पर्ल वी पुरी का जीवन परिचय एवं ताज़ा खबर । Pearl V Puri Biography Latest News Hindi

पर्ल वी पुरी का जीवन परिचय (पत्नी कौन है, आयु, कहां रहते हैं, टीवी शो, गाने) [Pearl V Puri Biography in Hindi] (News Updates, Rape Case, Wife and Baby, Instagram, Serials, News Today, Mother, Family, Birth Date, Age)

टीवी इंडस्ट्री के चमकते सितारों के साथ लगातार कुछ ना कुछ होता आया है जिससे वे सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में टीवी के सबसे मशहूर किरदार स्टार प्लस के सीरियल के नैतिक सिंघानिया की पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत सी खबरें सामने आई। और अब अचानक 4 जून की रात दिल दहला देने वाली खबर छोटे पर्दे के एक जाने-माने अभिनेता से जुड़ी हुई सामने आई। लाखों दिलों पर राज करने वाले पर्ल वी पूरी नाबालिग के साथ रेप के चलते न्यायिक हिरासत में ले लिए गए। आइए उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पलों से आपको रूबरू कराते हैं।

pearl v puri biography in hindi

पर्ल वी पुरी जीवन परिचय (Biography)

पर्ल वी पुरी जन्म, आयु एवं परिचय (Birthday, Age, Introduction)

नामपर्ल वी पुरी
निक नेमगोलू
जन्म स्थान छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
जन्म तिथि 10 जुलाई 1989
आयु (Age)31
देशभारत
कास्टखत्री
धर्महिंदू
हॉबीजगाना गाना, किताबें पढ़ना, गाने लिखना और जिम करना
प्रोफेशनअभिनेता मॉडल सिंगर कंपोजर और राइटर
होमटाउनआगरा उत्तर प्रदेश
  

पर्ल वी पुरी परिवार (Mother and Family)

भारत के मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 10 जुलाई 1989 को जन्मे पर्ल वी पुरी बचपन से ही सिंगर बनना चाहते थे। पर्ल के पिताजी एक बिजनेसमैन है जिनका नाम विपिन पूरी है और उनकी माता का नाम पम्मी पूरी। पर्ल वी पुरी की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम है रीत वोहरा। पर्ल बचपन से ही अपने परिवार के लाडले रहे हैं।

पर्ल वी पुरी शिक्षा (Education)

पर्ल ने अपनी छठी क्लास तक की पढ़ाई मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में ही पूरी की। कुछ समय बाद पर्ल अपने परिवार के साथ आगरा में शिफ्ट हो गए। आगरा में उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी के और सेंड जोनस कॉलेज से कॉरस्पॉडेंस एमबीए की पढ़ाई भी पूरी की। बचपन से ही गाने के शौकीन पर्ल ने बहुत सारे गाने भी लिखे और कंपोज भी किये।

पर्ल वी पुरी गर्लफ्रेंड (Girlfriend)

दसवीं क्लास में पर्ल की एक गर्लफ्रेंड थी जो शाहरुख खान की दीवानी थी। पर्ल की गर्लफ्रेंड चाहती थी कि वह भी एक्टिंग को अपना कैरियर अपनाए और शाहरुख खान की तरह फिल्मों में एक बहुत बड़ा एक्टर बने। अपनी गर्लफ्रेंड के इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई खत्म करके पर्ल मुंबई आ गया था।

पर्ल वी पुरी पत्नी एवं बच्चे (Wife Name and Baby)

पर्ल वी पुरी का नाम उनके कई को – एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया है. किन्तु इनकी हालही में कोई भी गर्लफ्रेंड नहीं है. और इनकी वैवाहिक स्थिति सिंगल है. यानि पर्ल वी पुरी की अभी शादी नहीं हुई है और न ही उनके कोई बच्चे है.

पर्ल वी पुरी शुरूआती करियर (Career)

शाहरुख खान जैसा बनने की उम्मीद लेकर पर्ल मुंबई तो आ गया लेकिन उसे मुंबई में एक्टर बनने के लिए बहुत ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ा। उसकी गर्लफ्रेंड चाहती थी कि वह टीवी एक्टर ना बने फिल्मों में शाहरुख खान की तरह रोल निभाए और एक मशहूर बॉलीवुड स्टार बने। अपनी गर्लफ्रेंड के सपने के चलते उन्होंने बहुत सारे टीवी शोज के ऑफर को ठुकरा दिया जिसकी वजह से काफी सालों तक उन्होंने पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल किया। कुछ समय पश्चात उनके पिताजी का एक एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से उन्हें आगरा अपने फैमिली के पास वापस जाना पड़ा। कुछ महीने वहां रहकर अपने पिताजी के बिजनेस को संभालना और अपने परिवार की देखरेख करना उन्होंने अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी समझा।

पर्ल वी पुरी टीवी शो (Serials)

साल 2013 में फिर से पर्ल मुंबई वापस आ गए और फिल्मों की जगह टीवी में ही छोटे छोटे रोल करनी शुरू कर दिये। उनका पहला शो सोनी टीवी पर ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ आया जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया जिसके चलते उनके 9 साल के रिलेशनशिप जो उनकी स्कूल गर्लफ्रेंड के साथ था वह खत्म हो गया। साल 2015 में उन्हें स्टार प्लस के मशहूर शो ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ में लीड रोल निभाने का मौका मिला। उनके इस किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया जिसके चलते वे मशहूर हो गए। साल 2016 में ‘मेरी सासू मां’ नाम का एक शो जो जी टीवी पर दिखाया जाता था में सत्येंद्र शर्मा के किरदार में उन्हें देखा गया। उनके एक्टिंग करियर में उन्होंने और भी टीवी शो जैसे ‘नागार्जुन एक योद्धा’ ‘नागिन 3’ ‘बेपनाह प्यार’ ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे शोज में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पर्ल वी पुरी गाने (Songs)

सिंगिंग की तरफ उनकी दिलचस्पी बचपन से ही थी जिसके चलते उन्होंने ‘पीरह मेरी नाम की’ एक म्यूजिकल वीडियो में अपनी वॉइस दी और अनीता हसनंदानी के साथ स्क्रीन भी शेयर की।

पर्ल वी पुरी ताज़ा खबर (News Today Update)

चार जून की रात मुंबई पुलिस ने पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार कर लिया उन पर एक संगीन आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की के साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार रेप किया। 17 साल की एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी पर यह संगीन आरोप लगाया है कि वह बार-बार उस लड़की का फायदा उठाता है कभी गाड़ी में तो कभी अपने घर में उसके साथ उन्होंने गलत काम किया। जिसके चलते 4 जून को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार तो किया परंतु बाद में वे बेल पर रिहा हो गए। पोक्सो के तहत पर्ल वी पूरी पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है। खबरों की मानें तो उनके साथ पांच और साथी थे उन सब को भी पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

छोटे पर्दे के सितारों का सपोर्ट

बॉलीवुड के बड़े और छोटे पर्दे पर अक्सर ऐसी खबरें आती रहती हैं अब इस खबर में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं इसकी जानकारी तो पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल छोटे पर्दे के बहुत सारे सितारों का कहना है कि पर्ल वी पुरी पर्दे पर एक बेहतरीन किरदार हैं तो रियल लाइफ में भी एक बहुत ज्यादा सुलझे हुए और स्वीट पर्सन है। बहुत सारे टीवी सितारों ने ट्वीट करके कहा है कि वे पर्ल वी पुरी के साथ हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता है कि वह ऐसा कुछ भी कर सकते हैं या उन्होंने ऐसा कुछ किया भी होगा।

पुलिस का दावा

एक तरफ छोटे एवं बड़े पर्दे के सितारें पर्ल का समर्थन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर वसई पुलिस थाने के डीएसपी का कहना है कि पर्ल वी पुरी पर जो आरोप लगे हैं उसे गलत नहीं कहा जा सकता है, क्योकि उन्हें पर्ल के खिलाफ कुछ सबूत भी मिले हैं.

अब इस बात में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं इस बात का खुलासा कुछ समय बाद वैसे भी हो जाएगा। तब तक किसी भी इंसान के बारे में हमें अपनी सोच नकारात्मक नहीं करनी चाहिए।

होम पेजयहाँ क्लिक करें

FAQ

Q : पर्ल वी पुरी कौन है ?

Ans : टीवी शो के लीड रोल में नज़र आने वाले अभिनेता

Q : पर्ल वी पुरी की गर्लफ्रेंड कौन है ?

Ans : 10th क्लास में थी जिसके साथ 9 साल तक संबंध रहा.

Q : पर्ल वी पुरी की पत्नी एवं बच्चे कौन है ?

Ans : कोई नहीं क्योकि पर्ल की शादी नहीं हुई है.

Q : पर्ल वी पुरी का फेवरेट कलर क्या है

Ans : ज्ञात नहीं.

Q : पर्ल वी पुरी की उम्र कितनी है ?

Ans : 31 साल

अन्य पढ़ें –

  1. करण मेहरा के बारे में ताज़ा खबरें
  2. सुशील कुमार की ताज़ा खबरें
  3. मेहुल चौकसी के बारे में ताज़ा अपडेट्स
  4. बाबा रामदेव का जीवन परिचय

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here