कोरोना वायरस से बचाव व सही जानकारी के लिए सरकार ने जारी किये टोल फ्री नंबर (Coronavirus Helpline Toll Free Number in hindi)
वर्तमान समय में कोरोनावायरस से पूरी दुनिया ही बुरी तरह ख़ौफ़ खा रही है. जिसके चलते लोगों ने खुद ही अपने आप को अपने घरों में कैद कर लिया है. प्रत्येक देश की सरकार की तरफ से भी लोगों को यही हिदायत दी जा रही है कि वह घर से बाहर निकलने से पूरी तरह से बचें अपने घर में ही सभी आवश्यक वस्तुओं का इंतजाम करके घर के अंदर ही रहे. बाहर के किसी भी व्यक्ति से मेलजोल ना बढ़ाएं. ऐसे में बात आती है आपातकालीन स्थिति कि यदि घर में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नजर आता है या फिर उसे देखकर ऐसा महसूस होने लगता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और ज्यादा बिगड़ सकती है ऐसे में भारत सरकार द्वारा कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
कुछ ऐसे हेल्पलाइन नंबर जिनकी मदद से भारत के प्रत्येक राज्य में तुरंत किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या की इमरजेंसी सुविधा प्राप्त की जा सकती है. दिन प्रतिदिन पूरे विश्व में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से पूरे विश्व भर का व्यवसाय भी ठप पड़ गया है और साथ ही जीवन भी अस्त-व्यस्त हो चुका है. ऐसे में एक दूसरे से संचार और हेल्पलाइन नंबर बेहद सहायक सिद्ध हो रहे हैं.
यह एक ऐसा समय है जिसमें यदि कोई व्यक्ति सुरक्षा और सहयोग से काम ले तब ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी किए गए कोरोनावायरस के हेल्पलाइन नंबर. वे सभी नंबर नीचे दिए गए हैं यदि आप इन में से किसी भी शहर में रहते हैं और कोरोना से संबंधित किसी भी इमरजेंसी के लिए सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए अपने शहर के नंबर पर तुरंत कॉल करें और सहायता प्राप्त करें.
कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में ही आसानी से हैण्ड सैनिटाइजर बनाना सिखने के लिए यहाँ क्लिक करें
राज्य का नाम | हेल्पलाइन नंबर |
आंध्र प्रदेश | 8662410978 |
अरुणाचल प्रदेश | 9436055743 |
असम | 6913347770 |
बिहार | 104 |
छत्तीसगढ़ | 077,122-35,091 |
गोवा | 104 |
गुजरात | 104 |
हरियाणा | 8558893911 |
हिमाचल प्रदेश | 104 |
झारखंड | 104 |
कर्नाटक | 104 |
केरल | 0471-2552056 |
मध्य प्रदेश | 0755-2527177 |
महाराष्ट्र | 020-26127394 |
मणिपुर | 3852411668 |
मेघालय | 108 |
मिजोरम | 102 |
नगालैंड | 7005539653 |
ओडिशा | 9439994859 |
पंजाब | 104 |
राजस्थान | 0141-2225624 |
सिक्किम | 104 |
तमिलनाडु | 044-29510500 |
तेलंगाना | 104 |
त्रिपुरा | 0381-2315879 |
उत्तराखंड | 104 |
उत्तर प्रदेश | 18001805145 |
पश्चिम बंगाल | 3323412600 |
केंद्र शासित प्रदेश का नाम | हेल्पलाइन नंबर |
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 03192-232102 |
चंडीगढ़ | 9779558282 |
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | 104 |
दिल्ली | 011-22307154 |
जम्मू | 1912520982 |
कश्मीर | 1942440283 |
लद्दाख | 1982256462 |
लक्षद्वीप | 104 |
पुडुचेरी | 104 |
कोरोना वायरस क्या है जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
देश में कोरोना से संबंधित मामलों को रोकने के लिए और किसी भी व्यक्ति को सही समय पर सहायता प्रदान करने और प्राप्त करने के लिए दिए गए नंबरों पर कॉल करके आसानी से आप सुविधाएं उपलब्ध करा सकते हैं.
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कुछ इस प्रकार खलबली मची हुई है जिसकी कुछ नए अपडेट आपको हम बताने जा रहे हैं:-
- यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते अब संख्या 1372 हो गई है. इस समस्या को बढ़ते देख यूके सरकार ने पूरे देश में कुछ प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करने के लिए विचार करना आरंभ कर दिया है.
- पुणे के डिविजनल कमिश्नर द्वारा पुणे में धारा 144 (1) और (2) के तहत कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक प्रतिबंध लगा दिए गए हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि यदि आवश्यकता हुई तो प्रतिबंध कड़े कर दिए जाएंगे.
- कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सौरव दास जो पश्चिम बंगाल के चुनाव आयुक्त हैं उन्होंने राज्य में नागरिक चुनावों को स्थगित कर दिया है.
- सिद्धिविनायक और तुलजा भवानी जैसे बड़े मंदिर भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं.
- यहां तक कि उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर की भस्मा आरती के दौरान 31 मार्च तक किसी भी भक्तों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
- ईरान में कोरोनावायरस के चलते एक ही दिन में नया इतिहास रच दिया गया है जिसके चलते वह दुनिया के हिट देशों में से एक बन गया है. यह इतिहास इसलिए रचा गया क्योंकि वहां पर एक ही दिन में 129 लोगों की मौत कोरोनावायरस के चलते हो गई. जिसके बाद इस महामारी के चलते वहां पर 853 लोगों ने अब तक अपनी जान गवा दी है.
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा भी यह बयान घोषित किया गया है कि 15 अप्रैल तक वहां पर सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे हालांकि बोर्ड परीक्षाएं रद्द नहीं की गई है.
- त्रिपुरा सरकार द्वारा यह घोषणा की जा रही है कि 21 मार्च से लेकर 31 मार्च तक शिक्षण संस्थानों से जुड़े सभी हॉस्टल खाली करा दिया जाए.
- चंडीगढ़ सरकार ने भी सख्त कदम उठाते हुए मॉल में किराना और दवा की दुकान को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के सिनेमा हॉल, जिम, नाइट क्लब, पब, स्विमिंग पूल, कोचिंग सेंटर, स्पा सेंटर, वीडियो गेम सेंटर आदि 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दे दिया है.
- भारत में यदि कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की पुष्टि की जाए तो अभी फिलहाल लगभग 121 भारतीय लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल है.
कोरोना वायरस से बचने के लिए मुंह पर पहने वाले मास्क को घर पर आसानी से बनाना सिखने के लिए यहाँ क्लिक करें
भारत के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या
राज्य/केंद्र शासित राज्य | संक्रमित भारतीय | भारत मे संक्रमित विदेशी | कुल संक्रमित व्यक्ति | म्रत्यु | संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियोँ की संख्या |
कुल | 103 | 18 | 121 | 2 | 13 |
महाराष्ट्र | 37 | 0 | 37 | 0 | 0 |
केरला | 23 | 1 | 24 | 0 | 3 |
हरियाणा | 0 | 14 | 14 | 0 | 0 |
उत्तर प्रदेश | 12 | 1 | 13 | 0 | 4 |
दिल्ली | 7 | 0 | 7 | 1 | 2 |
कर्नाटका | 7 | 0 | 7 | 1 | 0 |
राजस्थान | 2 | 2 | 4 | 0 | 3 |
लद्दाख | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 |
तेलंगाना | 3 | 0 | 3 | 0 | 1 |
जम्मू एंड कश्मीर | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 |
तमिलनाडु | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
पंजाब | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
उत्तराखंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
उड़ीसा | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
पूरे विश्व में कोरोना वायरस की स्थिति
देशों के नाम | संक्रमित व्यक्तियों की संख्या | संक्रमण के कारण मृत व्यक्तियों की संख्या |
कुल | 171,318 | 6,679 |
चीन | 80,860 | 3,213 |
इटली | 24,747 | 1,809 |
ईरान | 14,991 | 853 |
स्पेन | 9,407 | 335 |
साउथ कोरिया | 8,236 | 75 |
जर्मनी | 5,795 | 11 |
फ्रांस | 5,423 | 127 |
यूएस | 2,952 | 58 |
स्विजरलैंड | 2,200 | 13 |
यूके | 1,372 | 35 |
ऊपर दी गई तालिका में केवल उन देशों के नाम सम्मिलित किए गए हैं जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है. इनके अलावा भी और बहुत सारे देश हैं जिनमें अब तक कोरोनावायरस अपना प्रकोप बरसाना आरम्भ कर चुका है.
क्यों कोरोना वायरस को महामारी (पेंडेमिक) घोषित किया गया है, यहाँ पढ़े
आवश्यक सूचना
कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए पूरे दुनिया भर के विशेषज्ञ काम पर लगे हुए हैं ऐसे में विशेषज्ञों से यह महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है कि कोरोनावायरस सबसे पहले श्वसन तंत्र के जरिए हमारे गले पर असर करता है. जिसके चलते आपके गले में खराश और लंबे समय तक खांसी की शिकायत हो सकती है यदि आप इस बात को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना आरंभ कर दें तो आपको रोना वायरस के संक्रमण से अपने शरीर को बचा सकते हैं आइए जानते हैं कैसे?
यदि आपको गले में खांसी और खराश के साथ सूजन और दर्द भी महसूस होने लगे तो समझ लीजिए आपके गले में तकलीफ का कारण कोरोना वायरस है. जिसको यदि आप शरीर तक नहीं पहुंचने देना चाहते तो लगातार गर्म पानी पिए और कोशिश करें कि गर्म पानी में नमक मिलाकर पिएं. क्योंकि गरम पानी और नमक आपके गले को तुरंत साफ करके कोरोनावायरस को वही खत्म कर देगा जिससे आपके शरीर को नुकसान होने से पहले ही आप सुरक्षित और स्वस्थ हो जाएंगे.
Other links –
- मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन को कैसे साफ करें
- स्पेनिश फ्लू, कैसे फैला था
- क्वारंटाइन का क्या मतलब है
- आइसोलेशन वार्ड कैसा होता है
pavan
Latest posts by pavan (see all)
- क्या आप Blogging सीखना चाहते है? | SDLC to ALC | Top Indian Blogger Pavan Agrawal - January 3, 2021
- गूगल स्लाइड्स क्या है, इस्तेमाल कैसे करें | What is Google Slides App in Hindi - December 4, 2020
- पत्रकार सुचेता दलाल का जीवन परिचय (Sucheta Dalal Biography- Husband, Scam 1992 in Hindi) - December 2, 2020