे पेट में बहुत ठंडक मिलती है और आराम भी| पुदीना में antibactirial प्रॉपर्टीज होती है जो पाचन में बहुत जल्द मदद करता है| इसे आप बहुत से तरीके से ले सकते है| आप चाहें तो पुदीने की ताजा 2-3 पत्तियों को खाना खाने के बाद चबा लें, पाचन अच्छे से होगा| पुदीने की ताजी पत्तियों को पीस कर उसका रस निकाल लें| अब 1 tsp पुदीने के रस में 1 tsp शहद और 1 tsp नीम्बू का रस मिलाएं| इसको अच्छे से मिलाकर दिन में 2-3 बार लें| 1 दिन में ही आराम मिलेगा|

Healthy ड्रिंक –

यह एक ऐसी ड्रिंक है जो बहुत आराम देती है| इसको बनाने के लिए 2 tbsp दही, ¼ tsp हल्दी, 1 चुटकी हींग, मीठी नीम, नमक इन सबको मिलाकर 1 गिलास पानी में उबालें| जब पानी उबलने लगे तब इसे छान लें और ठंडा होने दें| इसे दिन में 2 बार 3 दिन तक पियें|

बेल पत्ती –

बेल पत्ती और इसका फल पेट को बहुत आराम देता है| बेल पत्ती को सुखाकर पीस लें| अब 2 tbsp पाउडर में 2 tbsp शहद मिलाएं| इसे दिन में 3-4 बार खाएं| इसे कुछ दिन तब तक खाएं, जब तक आप पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती|

अदरक –

अदरक में antibactiria और antifungal प्रॉपर्टीज होती है जो पेट के दर्द और loose motion में आराम देता है| 1 कप छाछ में ½ tsp सूखा अदरक का पाउडर को मिलाएं| इसे दिन में 2-3 बार पियें| 1 दिन में ही फर्क समझ आएगा|

पपीता –

पपीता बहुत आराम देता है| पेट में होने वाली मरोड़ को यह दूर करता है| कच्चा पपीता को लें और किस लें| अब 3 कप पानी में इसे डाल कर 10 min तक उबालें| अब छान कर ठंडा करें और इसे पी लें| दिन में 2-3 बार पियें आराम मिलेगा|

कुछ अन्य उपाय –

  • हर्बल tea बना कर पियें|
  • दूध से बना सामान जैसे चीज, दूध, पनीर, कॉफ़ी इन सबको खाने से बचें| loose motion में दूध अच्छा नहीं होता है|
  • केला को दही में मिला कर खाएं|
  • केला में हल्का सा नमक डाल कर मैश करें और दिन में 2-3 बार खाएं|
  • बिना शक्कर की काली चाय पियें|
  • इस समय ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाइये|
  • खाने की जगह थोडी थोड़ी देर में लिक्विड लेते रहें|
  • अगर भूक लगे तो बहुत हल्का खाना खाएं जो आसानी से पच जाएँ|
  • आलू, ज्यादा मसाला वाला खाना खाने से बचें|

दस्त की एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, अंग्रेजी दवा (Tablet, Medecine)

  • आप इसके रोकथाम के लिए ओआरएस ले सकते हैं जो आपके शरीर में नमक और ग्लूकोज की कमी को पूरा करेगा। ये आपको आसानी से कही भी मेडिकल की दुकान में उपलब्ध हो जाएगा।
  • ओटीसी एंटीडाएरीयल दवाई जो की आपको दस्त में राहत पहुंचाएगी।
  • लोपेरामाइड ये भी एंटीडाएरीयल दवाई है जो दस्त में राहत पहुंचाती है।
  • बिस्मथ सबसैलिसिलेट दस्त को कंट्रोल करती है।    
  • एंटीकोनाल भी आपको दस्त में काफी राहत पहुंचाएगी जिसके बाद आपको बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इसके साथ ही आप दही में इसागोल की भूसि मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं, इससे भी आपको दस्त में राहत मिलेगी।

आज मैंने आपको दस्त का घरेलू ईलाज एवं दवाइयां बताये| इन तरीकों को अपनाकर आप बहुत जल्द आराम पा सकती हैं| अगर आपके dast इन तरीकों को अपनाकर भी 24 घंटे में ठीक नहीं होते है, तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ और उसकी सलाह लें| वैसे ये सारे तरीके बहुत किफायती और फायदेमंद है| मैं हमेशा कोशिश करती हूँ, कि आपकी रोजमर्रा की तकलीफों के किफायती, आसन और घरेलु उपाय बताऊँ| आपको आज का आर्टिकल कैसा लगा जरुर बताएं| आप अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर करें|

FAQ

Q : दस्त क्यो होते हैं ?

Ans : दस्त हमारे शरीर में होने वाली गड़बड़ के कारण होते हैं।

Q : दस्त में क्या ना खाए जिससे आपको नुकसान पहुंचता है ?

Ans : दस्त के समय आप दूध ना पिएं क्यों ये आपके पेट के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता।

Q : दस्त के समय आपको कमजोरी क्यों लगती है ?

Ans : दस्त के समय आपको सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है जिसके कारण आपको कमजोरी महसूर होती है।

Q : दस्त में एकदम ठीक होने के लिए क्या करें ?

Ans : दस्त के समय आप पानी, दही ,केला आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

Q : दस्त में दवाई कौन सी लें ?

Ans : इसके समय आप ओआरएस पाउडर पानी में घोल कर पी सकते हैं.

Anubhuti
यह मध्यप्रदेश के छोटे से शहर से है. ये पोस्ट ग्रेजुएट है, जिनको डांस, कुकिंग, घुमने एवम लिखने का शौक है. लिखने की कला को इन्होने अपना प्रोफेशन बनाया और घर बैठे काम करना शुरू किया. ये ज्यादातर कुकिंग, मोटिवेशनल कहानी, करंट अफेयर्स, फेमस लोगों के बारे में लिखती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles