फ्रांस की राजधानी पेरिस में 15 नवम्बर 2015 को इस्लामिक संगठन ने आतंकी हमला किया | फ्रांस में अब तक का बहुत बड़ा आतंकी हमला जिसे 26/11 के आतंकी के समान ही माना जा रहा हैं जिसमे एक के बाद एक छह ब्लास्ट हुये हैं | इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक संगठन आईएसआईएस ने लिया हैं इस हमले में 157 लोगो की मौत एवम 200 के घायल होने की खबर आई हैं | सभी देशों ने इस हमले की निंदा की हैं | इस हमले के बाद ही फ्रांस में आपातकाल की घोषणा की गई |
यह आतंकी हमला छह जगहों पर हुआ जिसमे बेटाकला थिएटर, पेटाईट कम्बोज रेस्तरां,लो बेला इक्वाईप, रूडी चेरोन, पेरिस नेशनल स्टेडियम, ला केरिलान आते हैं |यह सभी भीड़ भाड़ वाले इलाके हैं | अनुमान हैं कि यह हमले कई दिनों की प्लानिंग के बाद योजनाबद्ध तरीको के साथ किये गए हैं | हमले के समय फ्रांस के प्रेसिडेंट फुटबाल मैच देख रहे थे जैसे ही खबर फैली मैच रोक दिया गया और उन्हें सुरक्षित बहार भेजा गया |
इस हमले के पूर्व तकरीबन दस माह पहले भी आंतकियों ने चार्ली हिद्दो के ऑफिस पर हमला बोला था | पिछले कई दिनों से इनके बीच मामला गरमा रहा हैं |
आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकी फ्रांस पुलिस की कार्यवाही में मारे गए हैं बताया जा रहा हैं वे सभी संख्या में आठ थे | साथ ही यह भी अनुमान हैं कि उनकी इस साजिश को कामयाब करने के पीछे फ्रांस के अंदर के लोग भी शामिल हैं |
हमले के बाद स्थिती नियंत्रण के बाद अब पुलिस पूरी जोर शोर से उन लोगो को तलाश रही हैं जिनका इस हमले में हाथ हो सकता हैं | शक के बिहाल्फ़ पर ही अभी कार्यवाही की जारी हैं लेकिन अब तक सुराग नहीं मिले हैं लेकिन हमले को देखते हुये यह बात शत प्रतिशत कही जा रही हैं कि इस हमले में अंदर के लोग होना तय हैं |
इस आतंकी हमले का क्या कारण हो सकता हैं ?
दरसल फ्रांस कई दिनों से इस्लामिक स्टेट्स के आतंकवाद के खिलाफ जंग में शामिल हैं जिसके तहत वो हवाई हमले में बराबरी से अपना योगदान दे रहा हैं |सितम्बर 2014 में फ्रांस ने इराक एवम सीरिया जैसे इस्लामिक स्टेट्स पर हवाई हमले किये |इसके आलावा वो ISIS के कई ठिकानो पर भी हवाई हमला कर रहा हैं और इसके साथ ही फ्रांस ने इस्लामिक संगठन के खिलाफ अपना सबसे महंगा और शक्तिशाली जहाज शार्ल द गॉल का उपयोग करने की बात कही | बीतते कई समय से सीरिया जैसे आतंकी अड्डो पर हवाई हमले जारी हैं |
छह ब्लास्ट में से एक ब्लास्ट लाइव कॉन्सर्ट के पहले हॉल में हुआ जिसमे अचानक ही गोलियाँ दाग दी गई और हमलवारों ने स्पष्ट किया कि यह आतंकी हमला सीरिया के हमले का बदला हैं | इस हमले में करीबन 100 लोग मारे गये |
दुसरे देशों ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की |
सभी देश ने इस हमले की कड़ी निंदा की और फ्रांस के साथ खड़े होकर इस तकलीफ के समय में एक अच्छा उदहारण दिया | भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी निंदा की साथ ही हर मदद के लिये उचित प्रयास का आश्वासन दिया | ओबामा ने इसकी निंदा करते हुए कहा यह मानवता पर किया गया हमला हैं |ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर ने कहा कि वे हर कोशिश करेंगे जिससे फ़्रांस को इस हमले से उभरने में सहायता मिले |जर्मनी की चांसलर ने भी कड़ी निंदा की और सहायता के लिये हाथ बढ़ाया |
हमले के बाद isisi ने किया एक विडियो प्रेषित किया :
हमले के बाद इस्लामिक आतंकी संगठन द्वारा एक विडियो दिया गया हैं जिसमे उन्होंने साफ़ – साफ़ शब्दों में यह कहा कि यह हमला सीरिया और ईराक में होने वाले हवाई हमले के खिलाफ बदले के रूप में किया गया हैं | धमकी के साथ कहा गया कि अगर हमला ना रोका गया तो फ्रांस पर इस तरह के विस्फोट होते रहेंगे और वे ऐसी स्थिती निर्मित कर देंगे कि नागरिक घर के अंदर भी भयभीत रहेंगे बाहर निकलना तो दूर की बात हैं |
हमले के बाद की गई मदद :
- भयावह आतंकी हमलो के बाद कई लोग स्पॉट पर मारे गये लेकिन उससे भी अधिक घायल हो गये | इस हमले में सभी आतंकी मारे गये लेकिन उनके हमले में कई मासूमों को अभी अपनी जिन्दगी गंवानी पड़ी | जो लोग घायल थे उन्हें अस्पतालों में भेजा गया बिना किसी खर्च के उनकी मदद की गई |
- कई पुलिस ऑफिसर्स के घायल होने पर उन्हें भी मदद दी गई | लोकल लोगों ने भी जो हो सकता था सभी किया | टैक्सी वालों ने अपनी मुफ्त सेवा दी |
- घायलों को मेडिसिन और कई जरुरत की चीजे मुफ्त में मुहैया कराइ गई |
- दुसरे देशों ने भी मदद के लिये हाथ बढ़ाया | वहां के भारतीय दूतावास के मनीष प्रभात ने भी जितना हो सके उतनी मदद की |
- कई हेल्पलाइन शुरू की गई जिसके द्वारा लोग आसानी से किसी भी तरह की मदद ले सकते हैं | साथ ही कोई भी संदेह होने पर उसकी जानकारी दे सकते हैं |
- स्थानीय लोगो, अस्पताल एवम कई हेल्पलाइन के अलावा सोशल साईट ने भी अपना काम जोरो से किया | कई लाख ट्वीट किये गए | लोगो ने उसी वक्त हमले की इमेजेज शेयर की जिससे सभी को आसानी से जानकारी मिली | फेसबुक के जरिये भी लोगो की मदद की गई | यहाँ तक की हमले में फँसे लोगों ने भी इन सोशल वेबसाइट के जरिये मदद मांगी |
सुरक्षा के इंतजाम :
हमले के बाद सभी प्रसिद्ध सार्वजानिक स्थानों एवम कई जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम कई ज्यादा बढ़ा दिये गये | फ्रांस के आलावा भी अन्य देशो जहाँ आतंकी हमले की संभावना हैं सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं |
इस हमले को लेकर अमिरीकी मदद भी मिल रही हैं | अमेरिका बहुत समय से आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हैं | इस बड़े हमले के बाद भी अमेरिका इस हमले को बारीकी से जाँच रहा हैं |
सुरक्षा की दृष्टि से सभी देशों में आशंकित लोगो पर और अधिक ध्यान केन्द्रित किया गया हैं और पूछताछ तेज कर दी गई हैं | फ्रांस के अलावा सभी देश चौकन्ने हैं |paris attack Hindi पेरिस पर हुआ यह हमला बहुत निंदनीय हैं | इसके कारण सभी देश दहशत में हैं | और सभी को इस हमले से सबक लेते हुये सभी आतंक ग्रसित देशो को अपने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा देना चाहिये |
अन्य पढ़े :
- अल बगदादी ISIS सरगना की मौत
- आतंकवाद हिंदी कविता
- पाकिस्तान ने दी भारत को धमकी
- मिडिया हिन्दू मुस्लिम भावनाओं के साथ खेल रही हैं
Karnika
Latest posts by Karnika (see all)
- पैराडाइज पेपर्स क्या है व इसमे किन भारतियों के नाम शामिल | What is Paradise Papers and Indians named in release in hindi - November 24, 2017
- रावल रतन सिंह का इतिहास | Rawal Ratan Singh history in hindi - November 13, 2017
- धारा 80 सी के अंतर्गत सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्प | Most Popular Investment Options Under Section 80C in hindi - November 8, 2017
पता नहीं आतंकी क्या चाहते हैं
आपके द्वारा दी गयी जानकारी पढाई में काफी काम आती है thanks