National Film Awards 2017 India in hindi भारत का 64 वां नेशनल फ़िल्म अवार्ड इस सल 3 मई को आयोजित होने जा रहा है. इस समारोह के दौरान फ़िल्म फेस्टिवल डायरेक्टरेट की तरफ से नेशनल अवार्ड के लिए चयनित फिल्मो और उनके कलाकारों को सम्मान दिया जायेगा. ये सम्मान साल 2016 में बने फ़िल्मों में से चयनित फ़िल्मों को दिया जाने वाला है.
भारत में नेशनल फ़िल्म अवार्ड 2017
National Film Awards 2017 India in hindi
नेशनल फ़िल्म अवार्ड के लिए चयन प्रक्रिया (National Film Awards selection)
भारत के डायरेक्टरेट फ़िल्म फेस्टिवल सभी फ़िल्मकारों को अपनी फिल्मो के ऑनलाइन एंट्री कराने के लिए 16 जनवरी 2017 से 21 जनवरी 2017 तक का समय दिया था. केंद्रीय फ़िल्म प्रमानिकरण बोर्ड के अंतर्गत 1 जनवरी 2016 से 31 दिसम्बर 2016 के बीच पंजीकृत सभी फीचर तथा नॉन फीचर फिल्मो को इसमें शामिल किया गया है. सिनेमा राइटिंग के अंतर्गत 1 जनवरी 2016 से 31 दिसम्बर 2016 के मध्य मंज़रे आम पर आई सभी किताबें अथवा भारत के समाचार पत्रों में छपने वाली आलोचनाएँ, रिव्यु, लेख आदि चीजों को शामिल किया गया है. इस सबके अलावा डब्ड फ़िल्में या किसी फिल्मों का नया वर्शन, रीप्रिंट आदि को भी इसमें शामिल किया गया है.
फीचर और नॉन फीचर फिल्मों के अंतर्गत 16mm तथा 35mm में शॉट की गयी फिल्मों को शामिल किया जाएगा. ये फ़िल्म किसी भी भाषा में हो सकती है. साथ ही इन फिल्मो का डिजिटल फॉर्मेट घर में देखा जाने लायक होना अनिवार्य है. ये फ़िल्म केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणीकरण बोर्ड द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है.
नेशनल अवार्ड के लिए चयनित फ़िल्म और कलाकार (National Film Awards selected candidates)
साल 2016 में आई फ़िल्म रुस्तम के लिए अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा सोनम कपूर की फ़िल्म नीरजा को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म के लिए चुना गया है. ये दोनों फिल्मे ही बायो पिक थीं. अक्षय कुमार की सन 1959 के के एम नानावती केस पर आधारित फिल्म रुस्तम एक कोर्ट रूम ड्रामा थी, जिसमे अक्षय कुमार एक देशभक्त नेवी अफसर के किरदार में नज़र आये थे. इस साल का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म मराठी फ़िल्म कसाव को गया और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ख़िताब मराठी फ़िल्म वेंटीलेटर के निर्देशक राजेश मपुस्कर को गया. इस फ़िल्म की निर्माता बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और निर्माता प्रियंका चोपड़ा थीं. नीरजा भनोट 1986 विमान अपहरण घटना एवं फिल्म समीक्षा यहाँ पढ़ें.
नीचे एक एक करके सभी चयनित फिल्मो तथा फ़िल्म कलाकारों के नाम दिए जा रहे हैं.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | अक्षय कुमार –फ़िल्म रुस्तम के लिए |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | सुरभि सीएम –फ़िल्म मिन्नामिनंग के लिए |
सर्वश्रेस्ठ फ़िल्म | कसाव |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | राजेश मपुस्कर – फ़िल्म वेंटीलेटर |
सामाजिक चेतना पर आधारित सर्वश्रेस्ठ फ़िल्म | पिंक |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | मनोज जोशी – फ़िल्म दशक्रिया के लिए |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | जाईरा वसीम – फ़िल्म दंगल के लिए |
सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण सम्बंधित फ़िल्म | ‘द टाइगर क्रॉस्ड द लाइन’ |
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म | नीरजा – निर्देशक : राम माधवानी |
सर्वश्रेष्ठ मराठी फ़िल्म | दशाक्रिया |
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फ़िल्म | रिजर्वेशन |
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फ़िल्म | बिसर्जन |
सर्वश्रेष्ठ बच्चो की फ़िल्म | धनक |
विशेष पुरस्कार | ‘द आईज ऑफ़ डार्कनेस’ |
सर्वश्रेष्ठ वीएफ़एक्स | अजय देवगन – फ़िल्म शिवाय के लिए |
इंदिरा गाँधी डेब्यू निर्देशक सम्मान | बंगाली फ़िल्म खलीफा के लिए |
सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक | पीटर हैंस फ़िल्म पुलिमुरुगन के लिए |
सर्वश्रेष्ठ सम्पादन और साउंड मिक्सिंग | फ़िल्म वेंटीलेटर |
सर्वश्रेष्ठ गायिका | इमान चक्रवर्ती (तुमि जाके भलो बाशो) |
सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन | महायोद्धा रामा |
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म | समंथा भवति |
उपरोक्त पुरस्कारों के अलावा सिनेमा के लिए सर्वश्रेष्ठ किताब का पुरस्कार लता सुरगाथा को गया. ये किताब भारत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर पर लिखी गयी है.
अन्य पढ़ें –
Karnika
Latest posts by Karnika (see all)
- वसंत पंचमी 2021 का महत्त्व एवम कविता निबंध | Basant Panchami 2021 Significance, Poem Essay in Hindi - January 18, 2021
- लोहड़ी के त्यौहार (निबंध) क्यों मनाया जाता है, इतिहास एवं 2021 महत्व | Lohri festival significance and history in hindi - January 18, 2021
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 | Pradhan Mantri Awas Yojana In Hindi - January 16, 2021