एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती, परीक्षा, तारीख, एडमिट कार्ड, सिलेबस, आवेदन फॉर्म प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा केंद्र, पैटर्न, रिजल्ट (SSC Stenographer Exam 2021 in Hindi), (Application Form, Process, Exam Date (OUT), Admit Card, Pattern, Eligibility Syllabus, Answer Key, Exam Center, Result, Cut-off)
अगर आप सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो आज हम आपको एक विशेष परीक्षा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी न्यूनतम योग्यता से 12वीं पास है। केंद्र सरकार के संगठन में ग्रेड सी और ग्रेड डी स्टेनोग्राफर के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग जिसे स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भी कहते हैं द्वारा आयोजित की जा रही है।

Table of Contents
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2021 (SSC Stenographer Exam)
2021-22 एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 के लिए परीक्षा तारीख निर्धारित की गई है। यह परीक्षा 11 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 तक आयोजित हो सकती हैं तथा यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट द्वारा होगी। हालांकि अभी एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन पिछले वर्ष के आधार पर एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा तारीख हम आपको यह बताने जा रहे हैं।
आयोजन | संभावित तारीख |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वरूप | अक्टूबर 2021 का तीसरा सप्ताह |
आवेदन की अंतिम तिथि | नवंबर 2021 का तीसरा सप्ताह |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | नवंबर 2021 का तीसरा सप्ताह |
ऑनलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि | नवंबर 2021 का तीसरा सप्ताह |
चालान के माध्यम से शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | नवंबर 2021 का चौथा सप्ताह |
एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा | 15 दिन पहले |
परीक्षा तिथि | 11 नवंबर – 15 नवंबर 2021 |
परिणाम घोषणा | अवगत कराया जाएगा |
स्किल टेस्ट | अवगत कराया जाएगा |
अंतिम परिणाम | अवगत कराया जाएगा |
एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 परीक्षा मुख्य जानकारी (Exam Information)
परीक्षा का नाम | कर्मचारी चयन आयोग स्टेनोग्राफर |
कौन आयोजित कर रहा | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
आधिकारिक वेबसाइट | Ssc.nic.in |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा |
पोस्ट की जानकारी | ग्रेट सी और डी स्टेनोग्राफर |
पात्रता मापदंड | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10+2 बोर्ड |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा मोड | लिखित परीक्षा और स्किल परीक्षा |
अवधि | लिखित परीक्षा: 2 घंटे कौशल परीक्षा: 10 मिनट |
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2021 योग्यता (SSC Stenographer Exam Eligibility)
एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 की परीक्षा आवेदन पत्र को भरने के लिए कुछ पात्रता को पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता –
- उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2021 को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा।
राष्ट्रीयता –
उम्मीदवार को इसमें से एक जरूर होना चाहिए
- भारत का नागरिक या
- नेपाल का एक विषय या
- भूटान का एक विषय या
- एक तिब्बती शरणार्थी जिसने 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में शरण मांगी थी।
- भारतीय मूल के व्यक्ति जिनका निम्नलिखित देशों में से किसी एक देश से ट्रांसफर हुआ है : म्यांमार, श्रीलंका, युगांडा, जांबिया, मलावी पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, संयुक्त गणराज तंजानिया आदि।
अगर कोई उम्मीदवार ऊपर बताई गई 2, 3, 4 एवं 5 श्रेणी में आता है तो उसे नियुक्ति के प्रस्ताव के समय अपनी पात्रता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा (1 जनवरी 2021 तक) –
- ग्रेड सी के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 30 साल तक निर्धारित की गई है और ग्रेड डी के लिए 18 से 27 साल की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक पीएच केंद्र सरकार के कर्मचारी और जम्मू कश्मीर अधिवास श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार उनको आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर आरक्षण 2021 (SSC Stenographer Reservation)
अनुसूचित जाति ईडब्ल्यूएस एसटी ओबीसी भूतपूर्व सैनिक शारीरिक रूप से विकलांग से संबंधित उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया के दौरान आरक्षण का दावा कर सकते हैं।
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति जिसका एक हाथ एक पैर दोनों पैर नहीं हैं, नेत्र हीन या कम दृष्टि विकलांग व्यक्ति ग्रेट सी के लिए आवेदन कर सकता है।
- ग्रेड डी पद के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनका एक हाथ एक पैर एक हाथ और पैर दोनों पैर नेत्रहीन या कम दृष्टि विकलांग है।
- ऐसे व्यक्ति जिनके पास पर्याप्त सुनने की क्षमता नहीं है बीएसएससी स्टेनोग्राफर पद के लिए पात्र नहीं है।
एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन पत्र 2021 (How to Apply for SSC Stenographer Exam Form)
एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किए जाते हैं उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आवेदन फॉर्म भर सकता है।
- आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा जहां आपको अपने नाम के द्वारा एक आईडी बनानी होगी।
- इसके बाद आपको फोटो और सिग्नेचर की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी।
- अब आपको अगले चरण में एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन फॉर्म नजर आएगा जिसमें पूछी थी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट कर दें।
- अब इसके बाद अंत में आपको एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान करना होगा जिसके बाद आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पेमेंट (SSC Stenographer Exam Payment)
ऑनलाइन पेमेंट –
- अगर आप एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं तो आप नेट बैंकिंग डेबिट क्रेडिट कार्ड या भीम यूपीआई द्वारा पेमेंट कर सकते हैं।
- ऊपर बताए गए किसी भी एक मोड़ का चयन करें और जानकारी भरकर शुल्क का भुगतान करें।
ऑफलाइन पेमेंट –
अगर आप परीक्षा के लिए ऑफलाइन पेमेंट करना चाहते हैं तो अपने निकटतम एसबीआई बैंक शाखा में जाकर नगद जमा कर जालन प्राप्त करें इसके पश्चात चालान को आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपलोड करें।
एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड / हॉल टिकट (SSC Stenographer Admit Card Download)
उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है हम आपको नीचे डाउनलोड करने की प्रक्रिया बता रहे हैं ।
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यहां पर होम पेज में डाउनलोड एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां पर पूछी गई जानकारी जैसे रोल नंबर जन्म तारीख कैंडिडेट का नाम आदि भरे।
- अब आपने जो जानकारी दी है उसका सत्यापन कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बाप को स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा अगर एडमिट कार्ड में आपकी सभी जानकारी सही है तो आप डाउनलोड पर क्लिक करें।
- आप प्रिंट एडमिट कार्ड पर डायरेक्ट लिखकर उसे प्रिंट भी कर सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 2 सप्ताह पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और स्कूल परीक्षा दोनों के लिए एक ही एडमिट कार्ड होगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा केंद्र (SSC Stenographer Exam Center)
बुधवार को आवेदन फॉर्म भरते समय एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा केंद्र के लिए केंद्र कोड का चयन करना होगा।
- एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जावेगी।
- उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र का चयन सोच समझकर करना होगा।
- एक बार परीक्षा केंद्र का चयन हो जाने के बाद किसी भी स्थिति में से बदला नहीं जा सकेगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न (SSC Stenographer Exam Pattern)
- एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों में सेट किए जाएंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न नीचे विस्तार से बताया गया है
विषयों | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | कुल अवधि |
सामान्य अंग्रेजी और इंटेलिजेंस | 50 | 50 | 2 घंटे की संच्यी समय अवधि |
सामान्य जागरूकता | 50 | 50 | |
अंग्रेजी भाषा | 100 | 100 | |
कुल | 200 प्रश्न | 200 अंक | 120 मिनट |
एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस 2021 (SSC Stenographer Syllabus)
अंग्रेजी भाषा और समझ | सामान्य ज्ञान | सामान्य जागरूकता |
अंग्रेजी भाषा समानार्थी और विलोम व्याकरण और शब्दकोश वाक्य की बनावट सूझबूझ कर पढ़नालेखन क्षमता | मौखिक और गैर मौखिक प्रकार के प्रश्न समस्या समाधान विश्लेषण अंकगणितीय तर्क युक्ति वाक्य संख्या श्रंखला रक्त संबंध अवधारणा दृश्य स्मृति | उत्सव की महत्वपूर्ण तिथियां वर्तमान घटनाएं पुस्तकों के लेखक के नाममहत्वपूर्ण खेल दिवस इतिहास सामान्य राज्य व्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था वैज्ञानिक अनुसंधान भारतीय संविधान और आर्थिक जानकारी |
एसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी 2021 (SSC Stenographer Answer Key)
- एसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जावेगी।
- यहां पर हर सवाल का सही जवाब बताया जाएगा। उमीदवार सही और गलत उत्तर की संख्या की जांच और अंकन कर योग कर सकते हैं और इसके द्वारा वे टोटल स्कोर निकाल सकते हैं।
- आधिकारिक एसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी परीक्षा के लगभग 4 सप्ताह बाद अपलोड की जाएगी।
डाउनलोड करने की प्रक्रिया –
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां ग्रेड सी और ग्रेड डी के लिए डाउनलोड आंसर की 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
- ग्रेड सी और ग्रेड डी के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्म में अपलोड की जावेगी।
एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2021 (SSC Stenographer Result)
- लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही एसएससी स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
- कौशल परीक्षा के बाद आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा।
- आयोग द्वारा नियुक्ति के लिए मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को जानकारी दी जावेगी।
एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट कैसे चेक करें (How to Check Result)
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर परिणाम 2021 की लिंक पर क्लिक करें। अब यहां पीडीएफ में दिखाई दे रहे रोल नंबर में अपना रोल नंबर चेक करें। आप इस रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम नहीं ढूंढ पाता है तो वह गैर मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका सूची में चेक किया जा सकता है।
एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 कट ऑफ (SSC Stenographer Cut Off)
रिजल्ट आने के पश्चात एसएससी स्टेनोग्राफर उम्मीदवार के चयन के लिए कट ऑफ निर्धारित किया जाता है। यह कट ऑफ सभी वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया जाता है। एसएससी स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा दोनों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किया जाता है।
एसएससी स्टेनोग्राफर 2021 वेतन (SSC Stenographer Salary)
- ग्रेड सी के लिए वेतन 9,300 से 34,800 के बीच होता है।
- ग्रेड डी के लिए वेतन 5,200 से 20,200 के बीच होता है।
FAQ
Ans : जी हां
Ans : विभिन्न विभागों में एसएससी स्टेनोग्राफर की भूमिका और जिम्मेदारी भाषण लेखन, प्रेस कॉन्फ्रेंस ब्रीफिंग जनसंपर्क में भागीदारी आदि की होती है।
Ans : उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Ans : प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है लेकिन गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।
Ans : परीक्षा से कम से कम 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
अन्य पढ़ें –
- UGC NET परीक्षा एडमिट कार्ड
- यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा
- गेट परीक्षा की तैयारी कैसे करें
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगी सभी प्रवेश परीक्षा