Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मिशन शक्ति योजना 2023

भारत के उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा रेप केस के बारे में सुनने को मिलता है। उत्तर प्रदेश काफी बड़ा है और इसका घनत्व भी ज्यादा है जिसके कारण यहां पर आए दिन महिलाओं पर अत्याचार होने की खबर सुनने को मिलती रहती है। अभी कुछ पहले ही हाथरस की जो घटना हुई थी उसके बारे में आपको अच्छे से पता ही होगा परन्तु थोड़े समय पहले उत्तर प्रदेश के बलरामपुर इलाके में भी एक महिला के साथ घटना घटी है। इसके अलावा ऐसी बहुत सारी घटनाएं भी हैं जिनकी जानकारी हम लोगों को हो ही नहीं पाती। इसीलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य की सारी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है जिसके तहत उन्होंने मिशन शक्ति अभियान बनाया है। अगर आपको इसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि हम आपको इससे संबंधित सारी जानकारी देंगे ताकि आप इस मिशन को ठीक से समझ जाएं।

mission shakti abhiyan up in hindi

मिशन शक्ति योजना 2023

योजना का नाम

मिशन शक्ति योजना

कहां शुरू हुई

उत्तर प्रदेश

किसकेद्वारा शुरू कियागया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कारण

महिलाओं की सुरक्षा

विभाग

महिला कल्याणएवं बाल विकास

कुल चरण की संख्या

तीन चरण

मिशन शक्ति अभियान क्या है?

बता दें कि महिलाओं के साथ बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए उनकी रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति आरंभ किया है। साथ ही जानकारी दे दें कि इस अभियान के बारे में खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस मिशन को शुरू किया है और उन्होंने कहा है कि शुरू में यह अभियान 25 अक्टूबर 2020 तक चलेगा जो कि इसका पहला चरण है। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगले वर्ष अप्रैल के महीने तक इस मिशन को चलाया जाएगा। बता दें कि इस मिशन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और यह अभियान हर माह पूरे 1 सप्ताह तक चलाए जाने की योजना है। इसके अलावा सरकार ने यह भी बताया कि इस मिशन का आयोजन हर महीने अलग-अलग टीम के साथ होगा जिससे लोग जागरूक बनें और अधिक से अधिक लोग इस अभियान का हिस्सा बनें।

राज्य कर्मी कैशलेस चिकत्सा योजना – जानिए कैसे मिल सकता स्वास्थ्य बीमा का लाभ

मिशन शक्ति अभियान की विशेषताएं (Features)

  • इस मिशन के अंतर्गत जो अपराध महिलाओं के साथ हुए हैं और जिनके केस भी कोर्ट में है तो उनकी फास्ट ट्रैक के अंतर्गत शीघ्रता से सुनवाई होगी और जल्द उस केस को हल किया जाएगा।
  • जो केस बलात्कार के हैं उनको सर्वप्रथम हल किया जाएगा और अपराधियों को कठोर और सख्त सजा दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने यह भी स्पष्ट कहा है कि किसी भी बलात्कारी के साथ किसी भी प्रकार की कोई नरमी नहीं बढ़ती जाएगी और ना ही उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा जाएगा।
  • इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अब यूपी पुलिस में 20% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी जिससे राज्य की सभी बेटियों को पुलिस में भर्ती किया जाएगा और उन्हें पुलिस का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
  • इस अभियान में उत्तर प्रदेश राज्य केअलावा देश के दूसरे कई विभागों को भी शामिल किया जाएगा और बता दें कि अभी इसमें 24 विभागों को चुना है जो विभिन्न सरकारी/स्थानीय/या अंतरराष्ट्रीय स्तरके सामाजिक संगठन हैं।
  • जब भी कोई अपराधी महिलाओं के साथ कोई दुष्कर्म करेगा और अपराध साबित हो जाएगा तो उसके बाद अपराधी की फोटो को सभी चौराहों पर लगाया जाएगा ताकि अपराधी के बारे में सभी लोग जान जाएं और दूसरे लोग भी इससे सबक लें। इस प्रकार वह स्वयं भी कभी ऐसा अपराध करने के बारे में बिल्कुल भी ना सोचें।
  • इस स्कीम के तहत पुलिस जगह-जगह निगरानी करेगी और यदि कोई मनचला या मनचलों का ग्रुप दिखता है तो उनको पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
  • साथ ही बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यह भी कहा है कि राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों में एक अलग कमरा व हेल्पडेस्क केवल महिलाओं के लिए होगा और वहां पर उनसे पूछताछ के लिए भी महिला अधिकारी ही होंगी।
  • बता दें कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने यह भी कहा है कि सरकार अब महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को कतई सहन नहीं करेगी। उन लोगों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है जो महिलाओं के विरुद्ध अपराध करते हैं। ‌
  • साथ ही यह भीबता दें कि वहां कि राज्य सरकार ने सारे जिलों और ग्राम पंचायतों को भी इस मिशन को लेकर आदेश दे दिए हैं।इसके अलावा राज्य सरकार सारे जिलों पर नजर रखेगी और यह देखेगी कि सभी जिलों में इस योजना के तहत क्या काम हो रहा है और कितना हुआ है।

विधवा पेंशन योजना उत्तरप्रदेश : विधवा महिलाओं को सरकार दे रही है विशेष लाभ, जानिए प्रक्रिया

मिशन शक्ति अभियान 3 चरणों में होगा

यहां जानकारी के लिए बता दें किउत्तर प्रदेश राज्य सरकार नेइसमिशनको तीन चरणों में चलाने की योजना बनाई है जो कि 180 दिन तक चलेगा। फिलहाल यह मिशन में 25 अक्टूबर 2020 तक पहले चरण के तहत चलेगा। उसके बाद अप्रैल तक हर माह यह मिशन पूरे 1 सप्ताह तक चलेगा। यहां बता दें कि सरकारने इस मिशन को अलग-अलग थीम में चलाने की योजना बनाई है।

मिशन शक्ति योजना कैसे काम करेगा

  • इस मिशन के तहत पुलिस अभियान चलाया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मिशन शक्ति की जीप या फिर दोपहिया में महिला पुलिस अफसर सवार होकर स्वयं पूरे मामले की जांच करेंगी और यदि उन्हें कोई मनचला दिखता है तो उसको पकड़ेंगी।
  • यहां बता दें कि मिशन शक्ति योजना को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया है और इस अभियान के तहत सभी पुलिस अधिकारी लोगों के पास जाकर इस मिशन के बारे में बताएंगे और उन्हें भी समझाएंगे कि समाज के लिए उनके क्या कर्तव्य है और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी हुई बातें भी बताकर उन्हें जागरूक करेंगे।
  • इसके अलावा कुछ दूसरी महिला पुलिस पिंक कलर की स्कूटी में उत्तर प्रदेश राज्य के जिलों में जाएंगी और लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी।

नवीन छतरी रोजगार योजना उत्तरप्रदेश :  जानिए कैसे सरकार की मदद से शुरू कर सकते है खुद का व्यवसाय

मिशन शक्ति अभियान FAQ

Q: मिशन शक्ति अभियान कहां पर शुरू किया गया है?

Ans: उत्तर प्रदेश

Q: मिशन शक्ति योजना का पहला चरण कब तक चलेगा?

Ans: इस योजना का पहला चरण 25 अक्टूबर 2020 तक चलेगा।

Q: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान को क्यों शुरू किया है?

Ans: राज्य की सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए।

Q: क्या मिशन शक्ति अभियान योजना साल भर चलता रहेगा?

Ans: वर्तमान में अभी यह अप्रैल के महीने तक चलेगा।

Q: मिशन शक्ति अभियान योजना के कितने चरण हैं?

Ans: 3 चरण

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको उत्तर प्रदेश की मिशन शक्ति योजना के बारे में बताया। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर करें ताकि महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Other links –

Karnika
कर्णिका दीपावली की एडिटर हैं इनकी रूचि हिंदी भाषा में हैं| यह दीपावली के लिए बहुत से विषयों पर लिखती हैं | यह दीपावली की SEO एक्सपर्ट हैं,इनके प्रयासों के कारण दीपावली एक सफल हिंदी वेबसाइट बनी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles