दूरदर्शन के एतिहासिक सीरियल रामायण के किरदार (Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi)
रामायण (Ramayan) एक ऐसा आध्यात्मिक धारावाहिक हैं जिसे हर सदी के लोगों ने बहुत अधिक पसंद किया | रामायण पर कई सीरियल बनाये गए पर सबसे अधिक जिसे पसंद किया वो था रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण |
पहली बार रामायण (Ramayan) को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था जो कि 1987 से 1988 के बीच चला | इसके 78 एपिसोड टेलीकास्ट किये गए थे | इसे सबसे अधिक देखे जाने वाले सीरियलस की लिस्ट में जगह मिली क्यूंकि उस दौर में जब 4 में से एक घर में टीवी होता था उसे गाँव और शहर का हर छोटे से बड़ा व्यक्ति देखता था | रामायण की प्रसिध्दी ऐसी थी कि इसके टेलीकास्ट के समय सड़क पर एक व्यक्ति नहीं होता था हर व्यक्ति घर में या पड़ौसी के घर में इसे देखने जाता था यहाँ तक कि ट्रक और बस को रोककर सभी रामायण का लुफ्त उठाते थे |
रामायण (Ramayan) की प्रसिद्धी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि इसमें राम और सीता का रोल निभा रहे अरुण गोविल और दीपिका को दर्शको ने भगवान ही मान लिया था | सभी कलाकारों के लिए दर्शकों के मन में श्रद्धा का भाव था |

Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi रामायण चरित्र
अरुण गोविल :
श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को इतनी प्रसिद्दी मिली कि राह चलते लोगों ने इन्हें भगवान राम समझ इनका आशीर्वाद लिया | यह मेरठ के रहने वाले थे | इन्हें हमेशा से नाटक जैसी विधाओं में रूचि रही इसलिए अपने पारिवारिक व्यवसाय को छोड़ वे मुंबई आ गए |आज भी अरुण गोविल अपने नाम से ज्यादा राम के नाम से मशहूर हैं |
दीपिका चिखालिया:
सीता का किरदार दीपिका चिखालिया ने निभाया | सीता के नाम से बहुत अधिक ख्याति मिलने के बाद दीपिका ने हिंदी, बंगाली, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया | सुन मेरी लैला में दीपिका ने बतौर हिरोइन काम किया जो काफी प्रसिद्द हुई | 1985 दादा दादी की कहानी टीवी सीरियल में भी काम किया | बतौर हिरोइन दीपिका को इतनी सफलता नहीं मिली |इसके बाद इन्होने राजनीती की ओर अपने कदम बढ़ाये |
सुनील लहरी:
लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया | रामायण के पहले सुनील लहरी ने विक्रम बैताल और दादा दादी की कहानी में कुछ कहानियों में किरदार निभाया |इन्होने टीवी इंडस्ट्री में 1985 से काम शुरू किया |1991 में इन्होने बहारों के मंजिल में अहम् रोल अदा किया |
संजय जोग:
भरत का किरदार संजय जोग ने निभाया | संजय जोग को उनकी एक्टिंग के लिए बहुत अधिक सराहना मिली रामायण के बाद संजय ने भी मराठी, गुजराती फिल्मो के साथ थिएटर भी किया | भरत का यह किरदार बहुत प्रसिद्ध हुआ जिसका श्रेय रामानंद सागर ने संजय को दी |
समीर राजदा:
शत्रुघ्न का किरदार समीर राजदा ने निभाया | समीर ने गुजराती फिल्मो में काम किया | बी.आर. चौपड़ा की महाभारत में समीर ने राजा विराट के पुत्र उत्तर का भी किरदार निभाया | हाल ही में इन्होने स्टार प्लस के सीरियल हमारी भाभी में काम किया |
दारा सिहं:
हनुमान का किरदार मशहूर एक्टर दारा सिंह ने निभाया जिसे आज भी लोग याद करते है| दारा सिंह को देखकर आज भी सभी को हनुमान जी ही याद आते हैं | इस किरदार को दारा सिंह जिस शिद्दत से निभाया उसने सभी के दिल में जगह बना ली | दारा सिंह एक पहलवान था जिसने कुश्ती से कलाकार की दुनियाँ में कदम रखा बाद में राजनीती में भी वक्त दिया | दारा सिंह ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया | 2012 में 83 की उम्र में दारा सिंह ने दुनियाँ से विदा ले ली |
अरविन्द त्रिवेदी :
रावण का किरदार अरविन्द त्रिवेदी ने निभाया | इनके काम को भी बहुत सराहना मिली | अरविन्द ने हिंदी के साथ साथ गुजराती फिल्मे की | बाद में राज्यसभा के सदस्य भी बने | ये फ़िल्म सेंसर बोर्ड का भी हिस्सा थे |
बाल धुरी:
दशरथ का किरदार बाल धुरी ने निभाया वैसे तो यह किरदार छोटा था पर फिर भी रामायण के सभी किरदार यादगार हैं | यह एक थिएटर एक्टर थे और इनकी पत्नी जय श्री गडकर थी जिन्होंने कौशल्या का किरदार निभाया था |
जयश्री गडकर:
कौशल्या का किरदार जयश्री गडकर ने निभाया यह एक बहुत अच्छी अभिनेत्री थी | इन्होने मराठी फिल्मो में 30 वर्षों तक काम किया और बहुत ख्याति प्राप्त की | जयश्री ने अपनी आत्मकथा भी लिखी | जयश्री ने 2008 में दुनियाँ से विदा ली |
पद्मा खन्ना:
कैकयी का रोल पद्मा खन्ना ने निभाया जो कि बहुत अधिक प्रसिध्द हुआ इन्हें लोगों ने उस वक्त की लेडी विलेन की उपाधि दे दी थी |इनकी सुन्दरता को भी काफी प्रशंसा मिली | इन्हें अपना सौदागर का काम बहुत पसंद था |
यह सभी थे रामायण (Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi ) के मुख्य कलाकार जिनकी मेहनत से रामायण सबसे अधिक लोकप्रिय सीरियल बना | रामान्नद सागर की रामायण (Ramannad Sagar Ramayan) को जितना अधिक पसंद किया गया उतना किसी अन्य रामायण (Ramayan) को नहीं किया गया | दर्शकों ने इसे श्रध्दा के साथ अपनाया |आज भी दर्शको की याद में इस रामायण (Ramayan) से जुड़ी कई यादें हैं | रामायण ने ही बच्चो बूढों के दिल और दिमाग में टीवी की एक विशेष जगह बनाई थी |
आप अपनी रामायण (Ramayan) से संबंधी किसी घटना को हम सबसे बाँटना चाहते हैं तो हमे कमेंट बॉक्स में लिखे |
Ramayan Doordarshan Serial Cast Real Name In Hindi यह आपको कैसा लगा कमेंट जरुर करे |
अन्य पढ़े :
- Kumkum bhagya Cast In Hindi
- Yeh Hai Mohabbatein Cast Detail In Hindi
- Sarabhai Vs Sarabhai Star Cast In Hindi