राधे माँ का जीवन परिचय (जीवनी, विवाद, इतिहास, जोक्स, आयु, परिवार, स्टोरी) (Radhe Maa biography in hindi) (Age, Family, Real name, net worth, husband, caste, bigg boss)
राधे मां भारत की एक अत्यधिक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु है जो हमेशा किसी ना किसी विवाद के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यहां आपको बता दें कि उनके जितने भी अनुयायी हैं वह सब उन्हें इंसान नहीं बल्कि देवी मानते हैं और उनका आशीर्वाद लेने के लिए घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं। उनके अनुयायी केवल भारत में ही नहीं है बल्कि दूसरे देशों में भी वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि राधे मां एक ऐसी शख्सियत है जो बहुत तेज़ी से दुनिया भर में फेमस हो गईं लेकिन फिर भी आए दिन किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में उनका नाम भी सामने आता रहा है। अब राधे माँ टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्सी सीरियल बिग बॉस 14 में नजर आने वाली है.

राधे मां का प्रारंभिक जीवन, शिक्षा (Radhe Maa early life, education)
सुखविंदर सिंह जो राधे मां के नाम से प्रसिद्ध हैं उनका जन्म पंजाब में हुआ था। यहां बता दें कि उन्होंने केवल 10 वीं कक्षा तक ही शिक्षा हासिल की है। उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह बचपन से ही आध्यात्मिक जीवन की तरफ आकर्षित थी और अकसर वह अपना समय काली मंदिर में व्यतीत किया करती थीं। जब वह 17 साल की हुई तो उनकी शादी मोहन सिंह नामक व्यक्ति से हो गई थी जो कि पंजाब के ही रहने वाले थे और हलवाई का काम किया करते थे। अब राधे मां अपने पति का हाथ बंटाने के साथ-साथ अपने भाई की दुकान में कपड़ों की सिलाई का काम भी करने लगी थी।
परंतु राधे मां के जीवन में एक नया मोड़ उस समय आया जब उनके पति एक अच्छी नौकरी की तलाश में देश से बाहर दोहा कतर चले गए थे। उस समय राधे मां की आयु 23 साल के आसपास थी और यही वह समय था जब वह आध्यात्मिक ज्ञान की ओर आकर्षित हो गई थी। बता दें कि यह होशियारपुर जिले के एक महंत की शिष्य बन गई थीं, जिनका नाम रामदीन दास था। यहां जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने ही सुखविंदर कौर को ज्ञान के अलावा राधे नाम भी दिया था।
राधे माँ जीवनी –
नाम | सुखविंदर कौर |
उपनाम | राधे मां |
जन्म दिवस | 4 अप्रैल 1965 |
आयु | 55 वर्ष |
जन्म स्थान | गुरुदास जिलादोरंगाला गांव, पंजाब |
होमटाऊन | मुंबई महाराष्ट्र इंडिया |
पढ़ाई | दसवीं |
पेशा | आध्यात्मिक गुरु |
शौक | डांस |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | सिक्ख |
जाति | पंजाबी |
राशि | मेष |
नेटवर्थ | N/A |
हाइट | 5 फीट 7 इंच |
वजन | 70 किलोग्राम |
आंखों का कलर | काला |
बालों काकलर | काला |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
राधे मां का परिवार (Family)
राधे मां के परिवार में उनके माता-पिता और दो भाई और एक बहन है। उनके भाई की दर्जी की दुकान है जहां पर राधे मां ने भी सिलाई का काम किया था। उनकी एक भाभी भी थी जिसको राधे मां के घर वालों ने केवल इसलिए मार दिया था क्योंकि वह मां नहीं बन सकती थी। इस घिनौने अपराध के लिए उनके पिता और दोनों भाइयों को 10 साल की सजा भी हुई थी।
राधे मां पारिवारिक जानकारी
बॉयफ्रेंड का नाम | रंजीत शर्मा |
पति का नाम | निर्मल सिंह |
पिताका नाम | अजीत सिंह |
भाई/बहन | दो भाई और एक बहन |
बच्चे | कोई नहीं |
सुखविंदर कौर से राधे मां बनने का सफ़र (Radhe Maa Career details)
जैसा कि हमने बताया कि राधे मां 23 साल की आयु में आध्यात्मिक ज्ञान की ओर काफी आकर्षित हो गई थी और उनके गुरु ने ही उनको राधे नाम दिया था। उसके बाद राधे मां मुंबई चली गई और उन्होंने वहां पर एस एम मिठाईवाला के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता के घर पर ही रहना शुरू कर दिया। यही वह समय था जब उनके बहुत अधिक अनुयायी बनने शुरू हो गए थे। बता दें कि मनमोहन गुप्ता के एक जानने वाले जिनका नाम संजीव गुप्ता है वह श्री राधे गुरु मा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक बन गए थे और राधे मां के जो अनुयायी थे उन्होंने अब उन्हें राधे मां कहना शुरू कर दिया था।
यहां आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि राधे मां अपने भक्तों को अपने दर्शन देने के लिए लाखों रुपए लेती है। जब वह किसी भी चौकी में जाती है तो उनके जाने का रेट पहले से ही तय रहता है। जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई भक्त राधे मां की चौकी का कार्यक्रम रखना चाहता है तो इसके लिए उसको अपनी हैसियत के अनुसार खर्चा करना पड़ता है जो कि लाखों में होता है।
राधे मां से जुड़े विवाद (Radhe maa controversy)
राधे मां ने देखते देखते ही काफी तरक्की कर ली और काफी लोकप्रियता हासिल कर ली लेकिन यह बात भी सच है कि जितनी जल्दी इन्होंने कामयाबी हासिल की उतनी ज्यादा ही यह विवादों में भी गिरी रहीं। निम्नलिखित उनके कुछ विवादों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं जो कि इस प्रकार सेहै-
- आध्यात्मिक गुरु और देवी होने का दावा करने वाली राधे मां के खिलाफ एक महिला ने यह इल्जाम लगाया था कि उन्होंने यानी राधे मां ने उसका गृहस्थ जीवन बर्बाद कर दिया है। यहां बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला ने यह भी बताया कि बोरीवली वाले आश्रम में उससे बहुत काम करवाया जाता था जैसे वह कोई नौकर हो। अगर उससे कभी कोई गलती हो जाती थी तो राधे मां खुद उसे लात घूंसो से मारा करती थी।
- इसके अलावा एक वकील ने भी राधे वहां के खिलाफ शिकायत की थी और उस लॉयर ने कंप्लेंट में राधे मां के चरित्र पर उंगलियां उठाई गई थी और यह कहा गया कि वह छोटे कपड़े पहन कर बॉलीवुड के गानों पर अपने अनुयायियों के सामने नाचा करती हैऔर उनके अनुयायी उन्हें गोद तक में उठा लेते हैं।
- उन्होंने साल 2015 में दुर्गा देवी के आभूषण धारण करने के बाद खुद को दुर्गा देवी काअवतार बताया जिस पर लोगों ने काफी आपत्ति जताई बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी क्योंकि उन्होंने ऐसा करके लोगों की धार्मिक भावनाओं को बहुत अधिक ठेस पहुंचाई थी।
- मुंबई की डॉली बिंद्रा ने भी 2015 में उनके खिलाफ यह कहा था कि वह सेक्स पार्टियां आयोजित करवाती है जहां पर बहुत गलत कार्य होते हैं।
- साथ ही यह भी बता दें कि वर्ष 2017 में भी राधे मां एक विवाद घिर गई थी। यह मामला दिल्ली के विवेक विहार थाने का है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस पुलिस स्टेशन में राधे मां संजय शर्मा नाम के एसएचओ की कुर्सी पर बैठी थी जो कि बहुत गलत है और वह उसके बराबर में खड़े थेजिसके कारण बाद में संजय शर्मा कोदोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया था।
राधे माँ आ रही है बिग बॉस 14 में (Radhe Maa in Bigg Boss 14)
कलर्स टीवी चैनल के प्रसिद्ध शो बिग बॉस 14 अब शुरू हो रहा है. कोरोना काल में सभी बातो को ध्यान में रखते हुए सलमान खान एक बार फिर बिग बोस लेकर आ रहे है, जिसमें वो शो को फिर से होस्ट करेंगें. शो का फॉर्मेट पहले की तरह ही है. इस बार शो में राधे माँ बतौर प्रतिभाग हिस्सा ले रही है. इसके पहले के सीजन में भी राधे माँ को कई बार शो में आने का निमंत्रण मिला था, लेकिन उन्होंने तब मना कर दिया था, इस बार फाइनली वी शो का हिस्सा है. पहले के सीजन में आ चुके स्वामी ॐ के बाद राधे माँ से लोगों को बहुत उम्मीद है. बिग बोस से जुड़े लोग जानते है कि स्वामी ॐ का कितना बुरा हाल हुआ था, और उन्हें घर से निकाल दिया गया था. राधे माँ इस बार बिग बॉस में क्या कमाल दिखाएंगी, ये देखना बहुत दिलचस्प होगा.
दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको राधे मां के जीवन से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी दी। हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा। अंत में हमारा आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर भी शेयर करें।
Radhe Maa Hindi Jokes Funny Whatsapp Images :
राधे माँ जोक्स चुटकुले
- राधे माँ ने औरतों का आधा टेंशन कम कर दिया किटी पार्टी के लिए थीम का एक नया आप्शन जो दे दिया |राधे माँ की कार्यवाही में भले ही देर हो लेकिन औरतों ने अपना काम फटाफट निकाल लिया |
=========================================== - आखिर कार भगवान ने सुन ली माँ बापू की बिछड़ी जोड़ी मिल गई |
=================================================== - माँ : बेटी तुम्हे बर्थ डे पर क्या चाहिये ?
बेटी : माँ मुझे लाल फ्रॉक, लाल लिपस्टिक और लाल जूते चाहिये |
माँ परेशान होकर कहीं मेरी बेटी को राधे माँ तो नहीं लग गई ?
=================================================== - आसाराम बापू ने जमानत की अर्जी वापस ली और वकीलों को कहा राधे माँ को केस जितने मत देना |मुझे जेल में ही आश्रम खोलना हैं |
=================================================== - राधे माँ के आने के बाद से लड़को की भीड़ नाईट पब की जगह मंदिरों में होने लगी हैं |
होम पेज | यहाँ क्लिक करें |
Other Links
- सिर दर्द के कारण एवम घरेलु उपचार
- मुंह के छाले का कारण लक्षण व घरेलु उपचार
- गठिया रोग का घरेलु इलाज
- उपयोगी लाभकारी घरेलु नुस्खे