नेहा सिंह राठौर का जीवन परिचय, विवाद (Neha Singh Rathore Biography Vivad in Hindi)

नेहा सिंह राठौर का जीवन परिचय, विवाद, जीवनी, शादी, गाना, मोबाइल नंबर, उम्र (Neha Singh Rathore Biography Vivad in Hindi) (Age, Caste, Song, Gana, Mobile Number, News)

“यूपी में का बा” जैसे लोकगीत को गाकर कुछ लोगों की प्रशंसा पाने वाली और कुछ लोगों का विरोध झेलने वाली लोक गायिका नेहा सिंह के बारे में आज हर कोई जानना चाहता है। नेहा सिंह जब कभी भी कोई लोकगीत गाती है तो उसे लेकर के अक्सर वह विवादों में आ जाती है। आखिर नेहा सिंह कौन है और उनसे जुड़े विवाद क्या है। इनके बारे में आज हर कोई जानना चाहता है, तो आइए इस पेज पर नेहा सिंह की जीवनी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। इस आर्टिकल में हम “नेहा सिंह राठौर बायोग्राफी इन हिंदी में” पड़ेंगे।

neha singh rathore biography in hindi

नेहा सिंह राठौड़ का जीवन परिचय (Neha Singh Rathore Biography in Hindi)

नामनेहा सिंह राठौड़
पूरा नामनेहा हिमांशु सिंह राठौड़
निकनेमनेहा
वर्तमान उम्र25 साल
प्रोफेशनलोक गायिका और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर
जन्म तिथि1997
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
जातिराजपूत, ठाकुर
जन्म स्थानबिहार
जिलाकैमूर
देशभारत
लंबाई5 फीट 6 इंच
वजन54 किलो
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
स्कूलप्राइमरी विद्यालय
कॉलेजकानपुर यूनिवर्सिटी
शैक्षणिक योग्यताग्रैजुएट इन बीएससी
कुल संपत्ति2 करोड़

नेहा सिंह राठौड़ कौन है (Who is Neha Singh Rathore)

नेहा सिंह राठौड़ को तब सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली जब इन्होंने अवधी भाषा में “यूपी में का बा” जैसे लोग गीत को गाया। यह गीत देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो चला। काफी लोगों ने इनके इस गीत की सराहना की तो कई लोगों ने इस गीत का विरोध भी किया। हालांकि नेहा सिंह राठौड़ का इस पर हमेशा पॉजिटिव रिस्पांस ही आया। इसके पश्चात नेहा सिंह राठौड़ ने अन्य कई प्रकार के लोकगीत गाए, जिसकी वजह से लगातार उन्हें प्रसिद्धि मिलती गई और आज देश में अधिकतर लोग नेहा सिंह राठौड़ के बारे में जानते हैं। हालही में इन्होंने शादी भी कर ली है। वर्तमान के समय में सोशल मीडिया पर तकरीबन 3 मिलियन से अधिक लोग इन्हें फॉलो करते हैं।

नेहा सिंह राठौड़ का जन्म एवं उम्र (Neha Singh Rathore Birth, Age)

पिछले एक-दो सालों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नेहा सिंह राठौड़ का जन्म साल 1997 में भारत देश के बिहार राज्य के कैमूर जिले में मौजूद जंदाहा गांव में हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र तकरीबन 25 साल के आसपास में है। बता दे कि नेहा सिंह राठौड़ राजपूत समुदाय से तालुकात रखती है।

नेहा सिंह राठौड़ का परिवार (Neha Singh Rathore Family)

नेहा सिंह के माता-पिता काफी पढ़े लिखे हैं। इंटरनेट से प्राप्त जानकारियों के अनुसार इनके पिताजी का नाम रमेश सिंह है जोकि बिहार की एक फर्म में आर्किटेक्चर के तौर पर काम करते हैं, वहीं दूसरी तरफ नेहा की माता जी का नाम चंपा देवी है जो कि एक ग्रहणी है और घर में कभी-कभी गाना भी गा लेती हैं। अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट में नेहा ने बताया था कि वह अपनी माता जी के साथ  गाना गाना पसंद करती हैं। नेहा हिंदू धर्म में विश्वास करती हैं।

नेहा सिंह राठौड़ की शिक्षा (Neha Singh Rathore Education)

जब नेहा थोड़ी समझदार हुई, तब इनके माता पिता जी के द्वारा प्रारंभिक एजुकेशन दिलाने के उद्देश्य से इनका एडमिशन गांव के ही एक प्राथमिक विद्यालय में करवाया गया, जहां से इन्होंने प्राथमिक पढ़ाई और दसवीं तक की पढ़ाई तथा 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके पश्चात नेहा सिंह राठौड़ उत्तर प्रदेश के कानपुर आ गई। यहां पर इन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और यहां से इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद यह लोकगीत गाने लगी।

नेहा सिंह राठौड़ का विवाह (Neha Singh Rathore Marriage, Husband)

नेहा सिंह राठौड़ ने साल 2022 में शादी कर ली है। इनके पति का नाम हिमांशु सिंह है। नेहा सिंह और हिमांशु सिंह की सगाई साल 2021 में 3 फरवरी के दिन हुई थी। नेहा और हिमांशु की शादी यूपी के लखनऊ में हुई थी। हिमांशु सिंह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। हिमांशु सिंह के पिता का नाम सूर्यकांत सिंह है जो कि प्रयागराज में टाटा केमिकल फर्टिलाइजर में सेल्स ऑफिसर के पोस्ट पर थे और वर्तमान के समय में इनके द्वारा पेंट का बिजनेस किया जा रहा है। बता दें कि हिमांशु प्रोफेशन से एक राइटर हैं। इन्होंने प्रयागराज यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और आगे की पढ़ाई इन्होंने दिल्ली से की है। पढ़ने में यह भी काफी होशियार थे। इनके द्वारा दिल्ली के अलग-अलग कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ाने का काम भी किया गया है।

नेहा सिंह राठौड़ का सिंगिंग कैरियर (Neha Singh Rathore Singing Career)

नेहा सिंह राठौड़ ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में कर दी थी और बहुत ही कम समय में नेहा सिंह ने भोजपुरी दर्शकों के बीच में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफलता प्राप्त कर ली। नेहा सिंह का एक हिट गाना “रोजगर देब का करबा नाटक” है। नेहा के द्वारा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पर एक लोकगीत बनाया गया था और इसी लोकगीत की वजह से यह पब्लिक फिगर बन गई। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी अर्थात प्रयागराज यूनिवर्सिटी पर बनाए हुए लोकगीत को लोगों ने काफी अधिक पसंद किया और इसीलिए लोगों ने भरभर कर इसे भारी मात्रा में सोशल मीडिया पर शेयर किया।

हालांकि यह लोकगीत जितना प्रशंसा का पात्र हुआ उतना ही विवाद भी इस लोक गीत के साथ जुड़ा। इसके पश्चात तो यूपी और बिहार के युवाओं में नेहा सिंह काफी अधिक लोकप्रिय हो गई और लोग धड़ाधड़ इनके फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट पर विजिट करने लगे और देखते ही देखते इनके सब्सक्राइबर और फॉलोवर की संख्या बढ़ती गई। इसके पश्चात तो नेहा सिंह के द्वारा लगातार गवर्नमेंट को घेरते हुए बेरोजगार युवाओं और मजदूरों के पक्ष में विभिन्न प्रकार के भोजपुरी गानों का निर्माण किया गया और इस प्रकार नेहा सिंह वर्तमान के समय में सोशल मीडिया स्टार बन गई। शादी होने के पश्चात नेहा सिंह राठौड़ दिल्ली भी भ्रमण करने के लिए गई थी। नेहा को गाना गाने में काफी इंटरेस्ट है और यही वजह है कि इनके द्वारा सामाजिक मुद्दों पर गाने लिखने का प्रयास किया जाता है और खुद भी उन्हें गाया जाता है। यही वजह है कि जैसे ही नेहा का कोई भी गाना लॉन्च होता है, वैसे ही फेसबुक, ट्विटर से लेकर के यूट्यूब तक उनके गाने और वीडियो को काफी ज्यादा शेयर किया जाता है और काफी अधिक इनके वीडियो वायरल भी होते हैं।

नेहा सिंह राठौर ने लोक संगीत को दी काफी ऊंचाई (Neha Singh Rathore Lok Sangeet)

अपने द्वारा गाए हुए गाने को लेकर के अक्सर विवादों का सामना करने वाली नेहा सिंह राठौड़ की गिनती सोशल मीडिया के लोकप्रिय लोगों में होती है। लोक गायिका के तौर पर प्रसिद्ध नेहा सिंह का जन्म बिहार में हुआ था। इनके द्वारा लोक संगीत को काफी नई ऊंचाइयां प्रदान की गई है। नेहा सिंह अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए भी काफी अधिक प्रसिद्ध है। सोशल मीडिया पर कई लोगों के द्वारा इन्हें फोलो किया जाता है।

नेहा सिंह राठौड़ के विवाद (Neha Singh Rathore Vivad)

यूपी में का बागाने पर विवाद

यह तब विवादों में आ गई जब इनके द्वारा कोरोना काल के दरमियान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर व्यंग करते हुए एक गाना गाया था जिसका शीर्षक था “यूपी में का बा” इस लोकगीत के द्वारा नेहा सिंह राठौड़ के द्वारा करोना काल की खराब व्यवस्था और हाथरस कांड जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज उठाई गई थी।

कानपुर कांडपर विवाद

साल 2023 के फरवरी के महीने में कानपुर में कुछ पुलिस अधिकारियों के द्वारा मकान खाली करने की कोशिश में ब्राह्मण समुदाय की मां बेटी जिंदा जल गई थी, जिसकी आलोचना करते हुए नेहा के द्वारा यूपी में का बा पार्ट 2 गाया गया था। इसके पश्चात यूपी पुलिस के द्वारा नेहा सिंह को नोटिस दिया गया था, जिसके अंतर्गत उन पर तनाव फैलाने का आरोप लगाया था। बता दे कि कानपुर कांड यूपी के कानपुर देहात में हुआ था। इस मामले में तकरीबन 40 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है।

यूपी पुलिस ने दिया 3 दिन का समय

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मौजूद मडोली नाम के गांव में एक मकान को खाली कराने की कोशिश में ब्राह्मण समुदाय की मां बेटी जिंदा जल गई थी। इस घटना को लेते हुए नेहा सिंह राठौर के द्वारा यूपी में का बा पार्ट 2 बनाया गया था जिस पर यूपी पुलिस ने संज्ञान लिया और नेहा सिंह को नोटिस भेज दिया। इस पर नेहा सिंह ने कहा कि पुलिस जवाब तो नहीं दे पाती है परंतु नोटिस अवश्य ही भेज देती है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में लगी हुई है। पुलिस के द्वारा कहा गया है कि अगर 3 दिन के अंदर नेहा सिंह के द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है तो पुलिस उन्हें दूसरा नोटिस भेजेगी।

नेहा सिंह राठौड़ की नेटवर्थ (Neha Singh Rathore Networth)

अपने परिवार के लोगों के साथ नेहा सिंह एक अच्छी लाइफ व्यतीत कर रही हैं। यह बिहार के एक अच्छे इलाके में अपने परिवार के लोगों के साथ निवास करती हैं। इनका घर महंगी चीजों से डेकोरेट किया गया है। हालांकि नेहा सिंह के द्वारा अपनी लाइफस्टाइल को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं किया जाता है। इसलिए इनकी लाइफ स्टाइल के बारे में काफी कम ही जानकारी है। इसके अलावा बता दे कि नेहा सिंह के पास एक ब्रांडेड कार मौजूद है। इसके अलावा यह शॉपिंग मॉल में से महंगे कपड़े खरीदना पसंद करती हैं। इनकी इनकम का जरिया यूट्यूब और सोशल मीडिया है। अंदाज के अनुसार नेहा सिंह के पास वर्तमान के समय में तकरीबन 1 करोड़ रुपए से लेकर के 2 करोड रुपए की संपत्ति है।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : नेहा सिंह राठौर के पति कौन है?

Ans : हिमांशु सिंह

Q : नेहा सिंह राठौर कहाँ की रहने वाली है?

Ans : बिहार के कैमूर जिले की

Q : नेहा सिंह राठौर की उम्र कितनी है?

Ans : वर्तमान में 25 साल

Q : नेहा सिंह राठौर की शादी कब हुई?

Ans : साल 2022 में

Q : नेहा सिंह राठौर की शादी कहाँ हुई है?

Ans : उत्तर प्रदेश में

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here