माधुरी दीक्षित की जीवनी और आने वाली फ़िल्में ( Madhuri Dixit Biography, age upcoming Movies in Hindi )
माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म जगत में एक जानी मानी अभिनेत्री है. इनकी प्रतिभा से सभी मोहित है . माधुरी सुन्दरता , नृत्य और अभिनय तीनो में महारथ हासिल कर चुकी है . इन्होने अपने फिल्मी करियर में कई अवार्ड्स प्राप्त किए है. इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है . इन्होने कई फिल्मो में अलग अलग किरदार निभाए है और इनके सभी किरदार को दर्शको ने सराहा और पसंद किया है.

Table of Contents
माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय
नाम ( Name ) | माधुरी शंकर दीक्षित |
निक नाम (Nick Name ) | बबली , धक् धक् गर्ल |
कार्य ( Profession ) | एक्ट्रेस |
जन्म तारीख ( DOB ) | 15 मई 1967 |
आयु ( Age ) ( 2018 ) | 51 वर्ष |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | मुंबई , महाराष्ट्र इंडिया |
राशी ( Zodiac Sign ) | वृषभ |
नागरिकता ( Nationality ) | इंडियन |
होमटाउन ( Home Town ) | मुंबई , महाराष्ट्र , इंडिया |
स्कुल ( School ) | डीवाईन चाइल्ड हाई स्कूल , मुंबई |
कॉलेज ( College ) | पार्ले कॉलेज मुंबई |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू |
जाति (Caste) | ब्राह्मण |
पता ( Address ) | 2-बी /110/1201 , एक्सेलेंसी 4 क्रॉस रोड , लोखंडवाला , काम्प्लेक्स , अँधेरी ( वेस्ट ) , मुंबई 4000 |
हॉबी ( Hobbies ) | डांसिंग , रीडिंग |
शिक्षा ( Education Qualification ) | बेचेलर ऑफ साइंस |
मेरीटियल स्टेटस ( Marital status ) | विवाहित |
शादी की तारीख ( Marriage date ) | 17 अक्टूबर 1999 |
वेब साईट ( Web-Site ) | madhuridixit-nene.com |
फेसबुक प्रोफाइल | facebook.com/ MadhuriDixitNene/ |
इन्स्ताग्राम अकाउंट (Instagram Account) | instagram.com /madhuridixitnene/?hl=en |
शिक्षा , जन्म स्थान एवं पारिवारिक जानकारी ( Education , Early Life , Birth and Family)
माधुरी दीक्षित एक महाराष्ट्रीयन ब्राहम्मण परिवार से है . इनके पिता जी का नाम श्री शंकर दीक्षित और माँ का नाम स्नेहलता दीक्षित है . इनकी बचपन से ही नृत्य कला में रूचि थी , इसलिए इन्होने 3 वर्ष की आयु से ही कत्थक सीखना शुरू कर दिया था, और बचपन से ही उन्हें अपने इस हुनर के लिए कई पुरूस्कार प्राप्त किए और फिर ये एक पेशेवर कत्थक डांसर बन गई . माधुरी के तीन भाई बहन है , इनके एक भाई और दो बहने है .
इन्होने अपनी आरंभिक शिक्षा दिव्य बाल हाई स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढाई के लिए इन्होंने सथय कॉलेज विले पार्ले में दाखिला लिया , यहाँ से इन्होंने सूक्ष्म जिव विज्ञान में बी एस सी में अध्ययन किया . इसके बाद इन्होंने एक्टिंग की शिक्षा प्राप्त की और फिल्मों में काम करना शुरु किया . ये एक साधारण परिवार से है इनके परिवार से कोई भी फिल्म जगत में नही है , और बचपन में इनका सपना डॉक्टर बनने का था .
पारिवारिक जानकारी संक्षिप्त में (Family Information):
माता ( Mother ) | स्नेहलता दीक्षित |
पिता ( Father ) | शंकर दीक्षित |
भाई ( Brother ) | अजित दीक्षित |
बहन ( Sister ) | रूपा दीक्षित , भारती दीक्षित |
पति ( Husband ) | श्री राम माधव नेने |
पुत्र ( Son ) | रायन नेने , अरिन नेने |
लव लाइफ और मेरिज लाइफ ( Madhuri Dixit Marriage, Husband, Children ) :
इस बॉलीवुड बाला ने अपने करियर से अलग हटकर एक डॉक्टर से विवाह किया है. इस धक् धक् गर्ल ने जब शादी का फैसला लिया, तब इनका करियर उचाई की बुलन्दियो पर था और इन्होने डॉ श्रीराम नेने से शादी करने का निर्णय लिया . यह वह समय था तब माधुरी बोलीवुड जगत की सबसे चहिती एक्ट्रेस थी , और उनके इस फैसले से सभी लोगो को बेहद आश्चर्य हुआ . डॉ नेने माधुरी के भाई अजित दीक्षित जो की अमेरिका में ही रहते है उनके बेहद करीबी मित्र है , अपने भाई अजित के कहने पर माधुरी ने डॉ नेने से मुलाकात की. और फिर मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और ये दोनों बार बार एक दुसरे से मिलने लगे. इसके बाद तीन महीने के समय अन्तराल में ही माधुरी ने शादी करने का फैसला ले लिया . यह समय माधुरी का वह समय था, जब वे अपने करियर की उचाई पर थी , एक इंटरव्यू में जब माधुरी से पूछा गया की इस समय उन्होंने शादी करने का निर्णय क्यो लिया, तब उन्होंने कहा “ आय एम इन लव “ और इस प्रेमी युगल का विवाह 17 अक्टूबर 1999 संपन्न को हुआ . जब माधुरी ने डॉ नेने से शादी की तब वे कई प्रोजेक्ट पर कार्यरत थी , इन्होंने अपनी शादी के बाद हनीमून से 10 दिन में लौट कर अपने कार्य को अंजाम दिया , इसमें उनके पति डॉ श्रीराम ने भी उनका सपोर्ट किया . इन्होने एक सुखी व्यवहाहिक जीवन की स्थापना की और एक आदर्श जोड़े के रूप में सामने आए . ये जब भी मीडिया के सामने आए, सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया , इनके 2 पुत्र है रयान और अरिन नेने जो 13 और 15 वर्ष के है .
माधुरी के पति “श्री राम नेने” एक डॉक्टर है . इन्होने एम डी और एफ ए सी एस की डिग्री प्राप्त की है , डॉ नेने कार्डियोवैस्कुलर सर्जन है . इन्होने अपनी शिक्षा कैलिफोर्निया की युनिवर्सिटी लोस एंजल्स से पूर्ण की हुई है. इनका जन्म 11 फ़रवरी 1966 को लन्दन में हुआ , इनकी उम्र 52 वर्ष है .
माधुरी के बॉय फ्रेंड्स (Madhuri Dixit’s Boyfriends, Affairs):
- संजय दत्त – माधुरी और संजय दत्त ने फिल्म दयावान और खलनायक में साथ काम किया और ये दोनों ही फिल्म बेहद सफल हुई , इसके बाद इनके अफेयर की बातें सामने आने लगी. माधुरी और संजय के इस रिश्ते से माधुरी के पिता बहुत नाराज थे, क्युकि संजय पहले से ऋचा शर्मा के साथ शादीशुदा थे . पर जब संजय दत्त अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार हो गए थे, तो इनका यह रिश्ता कुछ समय में ख़त्म हो गया .
- अनिल कपूर – संजय से ब्रेकअप के तुरंत बाद ही ,माधुरी का नाम अनिल कपूर के साथ जोड़ा गया , और इसी कारण से माधुरी और संजय के रिश्ते की बातें भी खत्म हुई. इन्होंने कई फिल्मे साथ में की और इनकी इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया.
लुक टेबल ( Look Table ):
फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए लुक बहुत मायने रखता है सही उचाई और शारीरिक बनावट का होना बेहद जरुरी है . माधुरी बहुत ही आकर्षक अभिनेत्री है, नीचे इनके लुक के बारे में जानकारी दी गई है .
लम्बाई ( Height ) | सेंटीमीटर मीटर में – 163 cm
मीटर में – 1.63 m फीट में – 5’ 4’’ |
वजन ( Weight ) | किलोग्राम में – 56 के जी पौंड में – 123 आई बी एस |
शारीरिक बनावट ( Figure ) | 36-27-35 |
आँखों का रंग ( Eye color ) | भूरा |
बालो का रंग ( Hair Color ) | काला |
करियर ( Career ):
माधुरी ने अपने करियर में कई सफल फिल्मे दी हिंदी फिल्म जगत में उनका काम प्रशसनीय है. माधुरी के करियर कि जानकारी इस प्रकार है.
माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म ( First Film of Madhuri ) :
माधुरी दीक्षित ने फिल्म अबोध से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की . इस फिल्म ने फिल्म जगत में कुछ खास कमाल नही दिखाया , यह एक फिल्म राज श्री प्रोडक्शन की थी और यह फिल्म माधुरी ने एक बंगाली कलाकार तापस पाल के साथ की थी . इस फिल्म में माधुरी ने एक युवा दुल्हन के किरदार को निभाया, जो कि एक बेवकूफ और गाँव की साधारण लड़की है जिसे शादी का अर्थ तक नहीं पता होता है. इस फिल्म में माधुरी के अभिनय को काफी सराहा गया .
पहली फिल्म का नाम
( First Film ) | अबोध ( 1984 ) |
निर्देशक ( Director ) | हिरेन नाग |
प्रोडूसर ( Produced By ) | ताराचंद बर्जातिया |
साथी कलाकार( Co – Star ) | तापस पाल
माधुरी दीक्षित विनोद शर्मा |
रिलीज़ डेट ( Release Date ) | 10 अगस्त 1984 |
माधुरी की पहली सफल फिल्म (First Successful Film) :
1986 में माधुरी ने स्वाति और मानव हत्या में काम किया और यह फिल्म भी कुछ खास नही कर पाई, इसके बाद एक के बाद एक कई फिल्मे करने के बाद अनिल कपूर के साथ फिल्म “ तेज़ाब “ में मुख्य भूमिका में काम किया . और यह फिल्म साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई , इस फिल्म में माधुरी ने “ मोहिनी ” का किरदार निभाया और माधुरी का एक गाना “ एक दो तीन “ आज तक का सबसे पसंदीदा गाना साबित हुआ . इस फिल्म के लिए माधुरी ने फिल्म फेयर के बेस्ट एक्ट्रेस के ख़िताब को अपने नाम कर दिया .
इनकी पहली सफल फिल्म का नाम ( First Film ) | तेजाब (1988) |
निर्देशक ( Director ) | एन चन्द्र |
प्रोडूसर ( Produced By ) | दिनेश गाँधी |
साथी कलाकार ( Co – Star ) | अनिल कपूर
माधुरी दीक्षित तृप्त बी. चंकी पांडे मन्दाकिनी किरण कुमार सुरेश ओबेराय |
रिलीज़ डेट ( Release Date ) | 11 नवम्बर 1988 |
- माधुरी का नृत्य कोशल उनकी एक अलग छवि बनाता है. तेजाब फिल्म के बाद अनिल कपूर के साथ अगली फिल्म 1989 में राम लखन आई यह फिल्म भी सुपर हिट रही और साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई . इस फिल्म के लिए मधुरी को फिल्म फेयर की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया .
- इन्होने अपने फिल्मी करियर में कई सितारों के साथ काम किया जैसे शाहरुख़ खान , संजय दत्त , सलमान खान , जेकी श्राफ , अनिल कपूर आदि . माधुरी ने अपनी कला और अभिनय से बहुत कम उम्र में ही सफलता की बुलंदियों को छु लिया था . ये फिल्म जगत की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक है .
- प्रसिद्ध पेंटर “एम एफ हुसैन “ ने माधुरी की खूबसूरती को प्रेरणा बताया और इनकी कई पेंटिंग बनाई है . हुसैन ने एक फिल्म का प्रोडक्शन किया जिसका नाम है “ गजगामिनी “ इस फिल्म से माधुरी को सम्मान दिया , और माधुरी को नाम “धक् धक् गर्ल ” प्रदान किया .
- राम गोपाल वर्मा ने एक फिल्म इन्हें डेडीकैट की और माधुरी पर एक फिल्म बनाई जिसका नाम था “ मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूँ ”
- इन्होने 2002 से 2007 तक फिल्म दुनिया से एक ब्रेक ले लिया था और फिर 2007 में अपनी एक म्यूजिकल फिल्म “आजा नचले ” के साथ फिल्मो की दुनिया में वापस प्रवेश किया . इसके बाद इन्होने फिल्म “ देड इश्किया“ और “ गुलाब गैंग “ आदि फिल्मो में काम किया.
माधुरी की टॉप 15 फिल्म ( Top Film Of Madhuri ) :
माधुरी ने कई फिल्मो में काम किया और अलग अलग किरदार निभाए , इन्होने हर किरदार को बखूबी निभाया , और फिल्म जगत को एक से बड कर एक फिल्म का तोहफा दिया , माधुरी की कुछ प्रसिद्ध फिल्में नीचे सूचि में दी गई है .
फिल्म का नाम
( Name Of Film) | सन
( Year ) | स्टार्स ( Stars ) |
दिल | 1990 | आमिर खान
माधुरी दीक्षित सईद जाफ़री देवेन वर्मा अनुपम खेर |
हम आपके है कौन | 1994 | माधुरी
सलमान खान मोहनीश बहल अनुपम खेर रेणुका सहाने अलोक नाथ |
याराना | 1995 | ऋषि कपूर
माधुरी राज बब्बर कादर खान |
बेटा | 1992 | अनिल कपूर
अरुणा ईरानी माधुरी लक्ष्मी कान्त बेर्डे अनुपम खेर |
खलनायक | 1993 | संजय दत्त
राखी गुलज़ार जेकी श्राफ माधुरी |
राम लखन | 1989 | अनिल कपूर
जेकी श्राफ डिम्पल कपाडिया माधुरी राखी अमरीश पूरी परेश रावल अनुपम खेर |
देवदास | 2002 | शाहरुख़ खान
ऐश्वर्या राय बच्चन माधुरी जेकी श्राफ |
दिल तो पागल है | 1997 | करिश्मा कपूर
शाहरुख़ खान माधुरी अक्षय कुमार |
अंजाम | 1994 | माधुरी
शाहरुख़ खान दीपक तिजोरी |
साजन | 1991 | माधुरी दीक्षित
सलमान खान `एकता सोहिनी संजय दत्त |
लज्जा | 2001 | मनीषा कोईराला
माधुरी जेकी श्राफ अनिल कपूर महिमा चौधरी रेखा शर्मन जोशी अजय देवगन |
डेढ़ इश्किया | 2014 | माधुरी
अरशद वारसी नसीरुद्दीन शाह हुमा कुरैशी |
कोयला | 1997 | शाहरुख़ खान
माधुरी अमरीश पूरी |
गुलाब गेंग | 2014 | जूही चावला
माधुरी |
आजा नचले | 2007 | माधुरी
अक्षय खन्ना कोंकना सेन शर्मा जुगल हंस राज कुणाल |
माधुरी की आने वाली फिल्में ( Madhuri Upcoming Movies ) (Updated July 2018) :
बहुत समय के बाद इन्होने फिल्म जगत में वापसी ली है उम्मीद है की इनकी फिल्मे दर्शको के मन को लुभा पाए और सफल हो . इनकी आने वाली फिल्मे इस प्रकार है .
फिल्म का नाम
( Name of film ) | रिलीजडेट
( Release Date ) | सहकलाकार
( Co-star ) |
खलनायक | 19 अप्रैल 2019 | माधुरी दीक्षित |
टोटल धमाल | 7 दिसम्बर 2018 | अजय देवगन
अनिल कपूर माधुरी |
माधुरी के टीवी शो ( Madhuri’s TV shows ) :
माधुरी ने कई टीवी शो में भी काम किया है इन्हें डांस करना बहुत पसंद है और डांस इनका जूनून है, इन्होने जब बोलीवूड में वापसी की तो इन्होने रियलिटी डांस शो में निर्णायक की भूमिका निभाई है . इन्होने डांस शो झलक दिखला जा में अहम भूमिका निभाई .
- डांस रियलिटी शो डांस दीवाने
- अब इंडिया की बारी
- झलक दिखला जा ( सीजन 8 )
- झलक दिखला जा ( सीजन 7 )
- झलक दिखला जा ( सीजन 6 )
- झलक दिखला जा ( सीजन 5 )
- झलक दिखला जा ( सीजन 4 )
- पोंड्स फेमिना मिस इंडिया
अवार्ड्स और अचीवमेंट ( Awards And Achivment ) :
इन्होने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग जगह बनाई है . इनकी कला और अभिनय के लिए इन्हें कई अवार्ड भी प्राप्त हुए है .
अवार्ड का नाम | सन | केटेगरी | फिल्म |
फिल्म फेयर अवार्ड | 1991 | बेस्ट एक्ट्रेस | दिल |
फिल्म फेयर अवार्ड | 1993 | बेस्ट एक्ट्रेस | बेटा |
फिल्म फेयर अवार्ड | 1995 | बेस्ट एक्ट्रेस | हम आपके है कौन |
फिल्म फेयर अवार्ड | 1998 | बेस्ट एक्ट्रेस | दिल तो पागल है |
फिल्म फेयर अवार्ड | 2003 | बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | देवदास |
फिल्म फेयर अवार्ड | 2011 | स्पेशल अवार्ड फिल्म जगत में 25 साल पूर्ण करने के लिए | |
स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 1994 | बेस्ट एक्ट्रेस | हम आपके है कौन |
स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 1995 | बेस्ट एक्ट्रेस | राजा |
स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 1997 | बेस्ट एक्ट्रेस | मृतुदंड |
स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 2002 | बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | देवदास |
जी सिने अवार्ड्स | 1998 | बेस्ट एक्ट्रेस | दिल तो पागल है |
जी सिने अवार्ड्स | 2002 | बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | लज्जा |
आइफा अवार्ड्स | 2008 | बेस्ट एक्ट्रेस नोमिनेटेड | पुकार |
आंध्रप्रदेश सरकार द्वारा कलाभिनेत्री अवार्ड | 1997 | ||
नेशनल सिटीजन अवार्ड | 2001 | ||
बोलीवूड बेस्ट एक्ट्रेस फॉरएवर | 2007 | ||
पद्मश्री | 2008 |
नेट वर्थ और अन्य जानकारी ( Net Worth and other details ) :
माधुरी को फिल्म जगत में कई वर्ष हो चुके है इन्होने अपनी कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है .
अफेयर ( Affairs ) | अनिल कपूर
संजय दत्त |
आय ( Salery ) | 3 – 4 करोड़ / फिल्म
1 करोड़ / एपिसोड |
कुल संपत्ति ( Net Worth ) | $35 मिलियन |
पहली मूवी ( First Movie ) | अबोध 1984 |
अवार्ड्स ( Awards ) | पद्मश्री ( 2008 ) |
माधुरी के बारे में कुछ बातें ( Some other information about Madhuri ) :
- इन्होने मात्र तीन वर्ष की आयु से नृत्य कला का ज्ञान लेना आरंभ कर दिया था . और अब इन्होंने स्वयं का डांस इंस्टिट्यूट भी स्टार्ट किया हुआ है.
- सन 1984 में इन्होने एक टीवी सीरियल में काम किया था, पर यह सीरियल से इन्हें कुछ खास पहचान नही मिल पाई .
- फिल्म जगत में पहचान बनाने से पहले माधुरी एक सफल मॉडल थी , फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने में इन्हें 8 साल लगे .
- माधुरी का गाना “ एक दो तीन ” आज तक सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है इसमें माधुरी के डांस के हुनर ने एक नई जान डाल दी .
- हम आपके है कौन में माधुरी और सलमान ने एक साथ काम किया, यह फिल्म काफी सफल भी रही , ऐसा माना जाता है उस समय माधुरी का करियर बहुत अच्छा चल रहा था और इस फिल्म के लिए माधुरी को सलमान से भी अधिक फ़ीस दी गई थीं .
- माधुरी को इन्डियन क्रिकेटर “सुनील गावस्कर ” बेहद पसंद है , 1995 में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने बताया की वे सुनील गावस्कर की फेन है वे बहुत ही आकर्षक है , और वे मेरे सपने में भी आते है.
- प्रसिद्ध पेंटर एम एफ हुसैन ने माधुरी को पृथ्वी की सबसे खुबसूरत महिला बताया है और उनके सम्मान में सन 2000 में फिल्म “गजगामिनी ” का निर्माण किया .
- माधुरी ने देवदास फिल्म का एक गाना “ काहे छेड़े छेड़े मोहे” में 30 किलोग्राम वजन का घागरा पहन के डांस किया था .
- ये बॉलीवुड़ की पहली एसी अभिनेत्री है, जो कि फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए 13 बार चुनी गई है .
- माधुरी पैशनेट डांसर है और वे आज भी सप्ताह में तीन बार कत्थक की प्रेक्टिस करती है. इसके आलावा इन्होने तायक्वोंडो भी सीखा है .
- यदि माधुरी अभिनेत्री नही होती, तो वे अपना करियर माइक्रोबिओलोजी या पैथोलोजिस्ट में बनाती, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थी.
- इन्होने कौन बनेगा करोडपति में एक एपिसोड में आकर इनाम राशी जीती थी और इस राशी को गुजरात बाड पीडितो के लिए डोनेट कर दिया .
माधुरी दीक्षित की पसंद:
इनके कई फेन है और अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में जानकारी प्राप्त करने की दर्शको को काफी उत्सुकता होती है यहाँ इनके पसंद और नापसंद के बारे में बताया गया है .
खाना ( Food ) | कांदे पोहे , ज़ुनका भाकर , मोदक |
एक्टर ( Actor ) | बलराज सहानी , ग्रिगोरी पेक्क |
एक्ट्रेस ( Actress ) | नरगिस , मधुबाला , मेरील स्ट्रीप , इंग्रिड बेर्ग्मन |
फिल्म ( Film ) | बॉलीवुड – गरम हवा , गंगा जमुना , शोले , पड़ोसन , चलती का नाम गाड़ी
हालीवुड – रोमन हॉलिडे , गोन विथ द विंड , आल अबाउट ईव |
किताब ( Book ) | अ कुइवर फुल ऑफ़ एरो बाय जेफरी आर्चर |
खेल ( Sport ) | टेनिस |
रंग ( Color ) | ऑरेंज |
जगह ( Destination ) | मालदीव्स |
कार ( Car ) | SUV कार |
डांसर ( Dancer ) | हेमा मालिनी , हेलेन , बिर्जु महाराज , जीन केली |
परफ्यूम ( Perfume ) | नीना रिक्की , इस्से मियाके |
माधुरी से जुड़े कुछ विवाद ( Controversy ) :
- मेगी के प्रमोशन में – माधुरी ने एक नेस्टले कंपनी के नूडल्स की ब्रांड एम्बेसडर बन कर इसका प्रमोशन किया, जबकि मैगी सेहत के लिए हानिकारक है. इस क्राइम के लिए इन्हें गिरफ्तार किया गया और एफ आई आर भी दर्ज की गई और 15 दिन में इस बात की पुष्टि करने को कहा गया . फिर बाद में माधुरी ने इस बात की पुष्टि कि के वे मेगी काफी पसंद करती है और नेस्टले के प्रोडक्ट गुणवत्ता में अच्छे माने जाते है .
- अधिक फ़ीस के लिए – माधुरी को महाराष्ट्र के ब्रांड एम्बेसीडर बनने का ऑफर दिया गया, तब माधुरी ने अपनी फ़ीस 9-10 करोड़ रूपये बताई , इतनी अधिक फ़ीस की डिमांड के लिए माधुरी को क्रिटीसाईंज किया गया .
- किसिंग सिन – माधुरी ने फिल्म दयावान की थी और बहुत सफल भी रही इस फिल्म में माधुरी के साथ विनोद खन्ना थे , इस फिल्म में माधुरी 21 वर्ष की थी और विनोद खन्ना 51 वर्ष के थे . माधुरी को अपने से 20 वर्ष बड़े को-एक्टर के साथ काम करने का मन नही था लेकिन उस समय माधुरी के पास फिल्मो की कमी होने के कारण माधुरी ने यह फिल्म की . इस फिल्म में माधुरी और विनोद खन्ना का एक बोल्ड किसिंग सीन विवाद का विषय बना .
Madhuri Dixit Dance Academy, App
माधुरी एक डांस एकेडमी भी लांच की है जो कि ऑनलाइन डांस एकेडमी है , इस लिंक के द्वारा जिन्हें भी नृत्य में रूचि है वे यहाँ से नृत्य सिख सकते है . इस निचे दी गई लिंक से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है
लिंक – https://www.dancewithmadhuri.com/
माधुरी बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री है इन्होने रील लाइफ और रियल लाइफ दोनों में ही अच्छा किरदार निभाया . इनके अच्छे भविष्य की कमाना करते है . यह अपने जीवन में और अधिक उपलब्धि हासिल करे .
अन्य पढ़े:
- हेमा मालिनी जीवन परिचय व आने वाली फ़िल्में
- बिपाशा बासु का जीवन परिचय
- सुकन्या समृद्धि योजना
- संकल्प से सिद्धि योजना