Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जितेंद्र कुमार जीवन परिचय Jitendra Kumar Biography In hindi ( net worth, age)

जितेंद्र कुमार का जीवन परिचय jitendra kumar biography in hindi जीवनी, बायोग्राफी, फॅमिली, ऐज, फ़िल्में, जाति, धर्म (Age, Family, web series list , Salary, Net worth, Latest movie, Son, Children, Caste and Religion, movies and tv shows)

जितेंद्र कुमार का जन्म राजस्थान में हुआ था और काफी संघर्ष करने के बाद यह इस मुकाम तक पहुंचे हुए हैं। उन्होंने टेलीविजन पर आने वाली कई वेब सीरीज में काम किया है जिसमें इनकी सबसे प्रसिद्ध वेब सीरीज पंचायत है। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में साल 2020 में शुभ मंगल ज्यादा सावधान नाम की पिक्चर में भी काम किया है। जितेंद्र कुमार के बारे में विस्तार से जानने के लिए आइए जितेंद्र कुमार की जीवनी पढ़ते हैं।

जितेंद्र कुमार का जीवन परिचय

पूरा नाम: जितेंद्र कुमार 
उपनाम:  जीतू 
जन्म:  1 सितंबर 1990 
 बहन:रितु और चित्रा  
जन्म स्थान: खैरथल, अलवर, राजस्थान,भारत 
आयु:31 वर्ष 
जन्मदिन: 1 सितंबर 
पेशा: अभिनेता 
हाइट: 5′ 5″ फीट 
राशि: मकर 
भाषा: हिंदी, इंग्लिश 
वैवाहिक स्थिति: अविवाहित 
बालों का रंग:  काला 
आंखों का रंग: काला 
 राष्ट्रीयता: भारतीय 
धर्म: हिंदू धर्म 
पसंदीदा क्रिकेटर: महेंद्र सिंह धोनी
पसंदीदा अभिनेत्री: आलिया भट्ट
पसंदीदा अभिनेता:  शाहरुख खान, दिलीप कुमार
पसंदीदा कलर: सफेद  
पसंदीदा घूमने की जगह: गोवा 
गर्लफ्रेंड: आकांक्षा ठाकुर (अफवाह) 
शौक: गिटार बजाना, क्रिकेट खेलना 
नेट वर्थ: ज्ञात नहीं 

जितेंद्र कुमार का प्रारंभिक जीवन

साल 1990 में भारत देश के राजस्थान राज्य के अलवर जिले में मौजूद खैरथल के एक छोटे से गांव में 1 सितंबर के दिन जितेंद्र का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम जितेंद्र कुमार है। अपने बचपन के दरमियान ही इन्हें पढ़ने में काफी ज्यादा इंटरेस्ट था और इसी लिए यह बचपन से ही पढ़ने में तेज थे।

जितेंद्र कुमार की शिक्षा

इनकी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही स्कूल से हुई थी और पढ़ाई में बचपन से ही अधिक इंटरेस्ट होने की वजह से इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री में आईआईटी खड़कपुर में एडमिशन प्राप्त किया और यहां पर इन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने में सफलता प्राप्त की। 

इसके बाद इन्होंने हिंदी टेक्नोलॉजी ड्रैमेटिक्स सोसाइटी के गवर्नर के तौर पर विभिन्न प्रकार के नाटक आईआईटी केजीपी में किए।

खड़कपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के दरमियान ही इनके मन में एक्टिंग की फील्ड में आने की ललक पैदा हुई और इनकी मुलाकात विश्वपति सरकार से आईआईटी केजीपी में हुई और उन्होंने ही विरेंद्र कुमार को साल 2012 में आयोजित हुए टीवीएफ में आने के लिए न्योता दिया।

जितेंद्र कुमार का अभिनय कैरियर

साल 2013 में जितेंद्र कुमार को अभिनय करने का मौका मिला। यह मौका जितेंद्र को “मुन्ना जज्बाती:- द क्यों त्या रिटर्न” नाम के कार्यक्रम में मिला और इसमें जितेंद्र कुमार की एक्टिंग की लोगों ने काफी सराहना की और इनके वीडियो के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए जिसे 30मिलियन से भी अधिक व्यूज प्राप्त हुआ था। 

इस कार्यक्रम की सफलता के बाद जितेंद्र कुमार को विभिन्न काम करने के लिए ऑफर आने लगे और उन्होंने इसके बाद टीवीएस के बहुत सारे वीडियो में करैक्टर निभाना चालू किया, जिसमें टेक कन्वरसेशन विद डैडी”, ए डे विद सीरीज, कोटा फैक्ट्री शामिल है। 

जितेंद्र कुमार अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत लगातार फेमस होते जा रहे थे और इनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी के साथ बढ़ रही थी। इन्होंने कोटाफैक्ट्री नाम की एक फिल्म मे भी काम किया था, जो इनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है। इन्होंने यूट्यूब पर टीवीएस वीडियो के अलावा कई कॉमेडी स्केचिंग और वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा की है।

जितेंद्र कुमार ने वैसे तो कई किरदार अदा किए है परंतु उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि जितेंद्र माहेश्वरी नाम के किरदार से ही प्राप्त हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्होंने पंचायत नाम की वेब सीरीज में भी काम किया था, जोकि नेटफ्लिक्स पर प्रकाशित हुई थी। इसमें उन्होंने काफी शानदार एक्टिंग की थी और अपनी एक्टिंग की बदौलत उन्होंने काफी प्रशंसा भी अर्जित की थी।

पंचायत वेब सीरीज में जितेंद्र के द्वारा अमन त्रिपाठी के किरदार को अदा किया गया था, वही टीवीएफ वेब सीरीज में इन्होंने जितेंद्र महेश्वरी नाम का किरदार निभाया था जो कि एक निराश कॉरपोरेट वर्कर था। इसके अलावा इन्होंने एक परेशान दूल्हे का किरदार बिट्टू परमानेंट रूममेट्स में अदा किया था और कोटा फैक्ट्री में इन्हें जीतू भैया के किरदार को अदा करने का मौका प्राप्त हुआ था। इन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल सावधान फिल्म में भी काम किया है। इस प्रकार से यह बॉलीवुड में भी अपनी पहुंच बनाने में सफल हो चुके हैं।

जितेंद्र कुमार की फिल्में

2014: शुरुआत का इंटरवल 
2019: गोन केश 
2020: शुभ मंगल ज्यादा सावधान  
2020: चमन बहार 
 2022: लव गोल्स 

जितेंद्र कुमार की फिल्में

2014: शुरुआत का इंटरवल

इस फिल्म को हमारा मूवी के द्वारा प्रोड्यूस किया गया था जो कि साल2014 में 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म की टोटल टाइमिंग99 मिनट की थी और इसे हिंदी भाषा में भारत देश में रिलीज किया गया था।इसमें सयानी गुप्ता, शिवाकीत परिहार, रोहन शाह, नामिया सक्सेना औरसंदीप वेद जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।

2019: गोन केश

इसमें जितेंद्र कुमार ने त्रिजॉय का किरदार अदा किया था। इस फिल्म केडायरेक्टर का Qasim Khallow थे और फिल्म की कहानी लिखने का कामQasim Khallow ने ही किया था। इसके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर धीरजघोष थे। जितेंद्र कुमार के अलावा श्वेता त्रिपाठी, विपिन शर्मा, दीपिकाअमीन, विजेंद्र काला जैसे कलाकारों ने भी इसमे काम किया था और इसपिक्चर को साल 2019 में 29 मार्च को रिलीज किया गया था। पिक्चर कीटाइमिंग 110 मिनट की थी।

2020: शुभ मंगल ज्यादा सावधान

इसे साल 2020 में 21 फरवरी को रिलीज किया गया था और इसकी रनिंगटाइमिंग 119 मिनट की है। यह फिल्म हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडीफिल्म थी, जिसके डायरेक्टर और लेखक हितेश केवलय थे और इसकेप्रोड्यूसर आनंद राय और हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार तथा कृष्ण कुमार थे।इस फिल्म को कलर येलो प्रोडक्शन हाउस टी सीरीज के बैनर के तले प्रस्तुतकिया गया था। इसमें जितेंद्र कुमार के अलावा आयुष्मान खुराना, नीनागुप्ता, गजराज राव और मानवी गागरू जैसे कलाकारों ने काम किया था।

2020: चमन बहार

चमन बहार फिल्म साल 2020 में 19 जून को रिलीज हुई थी और इसकीरनिंग टाइमिंग 111 मिनट की है। चमन बहार पिक्चर में जितेंद्र कुमार, रितिका बडियानी, भुवन अरोड़ा, धीरेंद्र तिवारी, आलम खान जैसे कलाकारोंने काम किया था। फिल्म कि डायरेक्टर अपूर्वा धर थी और इसके प्रोड्यूसरसिद्धार्थ आनंद कुमार थे। इसे नेटफ्लिक्स के द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर किया गयाथा।

जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज

2014: परमानेंट रूममेट्स 
 2015: टीवीएफ पिचर्स 
2017: टीवीएफ बैचलर 
2017: बिष्ट प्लीज 
2017:  फादर्स
2018: मिस्टर एंड मिस 
2019: immature 
2019: टीवीएफ ट्रिपलिंग 
2019: Humorously Yours  
2019: चीज केक 
2019: कोटा फैक्ट्री 
2020:  

जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज

2014: परमानेंट रूममेट्स

परमानेंट रूममेट्स एक इंडियन रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है, जिसकेप्रोड्यूसर द वायरल फीवर मीडिया लैब्स है जिसे अरुणभ कुमार के द्वाराबनाया गया है, जो कि टीवीएफ के फाउंडर है। इस वेब सीरीज के लेखकविश्वपति सरकार है और उनका साथ समीर सक्सेना ने दिया है। सीरीज केडायरेक्टर समीर सक्सेना और दीपक कुमार मिश्रा है। इसमें सुमित व्यासऔर निधि सिंह ने काम किया है साथ ही जितेंद्र कुमार ने भी काम किया है।

2015: टीवीएफ पिचर्स

इस वेब सीरीज को द वायरल फीवर के द्वारा तैयार किया गया है औरअरुणाभ कुमार के द्वारा डिवेलप किया गया है। इसके लेखक विश्वजीतसरकार है और इसके डायरेक्टर अमित गुलानी और नवीन कस्तूरिया है। वेबसीरीज में जितेंद्र कुमार, अभय महाजन और दूसरे कलाकारों ने काम कियाहै। वेब सीरीज की कहानी के अंतर्गत चार दोस्त नवीन, जीतू, योगी औरमंडल अपनी नौकरी को छोड़ देते हैं ताकि वह अपनी खुद की एक स्टार्टअपकंपनी स्टार्ट कर सकें।

2017: टीवीएफ बैचलर

इसके डायरेक्टर अमृत राज गुप्ता है और यह वेब सीरीज साल 2017 मेंरिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज में शिवाकीत सिंह परिहार, जसमीत सिंहभाटिया, बद्री चवन, गोपाल दत्त, जितेंद्र कुमार, भुवन बम, अरुण कुशवाहा, निधि भट्ट जैसे कलाकारों ने काम किया था।

2017: बिष्ट प्लीज

इस वेब सीरीज को साल 2017 में रिलीज किया गया था और इसमें निधिबिष्ट, अमोल पाराशर, सिंधु श्रीनिवासन, शबनम वडेरा और बद्री चवन जैसेकलाकारों ने काम किया था।

2017: फादर्स

इसे साल 2017 में 5 फरवरी के दिन रिलीज किया गया था और इसकेटोटल 2 सीजन अभी तक बन चुके हैं। इस वेब सीरीज को हिंदी भाषा मेंरिलीज किया गया था जो कि कॉमेडी वेब सीरीज है।

2018: मिस्टर एंड मिस

साल 2018 में 13 जनवरी के दिन मिस्टर एंड मिस वेब सीरीज लॉन्च हुई थी।मिस्टर एंड मिस वेब सीरीज के भी टोटल 2 सीजन बन चुके हैं और यहकॉमेडी वेब सीरीज है, जिसे हिंदी भाषा में लांच किया गया था। इसमें भीजितेंद्र कुमार ने काम किया था। इसमें निधि बिष्ट और विश्व पति सरकारलीड रोल में नजर आए थे।

2019: immature

यह साल 2019 में रिलीज हुई थी और यह एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीजथी, जिसके प्रोड्यूसर द वायरल फीवर थे और इस वेब सीरीज के डायरेक्टरप्रेम मिस्त्री थे और वेब सीरीज की कहानी लिखने का काम अभिषेक यादव, निषाद जवेरी ने किया था। इस वेब सीरीज में रश्मि अगड़ेकर, ओंकारकुलकर्णी, विशेष तिवारी लीड रोल में दिखाई दिए थे, साथ ही इसमें जितेंद्रकुमार ने भी काम किया था।

2019: टीवीएफ ट्रिपलिंग

इसके लेखक आकर्ष खुराना और सुमित व्यास है और यह साल 2019 मेंरिलीज हुई थी। इसके अभी तक 10 एपिसोड बन चुके हैं। इसमें अमोलपराशर, निधि बिष्ट, कुमुद शुक्ला के साथ जितेंद्र कुमार ने काम किया था।

2019: Humorously Yours 

यह एक ड्रामा वेब सीरीज थी, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसे हिंदीभाषा में भी रिलीज किया गया था और अंग्रेजी भाषा में इसका सबटाइटलआता था।

2019: चीज केक

जितेंद्र कुमार और आकांक्षा ठाकुर अभिनीत इस वेब सीरीज को टीवीएफ केद्वारा बनाया गया था जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी।

2019: कोटा फैक्ट्री

साल 2019 में 16 अप्रैल के दिन कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज का पहलाएपिसोड रिलीज हुआ था और अभी तक 10 एपिसोड इसके बन चुके हैं औरइसके 2 सीजन कंप्लीट हो चुके हैं। इस वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार के साथरंजन राज, आलम खान, उर्वी सिंह, अहसास चन्ना ने काम किया है और इसेहिंदी भाषा में रिलीज किया गया था। इसके डायरेक्टर राघव सुब्बू है।

2020: कपल गोल्स

साल 2020 में इस वेब सीरीज को रिलीज किया गया था जिसमें जितेंद्रकुमार ने काम किया था।

2020: पंचायत

इसके टोटल 16 एपिसोड बन चुके हैं और इस वेब सीरीज के डायरेक्टरदीपक कुमार मिश्रा है। इस वेब सीरीज में म्यूजिक देने का काम अनुराग नेकिया है और कहानी के लेखक चंदन कुमार है। इस वेब सीरीज कीप्रोडक्शन कंपनी द वायरल फीवर है और वेब सीरीज के एडिटर अमितकुलकर्णी है।

जितेंद्र कुमार को प्राप्त अवार्ड

साल 2020 में वेब सीरीज पंचायत 1 में जितेंद्र कुमार ने काम किया था, जो कि अमेजॉन पर रिलीज हुई थी। इसी वेब सीरीज के लिए जितेंद्र कुमार को बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड प्राप्त हुआ था।

जितेंद्र कुमार को साल 2018 में बेस्ट परफॉर्मर्स कोमिक कैटेगरी में ट्रैक डिजिटल कंटेंट अवार्ड प्राप्त हुआ था।

जितेंद्र कुमार से जुड़ी अन्य रोचक जानकारियां

• जितेंद्र कुमार एक सिविल इंजीनियर है। इन्होंने आईआईटी खड़कपुर से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और इस डिग्री को करने के दरमियान उन्हें हिंदी डिक्शनरी में कांस्य पदक भी प्राप्त हुआ था।

• इन्होंने अपना कैरियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। तकरीबन 8महीने तक जितेंद्र ने एक कंपनी में वर्क किया था परंतु बाद में उन्होंने नौकरी को छोड़ दिया।

• जब इनकी मुलाकात विश्व पति सरकार से हुई तब उन्होंने ही जितेंद्र को टीवीएफ द वायरल फीवर में आने के लिए कहा।• इन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली में भी अप्लाई किया था परंतु पहले राउंड में पास होने के पश्चात दूसरे राउंड में यह क्लियर नहीं हो पाए। इसके बाद यह एक्टर के तौर पर काम करने के लिए मुंबई चले गए, जहां पर यह 5 दिन एक्टिंग प्रोजेक्ट करते थे और बाकी के 2 दिन विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाते थे ताकि अपनी पॉकेट मनी निकाल सके।

• जितेंद्र को कविता लिखने का काफी शौक है और यह संगीतकार गुलजार के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

• इन्होंने वोल्टास एसी की एडवर्टाइजमेंट भी की है।

• कोटा फैक्ट्री नाम की एक वेब सीरीज में इन्होंने जीतू भैया का किरदार अदा किया था जो कि साल 2019 में आई थी।

• कोटा फैक्ट्री में काम करने की वजह से ही लोग इन्हें जीतू भैया कहकर बुलाते हैं।

• साल 2020 में शुभ मंगल सावधान नाम की पिक्चर में आयुष्मान खुराना के साथ इन्होंने काम किया।

FAQ: 

Q: जितेन्द्र का जन्म कब हुआ?

ANS: 1 सितंबर 1990

Q: जीतेन्द्र कहाँ का रहने वाला है?

ANS: राजस्थान

Q: अभिनेता जितेंद्र के कितने बच्चे हैं?

ANS: 0

Q: जितेंद्र कुमार का नंबर?

ANS: अज्ञात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles