Biggest Famous (popular) Shopping Mall India In Hindi भारत में कई वर्षों से बहुत से बड़े – बड़े शॉपिंग मॉल बन गए है, इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. सन 2005 के बाद से इनकी संख्या में और भी ज्यादा वृद्धि हो गई है. भारतीय महानगरों के एक सेचुरेशन पॉइंट के कगार पर दूर – दूर तक शॉपिंग मॉल्स का संबंध है. भारत भर में कई मॉल्स के निर्माण के लिए ज़ोरों से काम चल रहा है. यहाँ तक कि महानगरों और व्यवसायों से ध्यान हटाकर 2-टायर और 3-टायर शहरों की ओर चला गया है. नॉएडा, गुरगांव, कोच्ची और वाराणसी जैसे शहरों में बहुत ही बड़े – बड़े शॉपिंग मॉल्स का निर्माण हुआ है. कुछ शॉपिंग मॉल्स तो विश्व प्रसिद्ध भी है. भारत के शॉपिंग मॉल्स, विदेशों के पर्यटकों के लिए विश्व के बड़े – बड़े और आकर्षक शॉपिंग मॉल्स में से एक हैं. हर साल यहाँ बहुत सी नई – नई ब्रांड्स खुल रही है, जोकि शॉपिंग के प्रिय लोगों के लिए बहुत ही आनंद की बात है.
भारत के सबसे बड़े व प्रसिद्ध मॉल
Biggest Famous Shopping Mall In India In Hindi
भारत में बहुत से बड़े – बड़े मॉल्स का निर्माण हुआ है, जिनमें से कुछ निम्न सूची में दर्शाए गये है –
क्र.म. | मॉल का नाम | स्थान | साल | लम्बाई |
1. | भारत का DLF मॉल | नॉएडा | 2016 | 2,000,000 sq ft |
2. | LuLu अन्तर्राष्ट्रीय शॉपिंग मॉल | कोच्ची | 2013 | 1,700,000 sq ft |
3. | सेलेक्ट सिटी वाल्क | दिल्ली | 2007 | 1,300,000 sq ft |
4. | फ़ीनिक्स मार्केट सिटी मुंबई | मुंबई | 2011 | 1,150,000 sq ft |
5. | एलेंट(Elante) मॉल | चंडीगढ़ | 2013 | 1,150,000 sq ft |
6. | फ़ीनिक्स मार्केट सिटी (चेन्नई) | चेन्नई | 2013 | 1,000,000 sq ft |
7. | फन रिपब्लिक | लखनऊ | 2007 | 970,000 sq ft |
8. | मंत्री स्क्वायर | बैंगलोर | 2010 | 924,000 sq ft |
9. | VR बेंगलूरू | बैंगलोर | 2015 | 900,000 sq ft |
10. | सहारा गंज मॉल | लखनऊ | 2005 | 900,000 sq ft |
11. | Z स्क्वायर मॉल | कानपुर | 2010 | 900,000 sq ft |
12. | नेप्च्युन मैगनेट मॉल | मुंबई | 2011 | 900,000 sq ft |
13. | एक्सप्रेस एवेन्यू (Avenue) | चेन्नई | 2010 | 900,000 sq ft |
14. | एम्बिएंस मॉल | गुरगांव | 2007 | 867,000 sq ft |
15. | ओरियन मॉल | बैंगलोर | 2012 | 850,000 sq ft |
16. | दी ग्रेट इंडियन प्लेस | नॉएडा | 850,000 sq ft | |
17. | DB सिटी मॉल | भोपाल | 2010 | 800,000 sq ft |
18. | फ़ीनिक्स मार्केट सिटी | पुणे | 2011 | 800,000 sq ft |
19. | नॉर्थ कंट्री मॉल | मोहाली | 2013 | 750,000 sq ft |
20. | अल्फ़ावन (Alphaone) मॉल | अहमदाबाद | 2011 | 706,000 sq ft |
21. | फ़ीनिक्स मार्केट सिटी | बैंगलोर | 2010 | 700,000 sq ft |
22. | फ़ोरुम फिज़ा मॉल | मंगलौर | 2014 | 686,892 sq ft |
23. | प्रोज़ोने मॉल | औरंगाबाद | 2010 | 680,189 sq ft |
24. | R सिटी | मुंबई | 2009 | 657,000 sq ft |
25. | हाई स्ट्रीट फ़ीनिक्स | मुंबई | 2008 | 650,000 sq ft |
26. | दी फ़ोरुम विजया | चेन्नई | 2013 | 636,000 sq ft |
27. | साउथ सिटी मॉल | कोलकाता | 2008 | 610,000 sq ft |
28. | इम्प्रेस सिटी मॉल, नागपुर | नागपुर | 2010 | 610,000 sq ft |
29. | गोल्ड शौक ग्रैंड मॉल चेन्नई | चेन्नई | 2014 | 600,000 sq ft |
30. | इनोर्बिट हैदराबाद | हैदराबाद | 2009 | 576,000 sq ft |
31. | फ़ोरुम सुजाना मॉल | हैदराबाद | 2014 | 562,464 sq ft |
32. | मेट्रो जंक्शन मॉल | कल्याण | 2008 | 750,000 sq ft |
33. | इनोर्बिट मॉल | पुणे | 2011 | 547,000 sq ft |
34. | अल्फ़ावन मॉल | अमृतसर | 540,755 sq ft | |
35. | सिटी सेंटर, मंगलौर | मंगलौर | 2011 | 540,000 sq ft |
36. | इनोर्बिट मॉल | मुंबई | 2008 | 545,000 sq ft |
37. | स्पेंसर प्लाज़ा | चेन्नई | 1863–1864 | 530,000 sq ft |
भारत के इन सभी मॉल्स में से कुछ के बारे में निम्न आधार पर बताया गया है-
- भारत का DLF मॉल
भारत में दिल्ली एनसीआर में नॉएडा के सेक्टर 18, में एक मॉल स्थित है, जिसे भारत का DLF मॉल कहते है. दिल्ली उपनगर गुरगांव में इसी नाम का एक मॉल और बनाया जा रहा है, जोकि एशिया का सबसे बड़ा मॉल कहलायेगा. इस मॉल को बनाने की योजना DLF लिमिटेड द्वारा की जा रही है, जोकि नॉएडा के ही DLF मॉल से अधिक क्षमता वाला 4,500,000 sq ft तक फैला रहेगा. सन 2008 से इस मॉल का निर्माण कार्य शुरू हो चूका है.
रोचक तथ्य (DLF Mall Noida) –
- नॉएडा में स्थित भारत के DLF मॉल का एरिया 2,000,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- इस मॉल के चालू होने की उम्मीद 2014 में थी, किन्तु यह मॉल जनता के लिए फरवरी 2016 में खोला गया.
- बेनॉय द्वारा इस मॉल की योजना और डिज़ाइन बनाई गई है.
- भारत के DLF मॉल में 6 अनुकूलित (Customized) खरीददारी के स्तर हैं. अन्तर्राष्ट्रीय और भारतीय फैशन को मिलाकर, बच्चों को समर्पित ज़ोन, मनोरंजन, अन्तर्राष्ट्रीय कैफ़े, एक रेस ट्रैक अट्रियम के साथ फ़ूड कोर्ट और रेस्तरां भी इसी में शामिल हैं.
- LuLu अन्तर्राष्ट्रीय शॉपिंग मॉल (LuLu International Shopping Mall)
LuLu अन्तर्राष्ट्रीय शॉपिंग मॉल भारत के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है. यह भारत के केरल राज्य के कोच्ची सिटी के दिल में स्थित है. यह मॉल दुबई के एक व्यवसायी मिस्टर एम आर युसूफ अली द्वारा बनवाया गया है. यह मॉल 10 मार्च 2013 को खोला गया.
रोचक तथ्य
- इस मॉल का कुल एरिया 1,700,000 sq ft है.
- इस मॉल में कुल 5 फ्लोर हैं.
- यहाँ पीवीआर सिनेमा मल्टीप्लेक्स की 9 स्क्रीन हैं.
- 18 बहु व्यंजन किचन के साथ एक ही समय में 4500 लोगों के फ़ूड लेने के स्थान और 3 रेस्तरां हैं.
- मनोरंजन के लिए पार्टी हॉल, इंडोर क्लाइम्बिंग, राइड्स, एम्यूजमेंट, 5डी सिनेमा और कुछ खेलों के साधन भी हैं.
- व्यवसाय के लिए बैंकिंग काउंटर और फॉरेन एक्सचेंज काउंटर के साथ और भी काउंटर्स है.
- फ़ीनिक्स मार्केट सिटी (Phoenix Mall Mumbai)-
फ़ीनिक्स मार्केट सिटी मुंबई में स्थित है. यह मुंबई और महाराष्ट्र का सबसे बड़ा मॉल है. इससे पहले यह भारत का सबसे बड़ा मॉल था, लेकिन Lulu मॉल के खुलने के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मॉल हो गया. यह मॉल भी पर्यटकों का पसंदीदा है. फ़ीनिक्स मार्केट सिटी मुंबई के अलावा चेन्नई, बैंगलोर और पुणे में भी स्थित है, यहाँ भी यह मॉल बहुत बड़ा और प्रसिद्ध है. मुंबई में एक हाई स्ट्रीट फ़ीनिक्स मॉल भी है, जोकि सन 2008 में खोला गया था. यह मुंबई के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है यह 650,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है. मुंबई के दर्शनीय स्थल यहाँ पढ़ें.
रोचक तथ्य
- फ़ीनिक्स मार्केट सिटी मॉल मुंबई में 1,150,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है.
- यहाँ 600 रिटेल स्टोर्स हैं और 14 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन हैं, और 20 से ज्यादा रेस्तरां हैं.
- फ़ीनिक्स मार्केट सिटी मॉल पुणे में 800,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है.
- यहाँ फ़ूड कोर्ट/प्लाज़ा, फॉरेन एक्सचेंज काउंटर, मेहन्दी, सिनेमा स्क्रीन आदि और भी सुविधाएँ उपलब्ध है.
- फ़ीनिक्स मार्केट सिटी मॉल चेन्नई में 1,000,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है. यह तमिलनाडू का सबसे बड़ा मॉल है.
- यहाँ 300 रिटेल स्टोर्स है और यहाँ बहुत से फ़ूड कोर्ट्स है, जोकि फ़ूड के चाहने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा है.
- यहाँ 30 से ज्यादा बुटीक होटल के कमरे है. इसके अलावा यहाँ फ़ूड कोर्ट, फॉरेन एक्सचेंज काउंटर पोपुलर ब्रांड रिटेल, कार पार्किंग की सुविधा, क्लब फैसिलिटी के साथ एम्फीथिएटर भी हैं.
- फ़ीनिक्स मार्केट सिटी मॉल बैंगलोर में भी स्थित है, जोकि सन 2010 में खुला, यह 700,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है.
- सेलेक्ट सिटी वाल्क (Select citywalk Delhi) –
सेलेक्ट सिटी वाल्क मॉल दिल्ली का सबसे बड़ा मॉल है. हमारे देश में नई दिल्ली शॉपिंग मॉल्स के लिए भी प्रसिद्ध है.
रोचक तथ्य
- सेलेक्ट सिटी वाल्क मॉल दिल्ली में 1,300,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- यह सन 2007 में खोला गया था. यहाँ कुल तीन ज़ोन है स्टेपल ट्रेडिशनल (परिवार), सेलिब्रेशन (सेंटर स्टेज) और हाई वोल्टेज (यूथ).
- यहाँ 130 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स, 600 से ज्यादा ब्रांड्स और पीवीआर सिनेप्लेक्स भी हैं.
- एलेंट मॉल (Elante mall Chandigarh) –
यह मॉल चंडीगढ़ में स्थित है. यह यहाँ का सबसे बड़ा मॉल है. इसका निर्माण सन 2013 में हुआ है, और यह 1,000,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है. यहाँ भी बहुत सी सुविधाएँ दी गई है.
- फन रिपब्लिक मॉल (Fun republic mall Lucknow) –
यह मॉल लखनऊ में स्थित है, यह उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा मॉल है. इस मॉल का निर्माण सन 2007 में हुआ. यह मॉल 970,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है. यहाँ बहुत से रिटेल स्टोर्स और सुविधाएँ है, जोकि शॉपिंग को चाहने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी है. इससे पहले यहाँ सन 2005 में सहारा गंज मॉल सबसे बड़ा मॉल था, जोकि 900,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है.
- मंत्री स्क्वायर मॉल (Mantri Square Mall) –
बैंगलोर में विश्व के बहुत ही बड़े – बड़े इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के हब है. जिससे यहाँ हजारों की तादात में व्यवसायी, पर्यटक, आईटी प्रोफेशनल काम के लिए आते है. उनके लिए यह मॉल बहुत अच्छा है, यह बैंगलोर का सबसे बड़ा मॉल है. यह हर उम्र के लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हैं. इसके अलावा यहाँ दूसरा सबसे बड़ा मॉल VR बैंगलोर है, जोकि पिछले ही साल खोला गया है. यह मॉल 900,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है.
रोचक तथ्य
- यह मॉल 924,000 sq ft के एरिया तक फैला हुआ है.
- यहाँ 240 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स, 11000 से ज्यादा ब्रांड्स हैं.
- यहाँ मल्टीप्लेक्स भी है और यहाँ 1.6 मिलियन से भी ज्यादा लोग हर महीने शॉपिंग करने आते है.
- Z स्क्वायर शॉपिंग मॉल (Z Square Mall Kanpur) –
उत्तरप्रदेश जनसंख्या के लिए भारत का सबसे बड़ा राज्य है, तो यहाँ शॉपिंग को चाहने वाले लोगों की संख्या भी अधिक होगी, उनके लिए z स्क्वायर शॉपिंग मॉल बहुत ही अच्छा ऑप्शन है, यह कानपुर का सबसे बड़ा मॉल है.
रोचक तथ्य
- यह मॉल 2010 में खोला गया था.
- यह 900,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है.
- यहाँ फ़ूड कोर्ट, होटल्स, लक्ज़री ब्रांड्स, पोपुलर रिटेल स्टोर्स और मल्टी सिनेमा स्क्रीन हैं.
- नेप्चुन मैगनेट मॉल (Neptune magnet mall) –
यह मॉल नेप्चून ग्रुप द्वारा बनवाया गया है और ये कुछ भागों में कार्य अभी भी कर रहे है. यह मॉल पूरी तरह चालू है. यहाँ अलग – अलग अवसर में प्रोग्राम भी किये जाते है. यहाँ बहुत सी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं.
रोचक तथ्य
- यह मॉल सन 2011 में बनवाया गया था.
- इस मॉल का एरिया 900,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- यहाँ 22 स्टोरीज और 6 टावर है.
- यहाँ फॉरेन एक्सचेंज काउंटर, फ़ूड कोर्ट, अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के रिटेल स्टोर्स और मेट्रो कैश भी है.
- मेट्रो जंक्शन मॉल (Metro Junction Mall) –
यह मॉल कल्याण का सबसे बड़ा मॉल है. इसका निर्माण सन 2008 में हुआ और यह मॉल 750,000 sq ft के एरिया में फैला हुआ है, इसलिए यह यहाँ का सबसे बड़ा मॉल है. यहाँ बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड्स है, यहाँ 125,000 से अधिक लोग आ सकते है.
- दी ग्रेट इंडियन प्लेस शॉपिंग मॉल (Great India Place Shopping Mall) –
यह मॉल नॉएडा के दिल में स्थित है, नॉएडा में यह बहुत ही अच्छा मनोरंजन का स्थान है. यहाँ दूर – दूर से लोग घुमने के लिए आते है.
रोचक तथ्य
- यह कुल 850,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- बिग सिनेमा द्वारा यहाँ 6 मूवी स्क्रीन हैं.
- यहाँ फ़ूड कोर्ट, अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड के साथ फैशन और लाइफस्टाइल, ग्रोसरी, इलेक्ट्रोनिक्स और भी बहुत कुछ है.
- अल्फ़ावन शॉपिंग मॉल
व्यवसाय और इंडस्ट्री के क्षेत्र में गुजरात बहुत ही तेज है, यहाँ भारत के कई प्रकार के प्रसिद्ध व्यवसाय हाउसेस हैं. अहमदाबाद में भी बहुत ही जरुरी भारत के व्यवसाय केंद्र हैं. अल्फ़ावन शॉपिंग मॉल अहमदाबाद के बहुत बड़े मॉल्स में से एक है. जोकि सन 2011 में खोला गया है. अल्फ़ावन शॉपिंग मॉल अहमदाबाद के अलावा अम्रतसर में भी है, लेकिन यह उससे छोटा है जोकि 540,755 sq ft तक बस फैला है.
रोचक तथ्य
- यह मॉल 706,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- यहाँ 220 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स है.
- पोपुलर ब्रांड के साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्टोर्स भी यहाँ मौजूद है.
- एक्सप्रेस एवेन्यु मॉल (Express Avenue Mall Chennai) –
यह मॉल चेन्नई के बड़े – बड़े मॉल्स में से एक है इस मॉल में बहुत सी सुविधाएँ है.
रोचक तथ्य
- इस मॉल का निर्माण सन 2010 में हुआ.
- यह मॉल 900,000 sq ft तक के एरिया में फैला हुआ है.
- इस मॉल में कपड़ों के लिए सेक्शन, बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन भी है.
- यहाँ कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए 2 मिलियन से भी ज्यादा जगह है.
- DB सिटी मॉल (DB city mall Bhopal) –
सेंट्रल भारत में यह मॉल बड़े – बड़े मॉल्स में से एक है, जोकि दैनिक भास्कर समूह की सहायक कम्पनी द्वारा संचालित किया गया है.
रोचक तथ्य
- यह मॉल सन 2010 में खोला गया.
- यह मॉल 800,000 sq ft तक के एरिया में फैला हुआ है.
- अन्तर्राष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड्स के साथ यहाँ 180 से भी ज्यादा स्टोर्स है.
- यहाँ 6 स्क्रीन वाला सिनेप्लेक्स भी है.
- इस मॉल में फ़ूड कोर्ट भी है.
- इनोर्बिट मॉल (Inorbit Mall) –
इनोर्बिट मॉल भारत की कई जगहों पर स्थित है. इस मॉल के मालिक ‘के रहेजा कारपोरेशन’ और मिस्टर k.k. सिंह है. जिनके द्वारा इस मॉल का निर्माण हो पाया है.
रोचक तथ्य
- सबसे पहला इनोर्बिट मॉल सन 2004 में खोला गया, जोकि मुंबई के मलाड में स्थित है. यह मॉल 600,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- दूसरा इनोर्बिट मॉल सन 2008 में खोला गया जोकि वाशी के नवी मुंबई में स्थित है. यह मॉल 545,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- तीसरा इनोर्बिट मॉल सन 2009 में खोला गया जोकि हैदराबाद में स्थित है. यह मॉल 576,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- चौथा इनोर्बिट मॉल सन 2011 में खोला गया जोकि पुणे में स्थित है. यह मॉल 547,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- पांचवा इनोर्बिट मॉल सन 2012 में खोला गया जोकि बैंगलोर में स्थित है. यह मॉल 500,000 sq ft तक फैला हुआ है.
- छंटा और अब तक का आखिरी इनोर्बिट मॉल सन 2013 में खोला गया जोकि वड़ोदरा में स्थित है.
इस तरह भारत में बहुत से बड़े – बड़े शॉपिंग मॉल का निर्माण हुआ है. ऊपर दिए हुए शॉपिंग मॉल्स के अलावा और भी बहुत सारे शॉपिंग मॉल्स भारत में बनाये जा रहे है, जिनका निर्माण कार्य चालू हो चूका है. इन्हीं में से कुछ शॉपिंग मॉल्स विश्व प्रसिद्ध भी हैं.
अन्य पढ़े:
Ankita
Latest posts by Ankita (see all)
- असहिष्णुता क्या है,असहिष्णुता पर निबंध,अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस - January 15, 2021
- प्रधानमंत्री घर तक फाइबर योजना 2021 | PM Ghar Tak Fibre Yojana in hindi - January 15, 2021
- जीवन में खेल कूद का महत्व निबंध अनुच्छेद | Importance of Sports in our life Essay in Hindi - January 12, 2021