प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा 2020 (पात्रता, किसान सूची, इनाम राशी, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म) (Pragatisheel Kisan Samman Yojana in Haryana) (Cash Reward Prize, Eligibility, Beneficiary Farmer List, Online Application Form)
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एक ऐसी योजना के बारे में जिसे हरियाणा की राज्य सरकार ने शुरू किया है। सबसे पहले बता दें कि देश के सभी किसान कृषि बिल की वजह से बहुत अधिक नाराजगी जता रहे हैं और इसीलिए वह उस बिल के खिलाफ सरकार का विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि किसान बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया है एवं राष्ट्रपति ने भी उस बिल के लिए अपनी मंजूरी दे दी है और इस प्रकार कृषि किसान दिल अब एक कानून बन गया है। परंतु उस बिल का विरोध अभी भी हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में बहुत जमकर हो रहा है। ऐसे में हरियाणा राज्य सरकार ने किसानों की नाराजगी खत्म करने के लिए प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत अगर हरियाणा राज्य का कोई किसान अच्छी खेती उपजाएगा तो उसको हरियाणा राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि प्रगतिशील किसान सम्मान योजना क्या है और किसानों को पुरस्कृत करने के लिए कितनी राशि दी जाएगी एवं साथ ही इस योजना की आवेदन प्रक्रिया भी आपको बताएंगे।

प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य
बता दें कि हरियाणा में सारे किसान भाई बहन कृषि किसान बिल का विरोध कर रहे हैं जिसकी वजह से उस बिल के खिलाफ लगातार प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इसीलिए हरियाणा राज्य सरकारने किसानों को थोड़ी राहत देने के साथ-साथ उत्साहित करने के लिए एक प्रगतिशील किसान सम्मान योजना को शुरू किया है। ताकि राज्य के सभी किसानों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित किया जा सके और इस योजना के द्वारा उन्हें प्रगतिशील भी बनाया जा सके। साथ ही आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर द्वारा लांच की गई है और इस योजना की घोषणा उन्होंने अक्टूबर 2020 में की है।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना हरियाणा – पुरे परिवार को मिल रहे है 6000 रूपए, जल्द करें आवेदन.
प्रगतिशील किसान योजना के फायदे
जानकारी के लिए बता दें कि प्रगतिशील किसान योजना के माध्यम से हरियाणा की राज्य सरकार किसानों को अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कृत करेगी, जिसमें किसानों के मध्य कई प्रतियोगिताएं रखी जाएंगी ताकि उन को पुरस्कार देकर सम्मान के साथ साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत किया जा सके। यहां बता दें कि हरियाणा राज्य सरकार किसानों को मुख्य पुरस्कार के अलावा सांत्वना पुरस्कार भी देगी जिसके लिए सरकार लाखों रुपए खर्च करेगी।
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की इनाम राशि
जैसा कि हम ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता रखी जाएंगी और कई कैटेगरी बनाकर किसानों को इनाम दिया जाएगा। तो यह भी बता दें कि इस योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपए रखा गया है और दितीय पुरस्कार 3 लाख रुपए एवं इसी प्रकार तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपए रखा गया है। साथ ही बता दें कि 100 किसानों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा जिसकी राशि 50-50 हजार रुपए होगी।
केटेगरी | इनाम राशी |
पहला पुरुस्कार |
5 लाख रूपए |
दूसरा पुरुस्कार |
3 लाख रूपए |
तीसरा पुरुस्कार |
1 लाख रूपए |
सांत्वना पुरुस्कार |
100 किसानों को 50-50 हजार रूपए |
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा : लड़कियों को शादी के लिए मिल रहे है 51 हजार रूपए, ऐसे करें आवेदन
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की प्रमुख विशेषताएं
- हरियाणा राज्य सरकार प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 70-75 लाख रुपए राज्य के सभी किसानों को बांटेगी।
- इस योजना के तहत पहली और दूसरी कैटेगरी के लिए 10 किसानों को चुना जाएगा और उनमें से 8 किसानों में सरकार लगभग 16 लाख रुपए बांट देगी।
- इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार के लिए भी किसानों का चयन होगा जिसमें 100 किसान चुने जाएंगे और सभी चयनित किसानों को 10 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक इनाम की राशि बांटी जाएगी।
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए लाभार्थी
- लाभार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। बता दें कि हरियाणा के बॉर्डर के बाहर का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।
- यह योजना केवल किसानों के लिए शुरू की गई है और इसीलिए इसका लाभ उनको ही मिलेगा। हरियाणा राज्य के अन्य नागरिक इस योजना का लाभ बिल्कुल भी नहीं ले सकते।
- इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा जो अपनी भूमि का इस्तेमाल केवल खेती-बाड़ी के लिए करते हैं।
- जिन किसानों के पास 10 एकड़ से अधिक भूमि होगी वह किसान प्रथम पुरस्कार के लिए पात्रता रखेंगे
- ऐसे किसान जिनके पास 5-10 एकड़ जमीन होगी वह दूसरे पुरस्कार के लिए पात्रता रखेंगे और उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इसी प्रकार जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम भूमि होगी वह तृतीय पुरस्कार का लाभ ले सकते हैं और उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना हरियाणा – अगर किसान अपनी जमीन पर धान की खेती नहीं करेंगें तो सरकार उन्हें देगी 7000 रूपए प्रति एकड़, आप भी इसका जरुर उठायें फायदा
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- उम्मीदवार के पास हरियाणा का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- लाभार्थी किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड या फिर किसान विकास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- किसान के पास उसका आधार कार्ड भी होना चाहिए।
- आवेदक किसान के बैंक अकाउंट की सारी जानकारी।
- आवेदनकर्ता किसान के स्थाई पते की सारी जानकारी।
- लाभार्थी किसान की भूमि के कागजात जिसमें उसकी जमीन का सारा विवरण हो।
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
जान लें कि अभी हरियाणा राज्य सरकार ने केवल इस योजना की घोषणा की है और इसके क्रियान्वयन में अभी थोड़ा सा समय लगेगा। यहां बता दें कि इस योजना से जुड़े सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस योजना के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा जहां पर सभी किसानों को अलग-अलग कैटेगरी में आवेदन करना होगा और उसके बाद ही किसानों को पुरस्कृत करने के लिए उनका चयन समिति के माध्यम से ही होगा। साथ ही बता दें कि हरियाणा राज्य सरकार ने अपने राज्य के सभी जिलों में आदेश दे दिया है कि वह शीघ्र ही सभी किसानों का ब्यौरा तैयार कर लें ताकि सारे कार्य सुविधाजनक तरीके से हो सकें। ऐसी पूरी आशा है कि इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के सभी किसानों को बहुत जल्दी मिलने लगेगा।
भावान्तर भरपाई योजना हरियाणा – अपनी फसल की सही कीमत पाने के लिए इस योजना में जल्द करें आवेदन
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना लांच जानकारी –
नाम |
प्रगतिशील किसान सम्मान योजना |
कहाँ शुरू हुई |
हरियाणा |
कब लांच हुई |
अक्टूबर 2020 |
किसने लांच किया |
मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर |
लाभार्थी |
किसान |
विभाग |
कृषि एवं कल्याण विभाग |
पोर्टल |
अभी नहीं |
टोल फ्री नंबर |
अभी नहीं |
FAQ –
Ans: हरियाणा में किसानों को उज्जवल और अच्छा भविष्य देने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है, जिसमें किसानों के बीच भिन्न-भिन्न प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें पुरुस्कृत भी किया जायेगा.
Ans: इससे राज्य के सभी किसान एक दुसरे से योजना के द्वारा जुडेंगें, और एक दुसरे को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगें.
Ans: हरियाणा राज्य के हर जिले के किसान इसके लिए आवेदन कर लाभ उठा सकते है.
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारी दी। हमें पूरी आशा है कि आप के लिए यह आर्टिकल बेहद उपयोगी रहा होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने जानने वालों के साथ भी शेयर करें।
अन्य पढ़ें –
Vibhuti
Latest posts by Vibhuti (see all)
- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज इतिहास व महत्त्व निबंध | Indian National Flag history Essay Significance in Hindi - January 15, 2021
- गूगल मीट ऐप क्या हैं कैसे डाउनलोड करें |Google Meet App kya hai in Hindi - January 6, 2021
- मेक इन इंडिया योजना पर निबंध| Make in India Essay Campaign, Slogan, Quotes in hindi - January 5, 2021