सेव खाने के गुण फायदे लाभ | Apple Gun Benefits in hindi

सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ (Apple (Sev) khane ke gun benefits (fayde and labh) in hindi)

“An apple a day keeps the doctor away” यह लाइन सबने कहीं का कहीं सुनी या पढ़ी होगी| इसका मतलब है रोज एक सेव खाने से हम डॉक्टर से हमेशा दूरी बनाये रख सकते है| डॉक्टर के पास जाना किसी को अच्छा नहीं लगता है, और अगर एक सेव खाने से हम इससे बच सकते है तो क्या बात है| एप्पल को एक चमत्कारी फल माना जाता है| इसकी सबसे ज्यादा खेती होती है और यह संग्रह करके भी बहुत अधिक मात्रा में रखा जाता है| एप्पल में बहुत से पौष्टिक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए जरुरी होते है| इसे खाने से शरीर को बहुत से रोंगों से लड़ने की क्षमता मिलती है साथ ही यह शरीर को ताकत भी देता है|

अगर आप अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर है, तो सेव खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है| क्यूंकि सेव में जीरो कैलोरी होती है, और ढेर सारे पौष्टिक तत्व| मतलब इसे खाने से एक तीर से दो निशाने लगेंगें, आप इसे खाकर अपनी भूख शांत करेंगे और मोटे भी नहीं होंगें और साथ ही बहुत से पौष्टिक तत्व आपके शरीर को मिलेंगें| अगर आप पतले है, तब एप्पल खाना आपके लिए भी फायदेमंद है| आपको इसे खाने से ताकत मिलेगी और आप कमजोर महसूस नहीं करेंगें|

सेव में पाए जाने जाने वाले तत्व

List of element in apple (सेव का साइज़ 150 gm लगभग)

सेव में पाए जाने जाने वाले तत्वमात्रासेव में पाए जाने जाने वाले तत्वमात्रा
विटामिन E0.18 mgविटामिन K2.2 mg
विटामिन C4.6 mgविटामिन A3 mg
पोटेशियम107 mgपानी85.56 gm
कैल्शियम6 mgएनर्जी52 कैलोरी
मैग्नीशियम5 mgवसा(fat)0.17 g
फास्फोरस11 mgकार्बोहाइड्रेट13.81 g
आयरन0.12 mgमैगनीज0.035 mg
प्रोटीन0.26 gविटामिन B60.041 mg
सोडियम1 mgविटामिन B10.017 mg

 इसके यह फायदे है कि सेव खाने से बहुत सी बीमारियाँ दूर हो जाती है| सेव खाने से कैंसर, डायबतिज, दिल के रोग, दिमाग के रोग सब दूर हो जाते है| यह रेशेदार फल होता है, जिस वजह से इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसे खाने से हमारी भूख शांत होती होती है और जल्दी भूख भी नहीं लगती है| एप्पल से पेट का पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करता है| इसे खाने के अनगिनत फायदे है इसे ऐसें ही जादुई फल नहीं कहते है| सेव शरीर की अंदरूनी खूबसूरती और बाहरी खूबसूरती दोनों में मददगार है| कहते है हमें रोज कम कम से 3 फल खाने चाहिए और सुबह सुबह तो सेव जरुर खाना चाहिए| सुबह इसे खाकर दूध पीने से पाचन तत्रं सही रहता है और चेहरे की रंगत भी बदलती है| कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर लालिमा छा जाएगी क्यूंकि आपके शरीर में खून की सही मात्रा होगी|

apple ke gun fayde benefits labh in hindi

ऐसे बहुत से सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ आज में आपको अपने आर्टिकल बताने वाली हूँ| जिसे पढ़कर आप सेव को सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर नहीं अपनी पसंद से हर रोज खायेंगे| तो चलिए आज जादुई एप्पल खाने के फायदे एवम लाभ जानते है और आपको सेव के गुण (seb ke gun) भी बताते हैं|

सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ

एनिमिया बीमारी दूर करता है / Remove Anemia Disease –

एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है| इसमें खून नहीं बनता और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है जिससे खून को लाल रंग मिलता है| सेव में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है| अगर आप रोज सेव नहीं खा सकते है तो कुछ दिन तक रोज खाएं आपके शरीर में आयरन की कमी दूर होगी और एनीमिया रोग दूर होगा|

कोलेस्ट्रोल कम करता है / Reduce Cholestrol –

सेव में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है| ये फाइबर पेट में जाकर fat से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है|

कैंसर के खतरे को कम करता है / Reduce Risk of Developing Cancer –

सेव में मौजूद तत्व पेट, स्तन कैंसर होने से रोकते है| ये व्यक्ति के शरीर में मोजूद कोशिकाएं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते है|

सफ़ेद और मजबूत दांत / white and healthy teeth –

सेव आपके ब्रश की जगह नहीं ले सकता है लेकिन इसे चबा चबा कर खाने से आपके दाँतों को सफेदी मिलती है| ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और उनसे जुडी कोई बीमारी भी नहीं होती है|

डायाबटीज control –

अगर आप रोज एप्पल खाते है तो आपको 28% कम चांस है डायाबटीज होने के| इसमें मोजूद तत्व शरीर में गुलुकोस की कमी पुरे करते है जिससे आपको इन्सुलिन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी|

वजन संतुलित रखे / Maintain weight –

मोटापा बहुत सी बीमारी की जड़ होता है और इसे कम करना हमारे लिए बहुत बड़ा सर दर्द होता है| वजन कम करने वालों के मन में हमेशा यह चलता रहता है कि वो क्या खा सकते और क्या नहीं, किस प्रकार अपनी भूख को शांत करें यही सोचते है| सेव में फाइबर अधिक होता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है|

अल्जाइमर बीमारी से बचाए / Avoid Alzheimer –

अल्जाइमर मष्तिष्क से जुडी बीमारी है| एक शोध में पाया गया है कि रोज सेव का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा बचा जा सकता है| सेव मष्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे अल्जाइमर जैसे रोग नहीं होते है|

पाचन सही रखे / Maintain digest system –

पाचन के लिए सेव बहुत अच्छा है| अगर हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम ना करे तो समझो पूरा शरीर बीमार महसूस करता है| पाचन से ही शरीर के बाकि अंग अच्छे से काम करते है| सेव कहने से पाचन अच्छा होता है| सेव को छिलका सहित खाएं तो फायदा अधिक होगा|

प्रतिरक्षा प्रणाली को अच्छा रखे / Boost immune system-

सेव खाने से इम्मुन सिस्टम अच्छे से काम करता है| कोई भी रोग जल्दी हमारे शरीर पर प्रभाव नहीं डालते है|

पेट मजबूत करे –

आजकल का खानपान ऐसा हो गया है कि हमारा पेट बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है| हम कई बार ऐसी जहरीली चीजें खा लेते है जो शरीर पर तुरंत तो असर नहीं करती लेकिन वो हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है| सेव खाने से पेट की गन्दगी निकल जाती है और पेट मजबूत होता है|

पथरी(stone) से बचाए –

गुर्दे में होने वाली पथरी को सेव खा कर रोका जा सकता है| रोज सेव खाने से शरीर में पथरी नहीं होती|

कब्ज / Loose motion –

loose motion और कब्ज दोनों ही हमारे पेट से जुड़े रोग है| सेव खाने से ये रोग दूर होते है क्यूंकि इसमें फाइबर अधिक है जिससे कब्ज जैसी शिकायत नहीं होती| छोटे बच्चों को loose motion होने पर सेव को पीस कर खिलाना चाहिए आराम मिलता है|

हड्डियाँ मजबूत करे –

सेव में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है|

चेहरा की खूबसूरती बढ़ाये –

सेव खाने से फेस के काले धब्बे दूर होते है फेस पर glow आता है और आप तंदरुस्त लगते है|

आज एप्पल के बेनिफिट्स जान कर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल करिए| यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगे| सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ पढ़ कर आपकी इस फल के प्रति क्या प्रतिक्रिया है हमें जरुर बताएं| 

Other links –

Anubhuti
यह मध्यप्रदेश के छोटे से शहर से है. ये पोस्ट ग्रेजुएट है, जिनको डांस, कुकिंग, घुमने एवम लिखने का शौक है. लिखने की कला को इन्होने अपना प्रोफेशन बनाया और घर बैठे काम करना शुरू किया. ये ज्यादातर कुकिंग, मोटिवेशनल कहानी, करंट अफेयर्स, फेमस लोगों के बारे में लिखती है.

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here