शशि कपूर का जीवन परिचय | Shashi Kapoor Biography in hindi
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री आज जिस मुकाम पर है, उस मुकाम तक उसे पहुंचाने में कपूर खानदान का काफी योगदान रहा है. कपूर खानदान ने बॉलीवुड को ना केवल कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, बल्कि कई सुपरस्टार अभिनेता भी इस इंडस्ट्री को दिए हैं. वहीं कपूर खानदान से तालुक रखने वाले शशि कपूर का नाम भी बॉलीवुड के उन महान अभिनेताओं में शामिल है, जिन्होंने अपने अभिनय के जरिए काफी लोगों का दिल जीता है. शशि कपूर ने कई सारी हिंदी फिल्मों में काम किया है. साथ ही कई फिल्मों का निर्देशन भी इस महानायक ने किया है. आज हम आपको शशि कपूर के जीवन का परिचय देने जा रह हैं.
शशि कपूर का जन्म ( Shashi Kapoor Birth)
बलबीर राज कपूर यानि शशि कपूर का जन्म पृथ्वीराज कपूर के यहां हुआ था. कलकत्ता में जन्मे बलबीर राज कपूर को उनके परिवार के लोग प्यार से शशि बुलाया करते थे. शशि कपूर से बड़े उनके दो भाई थे. जो कि अभिनेता राज कपूर और शम्मी कपूर थे. शशि कपूर के परिवार के लगभग सभी सदस्य फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए थे.
शशि कपूर का जीवन परिचय | Shashi Kapoor Short Biography in hindi
नाम | बलबीर राज कपूर |
जन्म | 18 मार्च 1938, कलकत्ता |
मृत्यु | 4 दिसंबर 2017, मुंबई |
माता –पिता | पृथ्वीराज कपूर
रामसरनी कपूर |
शिक्षा | डॉन बास्को स्कूल, मुंबई |
पत्नी | जेनिफर केंडल |
बच्चे | कुणाल कपूर
करन कपूर संजना कपूर |
ऊंचाई | 5 ’11 |
रंग | गौरा |
पेशा | अभिनेता |
पहली फिल्म (वयस्क के तौर पर) | धर्मपुत्र 1961 |
पुरस्कार | पद्म भूषण, दादा साहब |
साल 1958 में की थी शादी ( Shashi Kapoor marriage life and Kids)
शशि कपूर की मुलाकात अपनी पत्नी जेनिफर केंडल से साल 1956 में कलकत्ता के एक थियेटर में हुई थी. जिसके बाद इन दोनों ने जुलाई 1958 में मुंबई में पारंपरिक भारतीय रीति- रिवाज से शादी कर ली थी. वहीं जेनिफर का निधन साल 1984 में कैंसर से हो गया था. पत्नी की मृत्यु के बाद शशि कपूर एकदम अकेले हो गए थे और उन्होंने फिल्मी जगत से दूरी बना ली थी. शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर है.
शशि कपूर का फिल्मी करियर (Shashi Kapoor film career )
बचपन से ही शशि कपूर को अभिनय करने का काफी शौक था और उनका ये शौक आगे जाकर उनका करियर बन गया. शशि कपूर ने सन् 1940 से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. वहीं काफी कम लोग जानते हैं कि इस महान अभिनेता ने बतौर बाल कलाकार चार फिल्मों में काम किया है. अपने जीवनकाल के दौरान शशि कपूर ने कुल 160 फिल्मों में कार्य किया है. जिसमें से 12 फिल्में उन्होंने अंग्रेजी भाषा में की है.
शशि कपूर द्वारा की गई कुछ फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं (Shashi Kapoor film list) –
संख्या | फिल्मों के नाम | सन् |
1 | हसीना मान जएगी | 1968 |
2 | एक श्रीमान एक श्रीमती | 1969 |
3 | कन्यादान | 1968 |
4 | प्यार का मौसम | 1969 |
5 | मान गए उस्ताद | 1981 |
6 | चक्कर पी चक्कर | 1976 |
7 | काली घाटा | 1980 |
8 | विजता | 1982 |
9 | प्यार की जीत | 19 81 |
10 | दिल ने पुकारा | 1967 |
11 | त्रिशूल | 1978 |
12 | आंधी तूफान | 1985 |
13 | सलाखें | 1975 |
14 | नैना | 1973 |
15 | फांसी | 1978 |
16 | जूनून | 1979 |
17 | फकीरा | 1976 |
18 | प्रेम कहानी | 1975 |
19 | सत्यम शिवम सुंदरम | 1978 |
20 | सुहाना सफर | 1970 |
21 | हीराला पन्नालाल | 1978 |
22 | रोटी कपडा और मकान | |
23 | जूनियर | 1 979 |
24 | शान | |
25 | दीवार | 1976 |
26 | नमक हलाल | 1983 |
27 | शर्मीली | 1971 |
28 | नींद हमारी ख़्वाब तुम्हारे | 1966 |
29 | अनाड़ी | 1975 |
30 | धर्मपुत्र | 1961 |
31 | वक्त | 1965 |
32 | शेक्सपियर वाला | 1965 |
33 | अभिनेत्री | 1970 |
34 | दो मुसाफ़िर | 1978 |
शशि कपूर को मिले पुरस्कार (Shashi Kapoor Awards)
शशि कपूर ने कुल तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं. उन्हें पहला फिल्मफेयर अवार्ड सहायक अभिनेता के लिए दिया गया था, जो कि ‘दीवार’ फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें मिला था. वहीं अगला फिल्मफेयर अवार्ड इन्हें ‘जूनून’ और ‘कलयुग’ फिल्म के लिए दिया गया था. इतना ही नहीं शशि कपूर को साल 2011 में भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था. वहीं साल 2015 में इन्हें फिल्मी जगत के सबसे बड़े पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था.
पसंद की गई थी शशि और अमिताभ की जुड़ी
शशि कपूर और महानायक अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था. इन दोनों अभिनेताओं ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया हैं, जिनमें से कुछ फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं- दीवार, त्रिशूल, सुहाग, शान और नमक हलाल. ‘दीवार’ फिल्म में शशि कपूर ने अमिताभ के छोटे भाई का किरदार निभाया था. इतना ही नहीं इस फिल्म के डायलॉग्स अभी भी लोंगों के बीच काफी मशहूर हैं.
शशि का निधन (Shashi Kapoor Death )
शशि कपूर ने 79 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस मुंबई में ली. लंबे समय से बीमार चल रहे इस महान कलाकार का निधन 4 दिसंबर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ. वहीं शशि कपूर के निधन पर फिल्मी जगत ने काफी शोक जताया. शशि कपूर ना केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान के तौर पर भी जाने जाते थे.
अन्य पढ़ें –
Ankita
Latest posts by Ankita (see all)
- असहिष्णुता क्या है,असहिष्णुता पर निबंध,अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस - January 15, 2021
- प्रधानमंत्री घर तक फाइबर योजना | PM Ghar Tak Fibre Yojana in hindi - January 15, 2021
- जीवन में खेल कूद का महत्व निबंध| Importance of Sports in our life Essay in Hindi - January 12, 2021