LV Revanth Indian Idol 9 biography in hindi एल वी रेवंत का पूरा नाम लोल्ला वेंकट रेवंत कुमार शर्मा है. उनको भारतीय फिल्म उद्योग में उनकी तेलगु फ़िल्म में पार्श्व गायक (प्ले बैक गायक) के तौर पे जाना जाता है. लोगों में ये रॉक स्टार रेवंत नाम से मशहुर है. अपनी मधुर आवाज की बदौलत ये लोगों के दिलों में राज करते है. सबसे ज्यादा चर्चा में तब आये जब इनहोने इंडियन आइडल के सीजन 9 का ख़िताब अपने नाम किया. इन्होने बहुत सी तेलगु फिल्मों के लिए गाने गाये है इसके साथ ही इन्होने कन्नड़ और हिंदी फिल्मों के लिए भी कुछ गाने गाये है.

एल वी रेवंत का जीवन परिचय (LV Revanth Indian Idol 9 biography in hindi)
नाम | एल वी रेवंत |
जन्म स्थान | श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश |
जन्म की तारीख | 10 फ़रवरी, 1990 |
उम्र | 27 |
लम्बाई | 5 फीट 8 इंच |
धर्म | हिन्दू |
व्यवसाय | गायकी |
नागरिकता | भारतीय |
चर्चित शो | इंडियन आइडल |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
आँखों का रंग | ब्लैक |
वजन | 62 किलो ग्राम |
बालों का रंग | काला |
भाषा की जानकारी | अंग्रेजी, तेलगु और हिंदी |
रूचि | यात्रा करना, क्रिकेट खेलना |
राशि | कुंभ |
रेवंत का शुरूआती जीवन (LV Revanth kumar sharma)
रेवंत 27 वर्ष के टौलीवुड के एक तेजी से उभरते हुए कलाकार है. इन्होनें अपनी स्कूली शिक्षा श्रीकाकुलम के ही एक सरकारी स्कूल से पूरी की, जिसका नाम था बाला भानु विद्यालयम. उनकी कॉलेज की पढाई डॉ. वी. एस कृष्णा गवर्मेंट कॉलेज से हुई. रेवंत अपनी पार्श्व गायक बनने के ख्वाबों को लेकर हैदराबाद आ गये. रेवंत का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जो आर्थिक रूप से कमज़ोर था. उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे रेवंत को म्यूजिक की तालीम किसी अच्छी जगह से दिला सके. इसको रेवंत ने एक चुनौती के रूप में लिया और उन्होंने अपनी युवा अवस्था में ही नौकरी करनी शुरू कर दी.
पैसे की कमी को पूरा करने के लिए वो एक पीसीओ और कैटरिंग कंपनी में काम किये और वहा से जो पैसे मिलते थे, उससे वह अपनी संगीत क्लासेज की फ़ीस चुकाया करते थे. रेवंत की ज़िन्दगी आज के सारी दुनिया के युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है. साथ ही उन्हें ये सीखने की ज़रूरत है कि किस तरह इंसान मेहनत और लगन से विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकता है, रेवंत इस बात के मिसाल है.
रेवंत की पारिवारिक जानकारी (LV Revanth family)
रेवंत के परिवार में उनके बड़े भाई और उनकी माता जी है. रेवंत के पिता का देहांत रेवंत के जन्म से पहले ही हो गया था. रेवंत की माता जी ने अत्यंत कम आमदनी में भी केरल में ही उनकी शिक्षा दीक्षा कराई. उन्होंने अपने बच्चों को कभी भी अपने सपनों से समझौता नहीं करने की सलाह दी. अत्यंत गरीबी में भी उन्होंने दोनों भाइयों का पालन पोषण ठीक तरह से किया.
रेवंत का करियर (LV Revanth career)
रेवंत ने अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिकल टैलंट शो के जरिए की. उनका पहला शो जो इटीवी पे आया वह था सपथ स्वरालू. रेवंत ने 200 से भी अधिक गाने तेलगु और कन्नड़ फ़िल्मों के लिए गाए है, रेवंत द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि एम एम कीरावानी जोकि एक तेलगु म्यूजिक कम्पोजर है ने उनके करियर को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इंडियन आइडल में उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी रहे खुदाबक्स और पीवीएनएस रोहित को जनता से मिले मतों की संख्या पर हराकर जीत हासिल की. मतों की संख्या बढने का एक करण यह भी था कि सोशल मीडिया में इनके फोलोवर्स की संख्या बहुत अधिक है, जिस वजह से मत हासिल करने में इन्हें सफलता मिली. रेवंत को हिंदी भाषा नहीं आती जिसका उसके दोस्त मजाक भी उड़ाया करते थे, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे चुनौती मान कर हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाये और वो सफल भी हुए.
रेवंत के अवार्ड और उपलब्धियां (LV Revanth awards)
- हाल ही में उनके द्वारा फ़िल्म बाहुबली की शुरुआत में गाये हुए गीत ‘मनोहारी’ को खूब सराहना मिली. और फ़िल्म भी काफी हिट रही. इस गाने के लिए उन्हें आईफ़ा उत्सव और माँ म्यूजिक की तरफ से बेस्ट मेल पार्श्व गायक के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया.
- 2008 में उन्होंने अपनी पहली फ़िल्मी गीत श्रीनिवास द्वारा रचित ‘वंदेमातरम् को झलक दिखला जा’ गाया जो फिल्म महा याग्नम से था.
- रेवंत को फ़िल्म राजन्ना में गाये गीत ‘वे वे देब्बकू देब्बा’ के लिए माँ म्यूजिक की तरफ से बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड मिला.
- इसके अलावा वे बेस्ट डेब्यू सिंगर का अवार्ड भी जीत चुके है, जो उन्हें ‘अम्बदारी‘ के लिए बिग एफ़ एम और बद्रीनाथ से ‘चिरंजीवा चिरंजीवा’ के लिए मिल चूका है.
- इसके अलावा रेवंत सुपर सिंगर 5 और 7 के उप विजेता और सुपर सिंगर 8 के विजेता भी बन चुके है.
इसके अलावा हालही में उन्होंने इण्डिया आइडल सीजन 9 का ख़िताब जीता, जोकि सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 24 दिसम्बर 2016 को प्रसारित किया गया था. इस शो में सोनू निगम, अनु मलिक फरहान खान जैसी बॉलीवुड़ के मशहुर हस्तियों ने जज की भूमिका निभाई थी. इस शो को करण वाही और सुगंधा मिश्रा ने होस्ट किया था. उनकी जीत का सबसे ज्यादा शानदार पहलु यह रहा कि उन्हें क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के द्वारा विनर का नाम पुकारा गया. इंडियन आइडल जीतने पर इन्हें 25 लाख रूपये नकद के साथ एक महिंद्रा KUV100 कार इनाम में प्राप्त हुई. सचिन तेंदुलकर जीवनी अचीवमेंट व् अनमोल वचन यहाँ पढ़ें.
होम पेज | यहाँ क्लिक करें |
अन्य पढ़ें –
- अरिजीत सिंह का जीवन परिचय
- श्रेया घोषाल का जीवन परिचय
- लता मंगेशकर की जीवनी और प्रसिद्ध गाने पर अवार्ड्स