Flop Show Doordarshan TV serial in Hindi बीत गया पर स्मृति कहीं न कहीं गुदगुदी करती रहती है. स्मृति याद बन जाती है. खट्टी मीठी यादें समय की तेज रफ्तार के साथ उड़ती चली जाती है. जसपाल भट्टी का फ्लॉप शो वही खट्टी मीठी यादों का एक पुल है जो आज भी हमारे चेहरे पर मुस्कान ला देता है. अभिनय के विभिन्न माध्यम से सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर हास्य व्यंग्य करने वाला यह धारावाहिक 90 के दशक में काफी लोकप्रिय हुआ था. उनकी पत्नी सविता भट्टी इस शो की निर्माता भी थी. यह कॉमेडी सबसे पहली बार 1991 में दूरदर्शन पर दिखाई गई थी. हालंकि इसके सिर्फ 10 एपिसोड ही बनाये गये थे, लेकिन ये इतना ज्यादा पसंद किया गया कि इसकी पुनरावृत्ति कई बार हुई.
फ्लॉप शो दूरदर्शन धारावाहिक (Flop Show Doordarshan TV serial in Hindi)
इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह थी इसका प्रारंभिक दृश्य, जिसमें सबसे पहले उस व्यक्ति का आभार प्रकट किया जाता था जिसपर व्यंग्य होने वाला था. फ्लॉप शो के निर्देशक खुद के लिए मिस डाइरेक्टेड लिखते थे, साथ ही वे साधारण आदमी की स्थिति से जुड़े सामाजिक और आर्थिक मुद्दे को पटकथा बनाकर आम लोगों की समस्याओं को उजागर करते थे. इनकी परिकल्पना में कहीं भी हाइपोथिटेकल समाधान नहीं रहता था. इनकी पत्नी सविता भट्टी हर एक एपिसोड में इनकी पत्नी की ही भूमिका में थी. इस शो की सारी शूटिंग चण्डीगढ़ में ही हुई थी. इस धारावाहिक के सभी एपिसोड में कलाकार एक ही थे पर उनका चरित्र बदल जाता था.
फ्लॉप शो एपिसोड (Flop Show Episodes)
निम्नलिखित सूची में कुल 10 एपिसोड के बारे में विवरण है.
एपिसोड | शीर्षक | जसपाल भट्टी की भूमिका | विवरण |
1 | मुख्य अतिथि | मुख्य अतिथि | किस प्रकार सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि देर से आते हैं और जनता उनकी प्रतीक्षा में सारा काम धाम छोड़कर बैठ जाते हैं. इस पर व्यंग्य था. |
2. | मेडिकल बिल | रोगी का दोस्त | किस प्रकार सरकारी कर्मचारी नकली दवाइयों के बिल पर प्रतिपूर्ति यानि राइम्बरसमेंट (अदायगी) करवाती है. जसपाल भट्टी का दोस्त जसपाल के नाम पर अस्पताल में बर्ती हो जाता है और मर जाता है, लोग समझते हैं कि जसपाल ही मर गया. यह दिखाया गया. |
3 | संपत्ति | किरायेदार | इसमें वास्तविक संपत्ति के मालिकों को किस प्रकार से ठेकेदारों से चुनौतियाँ और भय मिलता है उसी तकलीफ को दर्शाया गया है |
4 | ठेकेदार | किरायेदार | किस प्रकार सरकारी कर्मचारियों के लिए ठेकेदारों द्वारा कमजोर घर बनाया जाता है, उसी पर व्यंग्य था. |
5 | पीए.डी | प्रोफेसर | किस प्रकार एक छात्र को शोध करने के लिए प्रोफेसर की चमचागिरी करनी पड़ती है उसी को दिखाया गया है |
6 | मीटिंग | सरकारी अधिकारी | सरकारी कर्मचारियों के द्वारा की गई अनावश्यक मीटिंग और उन पर हुई खर्चों पर एक करारा व्यंग्य था |
7 | सरकारी अधिकारी | सरकारी अधिकारी | किस प्रकार सरकार की सुविधाओं का दुरूपयोग किया जाता है इस एपिसोड में यही दिखाया गया है. इसमें भट्टी एक अधिकारी हैं और अपने कुत्ते को खोजने के लिए विभाग के सारे कर्मचारी को कार्य पर लगा देते है. |
8 | डॉक्टर | डॉक्टर | सरकारी अस्पतालों में किस प्रकार चिकित्सक अनमने ढंग से असंवेदनशील तरीके से काम करते हैं उस व्यवस्था पर चोट करते हुए यह सीरियल काफी यथार्थ चित्रण करता है. |
9 | लाईनमैन | टेलीफोन ग्राहक | टेलीफ़ोन डिपार्टमेंट के कार्य कलाप पर सही चित्रण |
10 | टी वी सिरियल | निर्माता | किस प्रकार कलाकारों से पैसे लेकर उन्हें धारावाहिक में काम दिया जाता है. इसी व्यवस्था पर चोट करते हुए ये व्यंग्य था. |
फ्लॉप शो दूरदर्शन धारावाहिक कलाकार (Flop Show Doordarshan TV serial Cast)
- जसपाल भट्टी
- विवक शाक
- सविता भट्टी
- राजेश जौली
- बी एन शर्मा
- कुलदीप शर्मा
- रवि शर्मा
- प्रेम काकरिया
- बिन्नी ग्रोवर
- देवन्द्र मुन्डेपी
- पायल चौधरी
- विनोद शर्मा
- राजेन्द्र
- बृजेश आहुजा
- किशोर मेहता
- श्याम जुनेजा
- रमेश चढा
फ्लॉप शो के बारे में कुछ जानकारी (Some information about of Flop Show)
क्र.म. | बिंदु | जानकारी |
1. | धारावाहिक का नाम | फ्लॉप शो |
2. | देश | भारत |
3. | भाषा | हिंदी |
4. | विषय | हास्य व्यंग |
5. | निर्देशक | जसपाल भट्टी |
6. | क्रिएटर | जसपाल भट्टी |
7. | निर्माता | सविता भट्टी (जसपाल भट्टी की पत्नी) |
8. | कहानी लेखक | जसपाल भट्टी |
9. | टेलीकास्ट | सन 1991 में दूरदर्शन पर |
10. | टेलीकास्ट एपिसोड | 10 |
11. | एपिसोड का समय | 25 मिनिट |
12. | टेलीकास्ट सीजन | 1 |
13. | एडिटर | विष्णु मल्होत्रा |
अन्य पुराने सीरियल के बारे में पढ़े:
- चंद्रकांता धारावाहिक की कहानी
- फरमान दूरदर्शन का प्रसिद्ध सीरियल
- द ग्रेट मराठा ओल्ड दूरदर्शन धारावाहिक
Ankita
Latest posts by Ankita (see all)
- असहिष्णुता क्या है,असहिष्णुता पर निबंध,अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस - January 15, 2021
- प्रधानमंत्री घर तक फाइबर योजना | PM Ghar Tak Fibre Yojana in hindi - January 15, 2021
- जीवन में खेल कूद का महत्व निबंध| Importance of Sports in our life Essay in Hindi - January 12, 2021