Sologamy क्या है?, सोलोगैमी कब शुरू हुआ, क्षमा बिंदु कौन है, उम्र, सोलोगैमी शादी, sologamy kya hai, sologamy marriage in hindi, kshama Bindu marriage, kshama bindu sologamy
वैसे तो दुनिया के अन्य देशों में Sologamy मैरिज होती ही आ रही है परंतु अब यह ट्रेंड हमारे देश में भी आ पहुंचा है और इसी ट्रेंड में सबसे पहले बड़ोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु शामिल हो रही हैं। क्षमा बिंदु नाम की लड़की की चर्चा आजकल इंटरनेट पर काफी हो रही है, जिसकी वजह है कि यह अपने आप से ही शादी करने जा रही हैं। क्षमा बिंदु का नाम सुनते सुनते आपको भी इनके बारे में जानने की इच्छा होगी। इसलिए आइए इस आर्टिकल में आपको “क्षमा बिंदु कौन है” और ‘क्षमा बिंदु अपने आप से शादी क्यों कर रही है’ इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Sologamy क्या है?
अगर आप अपने आप से ठीक उसी तरह का प्यार करते हैं जिस तरह का प्यार दो पार्टनर एक दूसरे के साथ में करते हैं, तो आपको शादी करने के लिए किसी अन्य साथी की आवश्यकता नहीं है। आप चाहे तो खुद ही शादी कर सकते हैं। इस दुनिया में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीना चाहते हैं और वह शादी वाली सारी खुशियों को भी प्राप्त करना चाहते हैं, परंतु वह यह नहीं चाहते हैं कि उनका कोई साथी हो।
ऐसे लोग सोलोगैमी शादी कर सकते हैं। सोलोगैमी शादी में पंडाल भी होता है, मंडप भी होता है, गहने भी होते हैं, बारातियों के लिए खाना भी होता है और पंडित जी भी होते हैं, बस इसमें एक व्यक्ति नहीं होता है और वह है दूल्हा। अगर कोई दूल्हा इस प्रकार की शादी को करता है तो इसमें दुल्हन नहीं रहेगी।
भारत में सोलोगैमी कब शुरू हुआ?
हमारे भारत देश के इतिहास में भले ही इस प्रकार की शादी पहली बार हो रही है परंतु दुनिया के लिए इस प्रकार की शादी नई बात नहीं है। दरअसल सबसे पहली बार अमेरिका देश में इस प्रकार की शादी हुई थी।
साल 1993 के आसपास में अमेरिका की रहने वाली महिला लिंडा बारकर ने अपने आप से ही शादी कर ली थी। इन्होंने अपने शादी के फंक्शन में तकरीबन 75 मेहमानों को इनविटेशन दिया था। लिंडा की शादी करने के पश्चात पश्चिम के देशों में लोग इस प्रकार की शादी के बारे में जानने लगे और धीरे-धीरे यह ट्रेंड बढ़ते बढ़ते हमारे भारत देश तक आ पहुंचा।
क्षमा बिंदु कौन है?
अखबारों में, टीवी न्यूज़ चैनल साथ ही साथ इंटरनेट पर आजकल क्षमा बिंदु नाम की लड़की की काफी चर्चा हो रही है। क्षमा बिंदु की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यह अपने आप से ही शादी करने जा रही हैं और प्राप्त जानकारियों के अनुसार क्षमा बिंदू ने साल 2022 में 9 जून के दिन अपने आप से शादी कर ली है। दरअसल क्षमा बिंदु गुजरात राज्य के वडोदरा शहर में रहती हैं, जिनकी उम्र वर्तमान में लगभग 23 या 24 साल के आसपास में है।
इन्होंने अपने आप से ही शादी करने का फैसला लिया है। इनके इस फैसले से काफी लोग नाराज भी हुए, वहीं कई लोगों ने इनका समर्थन भी किया। क्षमा बिंदु की शादी में शादी के सारे रीति रिवाज होंगे। इनकी शादी में शादी वाला मंडप भी होगा, सिंदूर भी होगा, दहेज भी होगा और बारातियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी होगी परंतु इसमें सिर्फ एक चीज नहीं होगा और वह है दूल्हा। दरअसल अपने आपसे शादी करने की वजह से क्षमा बिंदु को दूल्हे की जरूरत नहीं है। क्षमा बिंदु शादी करने के बाद हनीमून मनाने भी जाएंगी।
क्षमा बिंदु क्यों कर रही हैं? सोलोगैमी शादी
इस प्रकार की शादी करने वाली वडोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु ने बताया कि उनका इरादा कभी भी जिंदगी में मैरिज करने का था ही नहीं। हालांकि वह अपने दुल्हन बनने के सपने को पूरा करना चाहती थी। उन्होंने आगे कहा कि हर लड़की का यह सपना होता है कि वह एक ना एक दिन दुल्हन बने और दुल्हन के लिबास को पहने परंतु मैं उन लड़कियों से थोड़ा हटके थी।
मैं दुल्हन का लिबास तो पहनना चाहती थी परंतु मैं किसी भी प्रकार के बंधन में बंधना नहीं चाहती थी। इसलिए उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति से नहीं बल्कि अपने आप से ही शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अपने आप से ही शादी करने का फायदा यह है कि हमें किसी की बंदिश में नहीं रहना पड़ता है ना हीं हमें किसी के रहमों करम पर जिंदा रहना पड़ता है। हम अपने आपसे शादी करने की वजह से जहां चाहे वहां आने-जाने के लिए स्वतंत्र रहते हैं। हमारे ऊपर कोई भी रोक टोक नहीं रहती है।
FAQ’S
Ans – साल 1993 के आसपास
Ans – अमेरिका की रहने वाली महिला लिंडा बारकर ने सन 1993 में अपने आप से ही शादी कर ली थी।
Ans – सोलोगैमी एक ऐसी शादी है जिसने आप स्वयं खुद से शादी कर सकते हैं।
Ans- क्षमा बिंदु गुजरात की रहने वाली लड़की है, जिसने सोलोगैमी विवाह किया है ।
Ans – क्षमा बिंदु की उम्र 23 वर्ष है ।
Ans – 8 जून 2022
अन्य पढ़ें –
- शादी की तैयारी कैसे करें
- सफल शादी के लिए कुंडली के कितने गुण मिलने चाहिये |
- शादी के लिए कुंडली मिलान जरुरी है या नहीं
- शादी के लिए हिंदी शायरी कोट्स