बैंगन खाने के फायदे | Baingan khane ke fayde in hindi

Baingan khane ke fayde in hindi बैगन को ब्रिंजल भी कहा जाता है, ये सब्जियों का राजा होता है| जो स्वाद के साथ साथ स्वास्थवर्धक भी होता है| अलग तरह का स्वाद होने की वजह से इसे बहुत पसंद किया जाता है| बैगन से बहुत सी रेसिपी बनती है, भारतीय परिवार में बैगन की सब्जी व बैगन का भरता काफी फेमस है| एक शोध के अनुसार बैगन के पोधे में निकोटिन होता है, लेकिन इसके फल में बहुत मात्रा में होता है व ये हमारे शरीर में कुछ भी नुकसान नहीं पहुँचाता है| कई लोगों को बैगन नहीं पसंद होता है लेकिन आज मैं आपको इसके फायदे बताउंगी जिसके बाद आप खुद भी मजे से खायेंगे व दुसरो को भी प्रेरित करेंगें|

बैगन में मौजूद पोषक तत्व –

  • विटामिन B-6
  • फाइबर
  • पोटेशियम
  • एंटीओक्सिडेंट
  • विटामिन C
baigan

बैंगन खाने के फायदे ( Baingan khane ke fayde in hindi )

1प्रतिरोध क्षमता बढ़ायेबैगन में विटामिन c होता है जिसके सेवन से शरीर में संक्रमण से लड़ने की शक्ति बढ़ती है| ठण्ड में विटामिन c युक्त फल मौसंबी, नीम्बू, संतरा नहीं खाया जाता है, लेकिन संक्रमण से बचने के लिए विटामिन c की जरूरत पड़ती है, इसके लिए आप बैगन का भरपूर सेवन करें|
2दिल का खतरा कम होदुसरे फल व सब्जियों की तरह बैगन भी दिल का खतरा कम करता है| बैगन में मौजूद पोटेशियम, फाइबर, विटामिन दिल को मजबूत बनाते है|
3ब्लडप्रेशर कंट्रोलबैगन में मौजूद पोटेशियम एक तरह का मिनिरल है जो शरीर में electrolyte बैलेंस रखता है| ये शरीर में ब्लडप्रेशर कंट्रोल में सहायक है|
4कैंसर से बचाएबैगन में पाए जाने वाले फाइबर व एंटीओक्सिडेंट ये दोनों इन्सान के शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करते है| फाइबर शरीर में से विषेले पदार्थ को निकालता है जिससे कोलोन कैंसर नहीं होता है व एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करता है| जिससे कैंसर के कीटाणु शरीर में नहीं आ पाते|
5वजन कम करेबैगन में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है जिससे ये वजन कम करने में भी सहायक है| 100 gm बैगन में सिर्फ 25 gm कैलोरी होती है| इसमें फाइबर होता है जो कम खाने पर भी हमारा पेट जल्दी भर जाता है जिससे भूख से अधिक नहीं खाया जाता है|
6डायबटीज कंट्रोलबैगन में फाइबर अधिक होता है लेकिन कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल नहीं होता है जिस वजह से ये डायबटीज के मरीज के लिए बहुत अच्छा है| फाइबर ब्लडशुगर को कंट्रोल करता है जिससे डायबटीज कंट्रोल रहती है|
7कोलेस्ट्रोल कम करेबैगन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम करते है| फाइबर खाना पचाने में मदद करता है जिससे कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता|
8स्किन ग्लो करेउम्र के साथ चेहरे में झुरियां, धारियां आ जाती है, हर लड़की का सपना होता है कि वो हमेशा सुंदर जवान लगे| एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन से भरपूर बैगन में पानी की भी मात्रा बहुत होती है जिससे ये शरीर से विषेले तत्व निकालकर चेहरे को सुंदर व हेल्थी बनाता है| स्किन के साथ साथ बैगन बालों के लिए भी लाभकारी है, ये बालों को मजबूत बनाता है व इनकी ग्रोथ भी बढती है|
9दिमाग तेज करेबैगन में मौजूद पोषक तत्व दिमाग को तेज करते है जिससे याददाश बढती है व दिमाग शरीर के बाकि हिस्सों के साथ सही तालमेल बिठा पाता है|
10सिगरेट छुड़ाने में मदद करेबैगन में मौजूद निकोटिन सिगरेट गुटका छुड़ाने में मदद करता है| निकोटिन से तम्बाकू खाने की इच्छा नहीं होती है जिससे आसानी से ये बुरी आदतें छुट जाती है|
11आयरन कम करेशरीर के लिए आयरन भी बहुत जरुरी होता है लेकिन अगर इसकी अधिकता हो जाए तो दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ता है| बैगन शरीर में आयरन का लेवल सही रखता है जिससे इससे जुडी बीमारियाँ नहीं होती है|

कुछ ध्यान देने योग्य बातें –

  • बैगन को लोहे की चाकू से नहीं काटना चाहिए ना ही इसे लोहे के बर्तन में बनाना चाहिए| लोहे के साथ बैगन केमिकल रिएक्शन कर लेता है जो स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं होता है| तो हमेशा ध्यान रखें बैगन स्टेनलेस स्टील के चाकू से काटें व लोहे के अलावा दुसरे बर्तनों में बनायें|
  • बैगन काटने के बाद उसे नमक वाले पानी में कुछ देर रखें इससे उसका बिटर टेस्ट अलग होगा जिससे ये और अधिक स्वादिष्ट लगेगा|

बैगन के लाभ पढ़कर आप आज ही से खाना शुरू करें व इसके फायदे दूसरों को भी बताएं ताकि वे लोग भी इसे खाने की ओर प्रेरित हों| अगर आपके पास बैगन की कोई अलग तरह की रेसिपी है तो वो भी हमारे साथ शेयर करें हम अपने ब्लॉग में उसे शेयर करेंगें|

अन्य पढ़े:

Anubhuti
यह मध्यप्रदेश के छोटे से शहर से है. ये पोस्ट ग्रेजुएट है, जिनको डांस, कुकिंग, घुमने एवम लिखने का शौक है. लिखने की कला को इन्होने अपना प्रोफेशन बनाया और घर बैठे काम करना शुरू किया. ये ज्यादातर कुकिंग, मोटिवेशनल कहानी, करंट अफेयर्स, फेमस लोगों के बारे में लिखती है.

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here