राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता हैं (डेट, थीम, उदेश, निबंध ) Rashtriya Matdata Divas, National Voters’ Day Essay theme In Hindi
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान किसी त्योहार से कम नहीं होता है। हमारे देश भारत में हर वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस का आयोजन भी किया जाता है। ये एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन नागरिकों का ध्यान चुनाव और उसके महत्व की ओर जाता है। इस देश में निरपेक्ष और सुचारू चुनाव का जिम्मा भारत निर्वाचन आयोग के पास है। इस संवैधानिक निकाय का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था। तो आइए इस लेख के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानते हैं।

Table of Contents
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
दिवस | राष्ट्रीय मतदाता दिवस |
दिन | 25 जनवरी |
उद्देश्य | मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए |
कब शुरू हुआ | साल 2011 |
क्या है राष्ट्रीय मतदाता दिवस
भारत निर्वाचन आयोग की संस्थापना 25 जनवरी,1950 को की गई थी। इस संथापना तिथि को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाए जाने की पहल की गई। इसे साल 2011 से मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन सरकार द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन नागरिकों को ये भी बताया जाता है कि देश की तरक्की में उनकी भागीदारी का कितना महत्व है। एक वोट से ही देश की तकदीर में एक बड़ा आ सकता है।
पहली बार कब मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
साल 2011 में भारतीय निर्वाचन आयोग के 61वें संस्थापना दिवस पर पहले राष्ट्रीय मतदाता दिवस का पदार्पण किया गया था। इस का शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने किया था। इस दिन नागरिकों को अपने कर्तव्यों को याद करवाया जाता है। किसी भी लोकतंत्र की मर्यादा मूल रूप से उसकी चुनावी प्रक्रिया पर निर्भर करती है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस आम नागरिकों को बतलाता है कि उनका एक वोट भी देश के हित में कितना निर्णायक सिद्ध हो सकता है।
कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- इस दिन मतदाता को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- इस दिन चुनावी प्रक्रिया में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।
- भाषण प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान, वोटर आईडी वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
भारतीय निर्वाचन आयोग से जुड़ी बातें
- भारतीय निर्वाचन आयोग या चुनाव आयोग भारत में संघ एवं राज्य के चुनाव का संचालन करता है।
- लोकसभा, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्य विभानसभाओ के चुनाव इसकी देखरेख में ही होते हैं।
- संविधान के अनुच्छेद 324-329 भारतीय निर्वाचन आयोग से संबंधित हैं।
- भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था।
FAQs
पच्चीस जनवरी।
2011
जागरूकता फैलाने से ले कर सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन कर के।
चुनाव आयोग की संस्थापना इसी दिन हुई थी।
हां।
25 जनवरी 2011
Other Links-
- गणतंत्र दिवस पर निबंध
- भारत में गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है
- राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध
- गणतंत्र दिवस 2022 देशभक्ति मेसेज