रेमो डिसूजा का जीवन परिचय व आने वाली फिल्म, असली नाम, धर्म, बेटी, पत्नी, फॅमिली, वाइफ (Remo D’Souza Biography in Hindi) (Upcoming Movies, Son, Daughter, Wife Name, Movies, TV Shows, Children, Age, Family, Networth)
एक समय में हीरो हीरोइन के पीछे खड़े होकर डांस करने वाले रेमो डिसूजा को आज कौन नहीं जानता. रेमो भारत के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर में से एक है, अनेक डांस स्टाइल के साथ इनकी महारथ लॉकिंग पॉपिंग और हिपहॉप डांस स्टाइल में अधिक है. अपने बेहतरीन डांस स्टाइल के द्वारा इन्होने भारतीय सिनेमा में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है. कई ऐसी फिल्में है जिनमें इनके द्वारा कोरिओग्राफ किये गानों ने भरपूर सफलता हासिल की. रेमो केवल डांस तक सीमित ना रहकर एक्टर, फिल्म डायरेक्टर और अब एक निर्देशक भी बन चुके है. इन्होने कई टीवी कार्यक्रम भी जज कियें और छोटे परदे के द्वारा हर घर में अपनी पहचान बनाई हैं.

रेमो डिसूजा का जीवन परिचय (Remo D’Souza Biography in Hindi)
नाम (Name) | रेमो डिसूजा |
असली नाम (Real Name) | रमेश गोपी |
व्यवसाय (Business) | कोरिओग्राफर, फिल्म निर्माता, निर्देशक और एक्टर |
कुल संपत्ति (Net worth) | NA |
जन्म तारीख़ (Date of Birth) | 2/4/1972 |
उम्र (Age) | 45 |
जन्म स्थान (Birth Place) | बैंगलोर, भारत |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
स्कूल (School) | एयर फोर्स स्कूल जामनगर |
कॉलेज (College) | NA |
शिक्षा (Education) | NA |
रेमो डिसूजा पारिवारिक जानकारी (Remo D’Souza Family Information) | |
पिता का नाम (Father’s Name) | के. गोपी |
माँ का नाम (Mother’s Name) | माधवी लक्ष्मी |
भाई (Brother) | 1 (गणेश गोपी) |
बहने (Sister’s) | 3 |
मेरिटल स्टेटस (Relationship status) | विवाहित |
गर्लफ्रेंड (Boyfriend) | लिज़ेल्ल डिसूजा |
पत्नी का नाम | लिज़ेल्ल डिसूज़ा |
बच्चें | 2 लड़के (गेब्रियल डिसूज़ा, ध्रुव डिसूज़ा) |
रेमो डिसूजा लुक (Remo D’Souza Look) | |
लंबाई (Hight) | 5 फूट 7 इंच |
वजन (Weight) | 60 किलोग्राम |
बॉडी साइज़ (Body Size) | 39-31-12 |
बालों का कलर (Hair Colour) | कलर्ड हेयर |
आखोँ का कलर (Eyes Colour) | काला |
रेमो डिसूजा डेब्यू शो और पिक्चर की जानकारी (Remo D’Souza Debut Film and Show) | |
डेब्यू कोरियोग्राफर के तौर पर (Debut in Choreography) | बॉलीवुड़ ड्रीम्स (1995) |
डेब्यू डायरेक्टर के तौर पर (Debut as Director) | फालतू (2011) |
डेब्यू अभिनेता के तौर पर (Debut as Actor) | अफलातून (1997) |
रेमो डिसूजा पसंद और नापसंद (Remo D’Souza Like and Dislike) | |
पसंदीदा डांसर (Favourite Dancer) | माइकल जैक्सन |
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) | सलमान खान, ऋतिक रोशन |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress) | माधुरी दीक्षित नेने |
रेमो डिसूजा जन्म, उम्र, शिक्षा और परिवार (Remo D’Souza Birth, Age, Education and Family)
रेमो डिसूजा की जन्म तारीख 2 अप्रैल 1972 है,. इनका जन्म बैंगलोर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ परंतु ये रहने वाले ओलावाकोडे, पलक्कड़, केरल के हैं. रेमो के पिता गोपी भारतीय वायुसेना में कुक थे. इनकी माँ माधवी लक्ष्मी एक गृहणी है. इनके अलावा रेमो के परिवार में इनकें बड़े भाई गणेश गोपी और 3 बहने शामिल है.
रेमो ने अपनी स्कूलिंग गुजरात जामनगर के एयरफोर्स स्कूल से संपन्न की. ये अपनी स्कूल लाइफ में एक खिलाडी थे और इन्होने 100 मीटर रेस में ईनाम भी जीते है. परंतु जब वे अपनी बारहवी का एग्जाम दे रहें थे, तो उन्होंने यह अनुभव किया कि पढाई की तरफ उनका लगाव कम है. उनका झुकाव डांस की तरफ ज्यादा था, परंतु उनके पिता चाहतें थे कि वे पढ़ लिखकर भारतीय वायुसेना ज्वाइन करे और देश के लिए काम करे. रेमो ने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध डांस को अपना करियर चुना और इस दिशा में आगे बढ़े.
रेमो डिसूजा पत्नी, बेटी एवं वैवाहिक जीवन (Remo D’souza Wife, Daughter, Married Life)
रेमो ने शादी अपनी पसंद से की, इनकी पत्नी काफी लंबे समय तक इनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं है. इनकी पत्नी का नाम लिज़ेल्ल डिसूजा है, लिज़ेल्ल ने अच्छी बुरी हर परिस्थिति में अपने पति का साथ दिया. अब ये अपने सुखी वैवाहिक जीवन में मस्त है. लिज़ेल्ल के साथ इनके दो बच्चें भी है, जिनका नाम गेब्रियल और ध्रुव है.
रेमो डिसूजा व्यक्तिगत जानकारी एवं संघर्ष (Remo D’Souza Personal Life and Struggle)
रेमो डिसूजा का रियल नाम रमेश गोपी था, जिसे उन्होंने बाद में परिवर्तित कर लिया. जब रेमो ने डांस में अपना भविष्य बनाने का निर्णय किया तो वे अपनी पढाई को बिच में छोड़कर सपनोँ की नगरी मुंबई चले गयें. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इन्होने कभी कोई डांस की ट्रेनिग नहीं ली, परंतु वे हमेशा माइकल जैक्सन और उनके डांस स्टाइल को फॉलो करतें रहें. वे इसके लिए हमेशा माइकल जैक्सन को टीवी पर देखते थे, इन्होने जो भी सिखा वह केवल टीवी और विडियो के माध्यम से सिखा.
जब इन्होने डांस को अपने करियर के रूप में चुना, तो इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस समय इनके पास दो वक्त के खानें तक के पैसे नहीं थे. एक समय जब वे अपने मित्र के साथ पेइंग गेस्ट रहते थे, तो उनके पास किराये के पैसे नहीं थे, तो वे अपने मित्र को कुछ दिनों में वापस आने का कहकर घर से चले गये. और इस समय इन्होने 2 राते बांद्रा स्टेशन पर बिना खानें के गुजारी. जल्द ही इन्होने सुपर ब्रैट्स नाम से डांस क्लास स्टार्ट की, और फिर अपने अन्य तीन मित्रो की मदद से इन्होने इसकी और 2 ब्रान्चेस खोलीं. इसके बाद इन्होने अपनी जिंदगी में 6 महीने तक कड़ा संघर्ष किया, जिसमें इनकी माँ ने इनका सपोर्ट किया. और इतने कठिन परिश्रम के बाद रेमो आज इस मुकाम तक पहुँच पाये है. अभी इनकें तीन इंस्टिट्यूट मुंबई, अँधेरी और बोरीवली में है.
रेमो डिसूजा करियर (Remo D’Souza Career)
रेमो को पहचान आल इंडिया डांस कॉम्पिटीशन के जरिये मिली. इस डांस कम्पटीशन में रेमो और उनकी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया था और इसी के बाद अहमद खान (जो कि एक प्रसिद्ध कोरयोग्राफर है) ने इन्हें नोटिस किया और इनका ऑडिशन लिया. इन्हें अहमद खान ने सर्वप्रथम रंगीला मूवी के लिए गाना कोरयोग्राफ करने का मौका दिया था. इसके बाद इन्होने लगभग 1 साल अहमद खान के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया.
अनुभव सिन्हा ने रेमो को सोनू निगम के एल्बम दीवाना में मौका दिया और जो कि एक हिट एल्बम था. फिर रेमो ने अनुभव सिन्हा के साथ कई विडियो में काम किया. रेमो डिसूजा को बॉलीवुड में इनका पहला ब्रेक फिल्म “दिल पे मत ले यार” से मिला, परंतु इस मूवी को बड़े पर्दे पर इतनी सफलता नहीं मिल सकीं. इन्हें बॉलीवुड़ में अगला ब्रेक अनुभव सिन्हा के ही द्वारा फिल्म “तुम बिन” में दिया गया, परंतु यह फिल्म भी हिट नहीं रहीं. फिर कांटे फिल्म का गाना “इश्क समुंदर” इनकी कोरियोग्राफी करियर का हिट साबित हुआ और फिर यहाँ से इनके करियर ने नई दिशा ली.
इस सफलता के बाद रेमो ने इंटरनेशनल लेवल पर काम कियें और कई प्रोजेक्ट जैसे “मारीगोल्ड” (2007), अदनान सामी के साथ “लेट्स गो मुंबई सिटी” और माइकल जैक्सन की बहन के साथ काम किया. अब तक इन्होने बॉलीवुड में लगभग 150 से ज्यादा फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ किया हैं.
रेमो एक निर्देशक रूप में (Remo as a Director)
रेमो ने केवल कोरियोग्राफी तक सीमित ना रहकर कई फिल्मों का सफल निर्देशन भी किया. नीचें इनके द्वारा निर्देशित फ़िल्मों की जानकारी टेबल में दी गयी है .
फिल्म का नाम | साल | कलाकार | निर्माता |
फालतू | 2011 | अर्शद वारसी, रितेश देशमुख, जेकी भगनानी, पूजा गुप्ता, चंदन रॉय सान्याल, अंगद बेदी | वाशु भगनानी |
एबीसीडी – एनी बड़ी केन डांस | 2013 | प्रभु देवा, गणेश आचार्य, मेनोन, लौरेन, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंडे, सलमान युसुफ्फ़ खान | सिद्धार्थ रॉय कपूर, रोंनी स्क्रेववाला |
एबीसीडी- 2 | 2015 | प्रभु देवा, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, लौरेन, राघव जुयाल, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंडे | सिद्धार्थ रॉय कपूर, |
अ फ्लाइंग जेट | 2016 | टाइगर श्रॉफ, जैकलिन, नाथन जोन्स | एकता कपूर, शोभा कपूर |
रेस-3 | 2018 | सलमान खान, बॉबी देयोल, अनिल कपूर, जैकलीन, डेज़ी शाह, साकीब सलीम | सलमान खान |
रेमो निर्माता के रूप में (Remo as a Producer)
साल 2014 में रेमो ने बॉलीवुड़ में निर्माता के रूप में भी खुद स्थापित किया. हालाँकि अब तक वे इस फील्ड में केवल दो फिल्में डीओंए डेथ ऑफ़ अमर (DOA Death Of Amar) और नवाबजादे बना पाये है. आगे आने वाले समय में हम इनकी और भी फिल्में देख पायेंगे.
रेमो एक अभिनेता के रूप में (Remo as a Actor)
रेमो डिसूजा ने कई फिल्मो में अभिनय भी किया है, हालाँकि इस रूप में उन्हें सफलता कम ही मिली, परंतु फिर भी इन्होने अफलातून, मीनाक्सी : अ टेल ऑफ़ थ्री सिटीज, एबीसीडी एनी बड़ी केन डांस, एंटरटेनमेंट और एबीसीडी 2 आदि फिल्मों में अभिनय किया हैं.
रेमो कोरियोग्राफर के तौर पर (Remo as a Choreographer)
रेमो को सर्वाधिक सफलता एक कोरियोग्राफर के रूप में ही मिली, और उनका इनबिल्ट टैलेंट भी इसी फिल्ड में था. अब तक एक कोरियोग्राफर के रूप में इन्होने लगभग 150 गानों का निर्माण किया हैऔर इसी के द्वारा फिल्म इंडस्ट्री में कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये. इनकी कोरियोग्राफी में धूम, एक खिलाडी एक हसीना, नाम गूम जायेगा, 36 चाइना टाउन, जय हो, 2 स्टेट्स, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में कई सफल गानों को तैयार किया गया है.
रेमो डिसूजा में टीवी शो जज के तौर पर (Remo D’souza TV Show as a Judge)
रेमो को पहचान टीवी पर डांस कार्यक्रम में एक प्रतियोगी के रूप में मिली, परंतु बाद में इन्होने कई कार्यक्रमों को जज भी किया. नीचें रेमो द्वारा जज किये गयें कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से टेबल के रूप में दी गईं है.
शो का नाम | प्रसारण का चैनल | कार्यक्रम के अन्य जज |
डांस इंडिया डांस (सीजन 1,2,3) | जी टीवी | गीता कपूर, टेर्रेंस लेविस |
झलक दिखला जा (सीजन 4 और 5,6,7) | सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न | माधुरी दीक्षित नेने, मलाइका अरोरा खान, करण जौहर |
डांस के सुपर स्टार | जी टीवी | शिआमक दावर |
डांस प्लस (सीजन 1,2,3) | स्टार प्लस | धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, शक्ति मोहन, सुमित नागदेव |
डांस चैंपियन | स्टार प्लस | टेर्रेंस लेविस |
रेमो डिसूजा अवार्ड्स (Remo D’souza’s Awards)
रेमो डिसूजा ने अपने करियर में अब तक कई अवार्ड्स जीते, इनमें से अधिक्तर कोरेओग्राफी की फील्ड में है. इनकी कोरेओग्राफी के लिए इन्हें अब तक जी सिने अवार्ड्स, स्क्रीन अवार्ड्स, इंटरनेशनल फिल्म अकादमी अवार्ड, प्रोडूसर गाइड फिल्म अवार्ड्स, स्टार डस्ट अवार्ड्स, नेशनल फिल्म अवार्ड्स, फिल्म फेयर अवार्ड्स आदि मिल चुके है. इसके अलावा इन्हें इनकी फिल्म एबीसीडी-2 के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट की तरफ से मोस्ट एंटरटेनिंग सोशल फिल्म का अवार्ड भी मिल चूका है.
रेमो डिसूजा से जुड़े विवाद (Controversies Related to Remo D’souza)
वैसे तो रेमो एक बहुत ही सुलझे हुए इंसान है और ये जहाँ तक संभव हो विवादों से दुर ही रहने का प्रयास करते है. इनके अब तक के करियर में कोई विवाद सामने भी नहीं आया है. परंतु हाल ही में 7-8 मार्च को रेमो और इनकी पत्नी ने फोन पर मिल रही धमकियों के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराइ है. इनके मुताबिक इन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. वैसे असल में यह धमकी फिल्म निर्माता सत्येंद्र त्यागी की तरफ से दी गयी है, जिनके नाम पर अब अरेस्ट वारेंट निकल चुका है. बताया जा रहा है कि यह विवाद इनकी फिल्म डेथ ऑफ़ अमर के चलते हुआ है.
रेमो डिसूजा फिल्म ‘रेस-3’ (Remo D’souza Race-3 Movie)
रेमो की इस वर्ष 15 जून को आने वाली फिल्म रेस-3 है. इस फिल्म की संपूर्ण जानकारी नीचें दी गयी है .
फिल्म का नाम | रेस-3 |
डायरेक्टर | रेमो डिसूजा |
प्रोड्यूसर | सलमान खान |
प्रोडक्शन कंपनी | टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सलमान खान फिल्म्स |
म्यूजिक डायरेक्टर | प्रीतम चक्रवर्ती |
रिलीस डेट | 15 जून 2018 |
रेमो डिसूजा के आने वाले प्रोजेक्ट व फिल्म (Remo D’souza Upcoming Project and Movie)
रेमो डिसूजा के आने वाले प्रोजेक्ट व फिल्म की बात करें तो रेमो डिसूजा अगले साल यानि सन 2023 में फिल्म ‘ABCD-4’ डायरेक्ट कर सकते हैं.
रेमो डिसूजा के संबंध में इंट्रेस्टिंग बातें (Intresting Fact about Remo D’souza)
- अपने परिवार को आर्थिक रूप से सपोर्ट देने के लिए रेमो डिसूजा अपनी माँ के साथ उनके कामो में मदद करते थे. उन्होंने एयरपोर्ट पर अपनी माँ के साथ जूते पॉलिश करने बर्तन धोने का काम भी किया है.
- रेमो डिसूजा ने अपने परिवार की सहायता के लिए किराना दुकान, बेकरी और साइकिल पंचर की दुकान पर भी काम किया है.
- बचपन में रेमो का लगाव खेल की तरफ भी था, उन्होंने अपने स्कूल टाइम में 100 मीटर रेस में प्राइस भी जीता है. इसके अलावा ये कराटे में ब्लैक बेल्ट है.
- रेमो डिसूजा जन्म से ईसाई नहीं है बल्कि इन्होने धर्म परिवर्तित कर खुद इसे चुना है.
- शुरुवात में रेमो को अपने डार्क कलर और अनाकर्षक लुक के कारण बॉलीवुड में अवेह्लनाओ को झेलना पड़ा था, परंतु फिर इन्होने अपने टैलेंट से अपना लोहा मनवाया .
- रेमो के पास जूतों का एक बहुत बड़ा कलेक्शन है, जिसे वे अपने टीवी शो में पहनकर प्रदर्शित करते है. इन्हें रेमो ने अलग अलग देशो से खरीदा है.
होम पेज | यहाँ क्लिक करें |
ट्विटर पेज लिंक (Twitter Page) | यहां क्लिक करें |
फेसबुक पेज लिंक (Facebook Page) | यहां क्लिक करें |
इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) | यहां क्लिक करें |
FAQ
Ans : 2 अप्रैल
Ans : लिज़ेल्ल डिसूज़ा
Ans : ABCD-4
Ans : Dance+
Ans : गेब्रियल डिसूज़ा, ध्रुव डिसूज़ा
अन्य पढ़े: