चरणजीत सिंह चन्नी का जीवन परिचय, जन्म, परिवार, पत्नी, बेटे, नेटवर्थ, उम्र, धर्म, जाति, शिक्षा, पंजाब मुख्यमंत्री (Charanjit Singh Channi Biography in Hindi) (Birth, Age, Family, Wife, Son, Religion, Caste, Education, Net Worth, House, Contact Number)
काफी देर तक मुख्यमंत्री के पद के लिए चली इस माथापच्ची के बाद आखिरकार पंजाब की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है, पंजाब के नए CM के रूप चरणजीत सिंह चन्नी को चुना गया है। बता दें 55 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी दलित मुख्यमंत्री के हाथों में पंजाब की कमान सौंपी गई है ऐसे में यह नया चेहरा कौन है? चरणजीत सिंह चन्नी के करियर और उनके बारे में कुछ खास बातें लोग जानना चाहते हैं? आज हम उनकी बायोग्राफी में उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां कवर करने जा रहे है।

चरणजीत सिंह चन्नी का जीवन परिचय (Charanjit Singh Channi Biography in Hindi)
पूरा नाम | चरणजीत सिंह चन्नी |
अन्य नाम | – |
पेशा | राजनेता |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जन्म तिथि | 1 मार्च, 1963 |
उम्र | 58 साल |
जन्म स्थान | मक्रोना कलन, पंजाब |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
मुख्यमंत्री पद ग्रहण | 19 सितंबर |
विधानसभा सीट | चमकौर साहिब |
गृहनगर | खरार एसएएस नगर, पंजाब |
धर्म | सिख |
जाति | रामदासिया सिख (दलित) |
नेटवर्थ | लगभग 14 करोड़ |
चरणजीत सिंह चन्नी पत्नी, बेटे, परिवार (Charanjit Singh Channi Family, Wife, Son)
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
पत्नी का नाम | कमलजीत कौर |
बेटे | नवजीत सिंह, रिदामजीत सिंह |
बेटी | नहीं है |
चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म, धर्म, जाति, उम्र (Charanjit Singh Channi Birth, Religion, Caste, Age)
चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म पंजाब के मक्रोना कलन गांव में हुआ था. जिनकी अब उम्र 58 साल है. चरणजीत सिंह सिख धर्म से संबंध रखते हैं, चरणजीत सिंह की जाति रामदासिया सिख है, जिसे सिख दलित जाति भी कहा जाता है.
चरणजीत सिंह चन्नी शिक्षा (Charanjit Singh Channi Education)
चरणजीत सिंह जी ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है, और साथ ही चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करते हुए इन्होने वकालत की डिग्री हासिल की है. साथ ही चरणजीत सिंह जी ने एलएलबी की भी पढ़ाई की है, ये पढ़ाई में बेहद अच्छे थे जिसके चलते इन्हें मेधावी छात्र की श्रेणी में रखा जाता था. इतना ही नहीं उनकी जाति को आरक्षण का भी लाभ प्राप्त होता है।
चरणजीत सिंह चन्नी करियर (Charanjit Singh Channi Career)
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के कांग्रेस पार्टी के नेता हैं! अरविंदर सिंह के इस्तीफा दे देने के बाद उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के पद को संभालने का कार्यभार दिया गया है। चरणजीत सिंह चन्नी Technical Educational & industrial Training के मंत्री है। इतना ही नहीं चरणजीत सिंह चन्नी तकनीक शिक्षा, संस्कृति मामलों, औद्योगिक प्रशिक्षण,रोजगार सृजन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों के भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने लगातार तीन बार एमएलए के पद का चुनाव भी जीता है। आसान शब्दों में कहें तो चरणजीत सिंह चन्नी एक मेधावी नेता और राजनीतिक अधिकारी हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी राजनैतिक करियर (Charanjit Singh Channi Political Career)
पंजाब के मुख्यमंत्री व दलित लीडर CM चरणजीत सिंह चन्नी का राजनैतिक करियर काफी अच्छा रहा है। चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में एक नेता के तौर पर काम करने की शुरुवात काफी समय पहले ही कर दी थी। परंतु साल 2015 और साल 2016 में पंजाब के विधानसभा के विपक्ष पद के नेता बने और तभी से वह लोगों की नजरों में ज्यादा आने लगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में 45 वर्ष की आयु में चरणजीत सिंह चन्नी को कैबिनेट मंत्री चुना गया था। कुछ समय पहले पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा दे देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को 19 सितंबर 2021 रविवार के दिन पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया। इस तरह से चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर बैठने वाले पंजाब के 27वें मुख्यमंत्री और पहले दलित लीडर बन गए।
चरणजीत सिंह चन्नी ताज़ा समाचार (Charanjit Singh Channi Latest News)
चरणजीत सिंह चन्नी जब से मुख्यमंत्री पड़ की बागडोर संभालनी शुरू की है, तब से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. इस साल पंजाब में विधानसभा चुनाव का योजना होने वाला है. और इसके तहत सभी राजनितिक पार्टी चुनावी रैलियां करने में जुटी हुई है. कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में 2 नाम सामने आये हैं चरणजीत सिंह चन्नी एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू. हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू खुद को इस पद के लिए ज्यादा योग्य व्यक्ति मान रहे हैं. जिसके चलते दोनों नेताओं के बीच में संबंध बेहतर नजर नहीं आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं. और राहुल गांधी का कहना है कि नेता ऐसा होना चाहिए जोकि गरीबों को समझे नेता उनके बीच का होना चाहिए. अब देखने वाली बात यह होगी की आने वाले विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होती है. और कौन मुख्यमंत्री पद पर विराजमान होता है.
चरणजीत सिंह चन्नी नेटवर्थ (Charanjit Singh Channi Net Worth)
चरणजीत सिंह की सालाना नेटवर्थ की बात करें तो यह करीब 14 करोड़ 51 लाख रूपये है. लेकिन यह राशि सही है कि नहीं अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इस राशि में चरनजीत द्वारा बिजनेस से कमाई गई आय को जोड़ा नहीं गया है।हालाकि अब इनके मुख्यमंत्री बनने के बाद यह बढ़ भी सकती है.
चरणजीत सिंह चन्नी विवाद (Charanjit Singh Channi Controversy)
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विवादों से हमेशा घिरे रहते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी 3 साल पुराने “MeToo” के मामले में फिर एक बार फस चुके हैं। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी के ऊपर ही आरोप लगाया गया है कि साल 2018 में उन्होंने पंजाब के महिला आईएएस अधिकारी को गलत तरह के मैसेज भेजे थे। यह बात अलग है कि आईएएस महिला अधिकारी ने इस विषय में चरणजीत सिंह चन्नी के विरोध में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। लेकिन इस मुद्दे पर फिर से प्रकाश डालते हुए महिला आयोग विभाग ने चरणजीत सिंह चन्नी के विरोध में कदम उठाते हुए सरकार को एक नोटिस भेजा था। इस नोटिस को भेजते हुए महिला आयोग के मेन हेड मनीषा गुलाटी ने यह बात भी स्पष्ट की थी कि इस नोटिस को भेजकर वे और उनका विभाग आईएएस महिला अधिकारी को न्याय दिलवाना चाहता है क्योंकि कुछ समय पहले ही उस आईएस अधिकारी का ट्रांसफर इंडिया से बाहर कर दिया गया है।
चरणजीत सिंह चन्नी घर एवं कांटेक्ट नंबर (Charanjit Singh Channi House and Contact Number)
चरणजीत सिंह का जन्म पंजाब के छोटे से गांव मक्रोना कलन में हुआ था, लेकिन इसके बाद वे खरार एसएएस नगर, पंजाब में रहने लगे. यही उनका गृहनगर है. लेकिन अब मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पंजाब सीएम हाउस में शिफ्ट हो जायेंगे.
चरणजीत सिंह चन्नी रोचक तथ्य (Charanjit Singh Channi Facts)
पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में कुछ ऐसी चीजें हैं जो काफी इंटरेस्टिंग है उसकी जानकारी नीचे दी गई है –
- चरणजीत सिंह चन्नी सिख धर्म के दलित जाति से सम्बन्ध रखते हैं।
- चरणजीत सिंह चन्नी पहले ऐसे दलित लीडर हैं जो पंजाब के CM के गद्दी पर विराजमान हुए हैं।
- साल 2000 की शुरुआत में चरणजीत सिंह ने civic bodies polls में पंजाब के खरार शहर से कांग्रेस की टिकट जीती थी।
- साल 2007 में चरणजीत ने इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर असेंबली इलेक्शन जीता था।
- मार्च 2017 में चरणजीत सिंह चन्नी को टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के मुख्यमंत्री बनाए गए थे।
- चमकौर साहिब असेंबली को चरणजीत सिंह चन्नी ने लगातार तीन बार जीता था।
- चन्नी ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ भी आवाज उठाई थी जब उन्होंने पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई कार्यवाही नहीं की थी।
- अमरिंदर सिंह के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाले छन्नी चौथे कैबिनेट मिनिस्टर थे।
होम पेज | यहाँ क्लिक करें |
FAQ
Ans : पंजाब राज्य के नए मुख्यमंत्री.
Ans : 1 मार्च, 1963
Ans : मक्रोना कलन, पंजाब में हुआ.
Ans : 19 सितंबर 2021 में
Ans : 20 सिंतबर
Ans : पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रह चुके हैं.
अन्य पढ़ें –
- मनमोहन सिंह की जीवनी
- प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की जीवनी
- कैप्टेन अमरिंदर सिंह का जीवन परिचय
- ज्ञानी जेल सिंह का जीवन परिचय