हिन्दू अविभाजित परिवार के पैन कार्ड HUF ( Hindu undivided family ) Pan Card in hindi
भारत मे, हिन्दू अविभाजित परिवार या संयुक्त परिवार का प्रचलन, प्राचीन समय से चला आ रहा है| जिस तरह, हिन्दू अविभाजित परिवार के आम जिन्दगी मे, कई फायदे है ठीक उसी तरह, इसके व्यापार मे भी बहुत फायदे है| हिन्दू अविभाजित परिवार (Hindu Undivided Family) जिसे संक्षिप्त मे, HUF भी कहा जाता है |
हिन्दू अविभाजित परिवार को Income Tax Act मे, परिभाषित करते हुए कई प्रावधान जिससे कि, व्यापार की पूंजी बन सके | इसी के साथ HUF की रिटर्न भरने, तथा प्रॉपर्टीज खरीदने जैसे अन्य कई फायदे है| Income Tax मे, HUF का लाभ लेने के पूर्व, HUF का PAN CARD बनवाना बहुत आवश्यक है, उसके बाद ही कुछ भी कार्यवाही की जाती है|
HUF Pan Card
HUF के PAN CARD के सम्बन्ध मे महत्वपूर्ण बिन्दु
- HUF के PAN CARD का FORM
- Form भरने का तरीका
- ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
- PAN CARD मे लगने वाले दस्तावेज (Document)
- HUF के PAN CARD के लिये AFFIDAVIT का प्रारूप
- Online PAN CARD का Status कैसे देखे?
- PAN CARD गुम होने पर/गलती/सुधार हेतु पुनः आवेदन कैसे होता है?
HUF के PAN CARD का FORM
Income Tax Act,1961 की Section 139A मे PAN Card की पूरी जानकारी दी है, इसके साथ PAN Card के Form का प्रारूप तथा नियम भी बताये गये है | Form No. 49A जोकि, भारत के नागरिको के लिये Common है, इसमें सभी Category या Types जैसे- Individuals और HUF आते है| सिर्फ Form को भरने का तरीका तथा Document बदल जाते है| जिसकी जानकारी भी Form मे विस्तृत रूप मे दी गई है|


Form भरने का तरीका
यदि फॉर्म को मेनुअल तरीके से भरते है, तो सबसे पहला या सामान्य नियम फॉर्म को Black Ink से Block Letters मे English मे भरा जाता है|
Note – HUF के फॉर्म की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, इसमे HUF के एग्रीमेंट के अनुसार, जो भी कर्ता अर्थात् मुखिया होगा, फॉर्म मे उसके ही हस्ताक्षर होंगे तथा उसके ही दस्तावेजो की सत्यापित प्रति लगेगी| PAN CARD, उस नाम से बनेगा ,जिस भी नाम से HUF बनानी हो |
Signature/Photograph/AO – HUF के फॉर्म मे, तीन जगह पर Signature होते है|
- सबसे पहले फॉर्म के Left-Hand Side, फोटो के बिल्कुल नीचे Cross Signature होते है|
- दुसरे फॉर्म के Right-Hand Side, फोटो के नीचे परन्तु बॉक्स के अंदर ही हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये|
- तीसरे फॉर्म के पीछे, सबसे नीचे Right- Hand Side मे हस्ताक्षर होते है| तीनो जगह कर्ता के हस्ताक्षर ही होंगे|
- HUF के PAN CARD मे फोटो की आवश्यकता नही होती है|
- Assessing Officer जिसे की AO code भी कहा जाता है| उस के सम्बन्ध मे जो कोड होते है वो निवास करने वाली जगह के अनुसार होते है| जोकि, नेट पर बहुत ही आसानी से पता चल जाते है|

- Full Name –जिस नाम से HUF रजिस्टर्ड हुई है, उस नाम से HUF का PAN card बनेगा | इसमें Last Name/Surname मे HUF का नाम तथा नाम के बाद HUF लिखा जाता है | जैसे –
Last Name/Surname – KHANDELWAL AND SONS HUF

- जिस नाम से PAN Card print करना है, उस नाम को उसमे पुनः लिखा जाता है|

- यदि किसी और नाम से PAN Card बनवाना है तो Yes पर tick करेंगे और नीचे पुनः कॉलम मे details भरेंगे| अन्यथा No पर Click करेंगे|

- Gender – HUF के PAN Card मे जेंडर सिलेक्ट नही करेंगे |
- Date of Birth – यह बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है| जिसमे कि, जिस दिन HUF को रजिस्टर्ड किया है, वह Date,Month,Year ही date of Birth मे लिखी जाती है|
- Father’s Name – HUF के PAN Card मे यह कॉलम नही भरा जाता है|
- Address – HUF का कर्ता, अपना पूरा Address Residance व Office दोनों का पूरा Address सही तरीके से भरा जाता है|

- Address,Phone No.,Status –PAN Card के Point
- 8 मे, Address of Communication मे जहा भी PAN Card बुलवाना है उसे tick करेंगे|
- 9 मे, Country code, Area/STD code,Mobile number व Email ID भरेंगे|
- 10 मे, Status के रूप मे Hindu Undivided Family को select करेंगे|

- Registration No., AADHAAR No., Source of Income – PAN Card के Point
- 11 मे, यदि Registration Number हो तो, वो डालेंगे|
- 12 मे, AADHAAR Number हो तो, वो डालेंगे|
- 13 मे, Source of Income जो भी हो उसे Select करेंगे |
- 14 मे , Representative Assessee की Details वैसे तो, इसे नही भरी जाती|परन्तु ,बहुत ही कम जो चाहे भर भी सकते अन्यथा खाली छोड़ दिया जाता है|


- Submitted Document की detail – बहुत ही महत्वपूर्ण कॉलम है| PAN Card का जिसमे, PAN Card के लिये नियम के अनुसार ,जो भी Document submit किये जाते है, उसे लिखा भी जाता है कि, यह Document submit किये जा रहे है| जैसे –
- identity के लिये voter id Card
- Address के लिये AADHAR Card
- Date of Birth के लिये Marksheet
यह एक मात्र एक उदाहरण था| कई बार तीनो मे एक ही Document से भी काम चल सकता है| जैसे- Driving Licence, नये AADHAR Card आदि|
- . सत्यापन – PAN Card के सबसे आखरी 16 point मे एक बार फिर कर्ता अपना नाम Place, Date डाल कर Last के कॉलम मे Signature करता है|
ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
- Online PAN Card के बहुत ही आसानी से आवेदन किया जा सकता है |Goverment द्वारा दी गई Website पर जाये|
- www.incometaxindia.gov.in
- www.tin-nsdl.com
- Website पर PAN Card का Option आयेगा उस पर Click करे|
- PAN Card के Form को Download करे|
- Form को ठीक उसी तरह Fill करना जैसा कि उपरोक्त Steps Menually के लिये बताई गई है|
- Document को Scan करके Attech करना है|
- Last मे दी गई Website पर Mail करना है|
PAN CARD मे लगने वाले दस्तावेज (Document)
वैसे Form के अंत मे, Form मे लगने वाले Document की पूरी List दी होती है| परन्तु हम उसमे से, मुख्य की सूची तथा HUF के लिये, लगने वाला Affidavit का प्रारूप इसमे बता रहे है| यहा किसी भी Document की photocopy ही लगाई जाएगी| कुछ प्रमुख दस्तावेजों की सूची
नंबर | Document |
1 | AADHAR Card |
2 | Ration Card |
3 | Election photo identity card |
4 | Driving License |
5 | Passport |
6 | Post office passbook |
7 | Affidavit for HUF |
उपरोक्त दी गई सूची, के अलावा भी बहुत से दस्तावेज के नाम फॉर्म मे दिये गये है| ध्यान रहे ,सभी दस्तावेज सही होने व सत्यापित किये हुए होने चाहिये|
HUF के PAN CARD के लिये AFFIDAVIT का प्रारूप
सबसे महत्वपूर्ण है, शपथपत्र (Affidavit) के वैसे तो कई प्रारूप होते है| उसमे से एक प्रारूप जोकि, नीचे दिया गया है-

Online PAN CARD का Status कैसे देखे?
कोई भी व्यक्ति Online अपने PAN Card का Status आसानी से चेक कर सकता है| जब भी PAN Application Submit करते है तब, एक Receipt मिलती है जिसमे, जो Details हम PAN Card मे भरते है, उसकी Summary और ACKNOWLEDGEMENT NUMBER तथा वह Date जिस दिन Application Submit की गई है, दी गई होती है|
Step 1.- tin-nsdl type करेंगे| उसमे PAN/TAN Application Status पर Click करेंगे|
Step 2.- Application Type मे जाकर PAN-New Change Request पर click करेंगे|
Step 3.- इसमें दो Option आते है|
- ACKNOWLEDGEMENT NUMBER
- NAME
दोनों मे से किसी भी एक को select कर details डाल कर, SUMIT पर Click करे | अपने PAN Card का status check कर सकते है|

PAN CARD गुम होने पर/गलती/सुधार हेतु पुनः आवेदन कैसे होता है?
यदि कभी किसी परिस्थिति मे, HUF का PAN CARD घूम हो जाता है, या नही मिलता | अन्य कोई क्षति के कारण, या PAN CARD मे गलती होने पर सुधार के लिये, पुनः आवेदन किया जा सकता है| जिसके लिये, दूसरा फॉर्म भर कर वो ही, दस्तावेज लगाये जायेंगे जोकि, पहले वाले PAN CARD के समय लगाये थे|
आवेदन की प्रकिया, बिल्कुल वैसी ही होती है जैसी, New PAN Card के लिये आवेदन करते है| सिर्फ फॉर्म थोडा सा बदलता है, बाकि वो ही प्रकिया है|
New PAN Card or/And Changes or Correction PAN Form

अन्य पढ़े: