उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021, नवंबर जिलेवार सूची, क्या है, रजिस्ट्रेशन, भर्ती, वैकेंसी, योग्यता, आवेदन तारीख, योग्यता, दस्तावेज, नौकरी कैसे मिलेगी, एप्लीकेशन फॉर्म (UP Rojgar Mela) (November List, Registration, Vacancy, Eligibility, Documents, Application Start and Last Date, Online Form, Salary)
देश में बेरोजगारी की समस्या से सभी अवगत हैं. पढ़े-लिखे बहुत से युवा नौकरी की तलाश में यहां वहां भटक रहे हैं। इस समस्या को कम करने के लिए देश कि सभी राज्य सरकारें कुछ न कुछ प्रयत्न कर रही है, इसी के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने रोजगार मेला का आयोजन शुरू किया है. यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश में हर साल सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि राज्य के बेरोजगारों को जॉब मिलने में आसानी हो सके. नौकरी पाने के इच्छुक योग्य युवा रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। सरकार द्वारा यह रोजगार मेला राज्य के सभी छोटे बड़े शहरों में लगाए जाएंगे जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां आकर युवाओं का चयन करेगी। चलिए रोजगार मेला से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से जानते हैं। जानते हैं कि कैसे रोजगार मेला में पंजीकरण होगा रोजगार कार्ड रिन्यूअल आवेदन फॉर्म प्रक्रिया सैलरी आदि से जुड़ी सभी जानकारी।

Table of Contents
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021 (UP Rojgar Mela)
नाम | रोजगार मेला |
स्थान | उत्तर प्रदेश |
विभाग | सेवायोजन विभाग |
उद्देश्य | राज्य में बेरोजगारी की समस्या कम करना |
आधिकारिक पोर्टल | sewayojan.up.nic.in |
हेल्पलाइन नंबर | 0522-2638995 या 91-7839454211 |
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला क्या है (What is Rojgar Mela UP)
सरकारी अधिकारियों द्वारा बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए एक बड़ा आयोजन किया जाता है। यहां पर सभी तरह की कंपनियों प्राइवेट व सरकारी दोनों को बुलाया जाता है ताकि वे अपनी कंपनी की रिक्तियों के लिए यहां चयन कर सके। रोजगार मेला में जाने से पहले सेवायोजन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। रोजगार मेला में बिना रजिस्ट्रेशन आईडी के एंट्री नहीं मिलती है।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला फायदे (UP Rojgar Mela Benefit)
सरकार द्वारा रोजगार मेला लगाने से युवाओं को बहुत अधिक फायदा हो रहा है जो युवा बड़े शहरों में जाकर नौकरी नहीं कर सकते हैं वे अपने शहर में ही रोजगार मेला के द्वारा आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इन रोजगार मेला में सभी शिक्षक योग्य कौशल लोगों को उनके अनुभव के अनुसार जॉब दी जाएगी। इस तरह की रोजगार मेले लगने से राज्य में बेरोजगारी कब होगी और युवा लोग सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगे।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला कुल रिक्तियां (UP Rojgar Mela Total Vacancy)
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला का आयोजन कर रही है। सरकार द्वारा कुल कितनी रिक्तियां निकाली गई है इसकी पुख्ता जानकारी तो नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार अलग-अलग जिलों में कुल मिलाकर 35 हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए रोजगार मेला का आयोजन हो रहा है। किस जॉब में कितनी रिक्तियां है इसकी जानकारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान सेवायोजन पोर्टल में मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला में आवेदन की तारीख (UP Rojgar Mela Application Date)
उत्तर प्रदेश में रोजगार मेला का आयोजन हर 2 से 3 महीने में सरकार द्वारा किया जाता है आखिरी बार अगस्त में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। अभी 2 नवंबर से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फिर से रोजगार मेला का आयोजन शुरू किया गया है जो कि 20 नवंबर तक चलेगा।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला नवंबर जिलेवार सूची (UP Rojgar Mela November List)
दिनांक | जिला | रोजगार मेले का स्थान |
20/11/2021 | वाराणसी | जीवनदीप ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन बड़ा लालपुर सिंधोरा रोड वाराणसी |
19/11/2021 | मऊ | जिला सेवायोजन कार्यालय आईटीआई केंपस मऊ |
18/11/2021 | मेरठ | आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगा नगर मवाना रोड मेरठ |
18/11/2021 | मुरादाबाद | राजकीय पॉलिटेक्निक मुरादाबाद |
17/11/2021 | मेरठ | आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगा नगर मवाना रोड मेरठ |
17/11/2021 | हरदोई | जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई |
17/11/2021 | देवरिया | जिला सेवायोजन कार्यालय जीआईआई केंपस सलेमपुर रोड देवरिया |
16/11/2021 | सहारनपुर | राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चकराता रोड सहारनपुर |
16/11/2021 | मऊ | जिला सेवा नियोजन कार्यालय आईटीआई केंपस सहादतपुरा मऊ |
16/11/2021 | रायबरेली | जिला सेवायोजन कार्यालय रायबरेली |
12/11/2021 | मिर्जापुर | राजकीय आईटीआई परिसर बटुआ मिर्जापुर |
12/11/2021 | प्रतापगढ़ | जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ |
12/11/2021 | बुलंदशहर | जिला सेवायोजन कार्यालय बुलंदशहर |
12/11/2021 | कासगंज | ऑनलाइन |
1/11/2021 | हाथरस | जिला सेवा नियोजन कार्यालय हाथरस |
11/11/2021 | फर्रुखाबाद | जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहगढ़ फर्रुखाबाद |
10/11/2021 | अयोध्या | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर लालबाग फतेहगंज अयोध्या |
9/11/2021 | आजमगढ़ | ऑनलाइन राउंड |
9/11/2021 | बहराइच | ऑनलाइन |
9/11/2021 | अलीगढ | ऑनलाइन |
5/11/2021 | गाजियाबाद | ऑनलाइन |
2/11/2021 | चंदौली | ऑनलाइन |
2/11/2021 | हाथरस | पुरानी कलेक्ट्रेट तालाब चौराहा हाथरस |
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला में रोजगार पर मिलने वाला वेतन (UP Rojgar Mela Salary)
रोजगार मेला में युवाओं को उनकी शिक्षा योग्यता अनुभव के अनुसार जॉब दी जाएगी हर एक जॉब के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किया गया है जिसकी जानकारी कंपनी द्वारा जॉब सीकर को दे दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला में योग्यता (UP Rojgar Mela Eligibility)
- उत्तर प्रदेश में आयोजित रोजगार मेला में शामिल होने के लिए जरूरी है कि पात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी व अन्य राज्य के लोग इस रोजगार मेला में शामिल नहीं हो सकते हैं।
- रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अलग-अलग नौकरियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। जिस भी नौकरी के लिए आप आवेदन करते हैं वहां पर आपको इसकी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
- रोजगार मेला में शामिल होने वाले युवाओं को कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है। युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन करने का मौका मिलेगा। जैसे अगर कोई कंप्यूटर ऑपरेटर जॉब के लिए आवेदन करता है तो उसे हाई स्कूल के साथ सिविल मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक में डिप्लोमा करना अनिवार्य होगा।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला दस्तावेज (UP Rojgar Mela Documents)
रोजगार मेला में बुधवार से कुछ जरूरी दस्तावेज की मांग की जाएगी जाने से पहले यह सभी दस्तावेज अपने साथ तैयार कर जरूर ले जावे।
- उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता बताने के लिए उससे जुड़े सभी दस्तावेज रखने आने वाले होंगे। इतवार को ओरिजिनल मार्कशीट के साथ-साथ उसकी फोटो कॉपी भी रखनी होगी।
- उम्मीदवार के पास जो भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा हो उसके भी कागजात साथ में रखने होंगे।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र मूल
- निवासी प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला आधिकारिक वेबसाइट (UP Rojgar Mela Official Website)
उत्तर प्रदेश सरकार में रोजगार मेला से जुड़ी जानकारी देने के लिए एक अलग से सेवायोजन नाम का पोर्टल बनाया है। पोर्टल में जो भी रोजगार प्राप्त करना चाहता है वहां जाकर पंजीयन करा सकता है, इसके साथ हैं अलग-अलग कंपनियां भी इस होटल में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ताकि उनकी जानकारी जॉब्सीकर को मिल जाए।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (UP Rojgar Mela Registration)
- सबसे पहले सेवायोजन आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अगर आप इस पोर्टल में पहली बार आए हैं तो आपको अपना पंजीयन यहां करना होगा इसके लिए होम पेज पर न्यू अकाउंट पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर एक फोन खुल जाएगा। यहां 3 लोग अपना पंजीयन कर सकते हैं जॉब सीकर नियोजक और सेवा मित्र। अब जिस भी कैटेगरी में आते हैं उसका चयन करें।
- अब फोन में अपना नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- अब रजिस्ट्रेशन के पश्चात एक बार फिर से पासवर्ड आईडी द्वारा आपको लॉग इन करना होगा।
- अब एक नए पेज में अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन की जानकारी भरें यहां अपनी शैक्षणिक योग्यता और किस तरह कि आप नौकरी चाहते हैं यह सभी जानकारी भरें। प्रोफाइल में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यान से अच्छे से भरे।
- जो जानकारी आप पोर्टल पर देंगे उसी के अनुसार आपको नौकरी से जुड़ी हुई अधिसूचना प्राप्त होगी।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म (Download Application Form)
- सेवायोजन पोर्टल में जाकर आप रोजगार मेला से जुड़े फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए सेवायोजन आधिकारिक पोर्टल पर जाएं यहां पर होम पेज में डाउनलोड फॉर्म पर क्लिक करें।
- अब एक न्यू पेज पर पीडीएफ फाइल ओपन होगी यहां पर आपको चरित्र प्रमाण पत्र सेवा प्रदाता के पंजीयन हेतु आवेदन पत्र और सेवा मित्र एप्लीकेशन में पंजीयन हेतु शपथ पत्र दिखाई देगा।
- आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकलवा ले।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही अच्छे से भरे।
रोजगार मेला के द्वारा नौकरी कैसे प्राप्त होगी (How to Get Rojgar)
- उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवायोजन नाम का एक ऐसा पोर्टल बनाया है जहां पर नियोजन एवं जॉब्सीकर दोनों की जानकारी होती है। इस पोर्टल में नियोजक अपनी कंपनी में रिक्तियों की जानकारी अपलोड कर देगा जिसके बाद उम्मीदवार की प्रोफाइल से अगर यह नौकरी मैच होती है तो उसे ईमेल या मैसेज द्वारा ऑटोजेनरेट मैसेज पहुंच जाएगा।
- इस मैसेज का जो जल्दी रिप्लाई देना और सेवायोजन पोर्टल में जाकर आवेदन करेगा उसका नाम लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
- नियोजक इन सभी उम्मीदवारों की एक शॉट लेस तैयार करेगा और सेवायोजन पोर्टल में उसे अपलोड कर देगा।
- अब जॉब सीकर पोर्टल में जाकर अपना नाम चेक कर सकता है उसे वहां पर रोजगार मेला में आने का समय और जगह की जानकारी भी मिल जाएगी।
- सेवायोजन पोर्टल द्वारा भी एक चयनित लोगों की लिस्ट बनाई जाएगी जिसमें उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ मैसेज किया जाएगा।
- रोजगार मेला में अलग-अलग कंपनियों की अलग-अलग चयन प्रक्रिया होती है इसकी जानकारी आपको विस्तृत से वहीं पर मिल जाएगी।
उत्तर प्रदेश रोजगार मेला हेल्पलाइन नंबर (UP Rojgar Mela Helpline Number)
सेवायोजन पोर्टल में एक हेल्प लाइन नंबर भी है अगर आपको आवेदन के समय कोई भी परेशानी होती है, तो आप 0522-2638995 या 91-7839454211टोल फ्री नंबर पर कॉल कर उसकी शिकायत कर सकते हैं।
Official Site | Click Here |
Home Page | Click Here |
FAQ
Ans : पोर्टल में जाकर होम पेज पर आपको गवर्मेंट जॉब का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Ans : आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज में प्राइवेट जॉब पर क्लिक करें इसके बाद वहां पूछे गए सभी जानकारी को देकर आप आवेदन कर सकते हैं।
Ans : दसवीं पास
Ans : कोई आयु सीमा नहीं है
Ans : सेवायोजन पोर्टल में जाकर आप यह सूची देख सकते हैं।
अन्य पढ़ें –
- नवीन रोजगार छतरी योजना उत्तर प्रदेश
- कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश
- विधवा पेंशन योजना उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश किसान फसल ऋण मोचन कर्ज माफ़ी योजना