Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रूसी हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे | Removing dandruff hair in hindi

रूसी हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे Home Remedies Removing Dandruff from Hair in Hindi Gharelu Nuskhe or Upay.

Dandruff (रूसी) एक ऐसी समस्या है जिससे आजकल हर दूसरा इन्सान पीढ़ीत है| dandruff होना एक सामान्य बात हो गई है, dandruff किसी व्यक्ति विशेष को नहीं होता है, यह तो आजकल हर आयु वर्ग की समस्या बन गई है|हर कोई रूसी हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे तलाशता रहता है| बच्चे हो या बड़े सब इससे परेशान है| dandruff कोई बीमारी नहीं है, यह एक तरीके की एलर्जी होती है जो बालों की जड़ो में होती है| dandruff होने से हमारे बालों में बहुत ज्यादा खुजली होती है, जो सबके सामने हमे परेशानी में डाल देती है और हम अजीब महसूस करते है|

Dandruff बालों से झड़ता भी बहुत है, और वह हमारे कपड़ो में गिरता है| सफ़ेद छोटे छोटे कण गहरे रंग के कपड़ो में आसानी से दिखाई पड़ते है जो हमे सबके सामने embarass कर देते है| कई बार dandruff की वजह से हमें दूसरी समस्या भी हो जाती है, जैसे मुहांसे, पिम्पल, बालों का जड़ना, उनका पतला होना, उम्र से पहले बाल सफ़ेद होना|

Home Remedies Removing Dandruff from Hair in Hindi Gharelu Nuskhe Upay

आज हम आपको dandruff होने की मुख्य वजह और रूसी हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे के 10 तरीके बताएँगे, जिसे आप घर पर मौजूद सामग्री के साथ बना सकते है|

रूसी होने के मुख्य कारण

Dandruff (रूसी) की समस्या बालों की जड़ो से जुडी हुई होती है| हम कई बार सोचते है ज्यादा कंघी करने से ये पूरी तरीके से झड़ जायेंगे और हम dandruff से आजाद हो जायेंगे| लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है| बालों की जड़ों से जुडी समस्या जड़ से ही दूर करना होगा| dandruff के मुख्य कारण हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में ही छुपे है, हम क्या खाते है, हमारी रोज की आदतें कैसी है, किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंता| तो अब आपको dandruff की समस्या से घबराने की जरुरत नहीं है हम आपको इसके कारण और दूर करने के तरीके बताते है|

सही ढंग से कंघी ना करनासही ढंग से कंघी ना करना हमारे बालों में Dandruff (रूसी) को जन्म देता है| इन्सान के सर की स्किन हर थोड़े समय बाद नई आती है, जिससे वहां dead स्किन इकट्ठी हो जाती है| इस dead स्किन को अच्छे से कंघी करके निकाला जा सकता है| हमें कम से कम दिन में 2 बार अच्छे से कंघी करनी चाहिए| कंघी करने से dead स्किन निकल जाती है, बालों में अंदर तक हवा जाती है और ब्लड circulation भी अच्छे से होता है|
अच्छे से शैम्पू ना करनासही ढंग से शैम्पू ना करने से बालों में dead स्किन जमती जाती है और जड़ो में तेल जमा होते जाता है| जिस वजह से dandruff उत्पन्न होते है और हमें जड़ो में खुजली होने लगती है| experts कहते है कि लड़कों को रोज या फिर 1 दिन छोड़ कर बाल धोने चाइये वहीँ लड़कियों को हर 2 दिन में बाल धोना चाइये| बाल धोने के लिए हमे mild शैम्पू का इस्तेमाल करना चाइये, यह बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है| जब भी आप शैम्पू खरीदें तो उसमे लिखी info अच्छे से पढ़ ले, उसमे लिखा होता है कि यह mild है या कोई और| mild शैम्पू में बालों को नुकसान पहुचाने वाले केमिकल नहीं होते है, इसमें डिटर्जेंट की मात्रा नहीं होती है| common शैम्पू में केमिकल और डिटर्जेंट बहुत अधिक होता है जो बालों को रफ और बेजान बनाता है| बालों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का भी उपयोग जरुरी है, यह बालों को चमक देता है और धुल मिटटी से बालों की रक्षा करता है|   कंडीशनर को कभी बालों की जड़ में नहीं लगाना चाहिए| यह हमेशा जड़ों से 1 इंच दूरी से लगाना चाइये, कंडीशनर के बाद बालों को अच्छे से धो लेना चाइये जिससे कुछ भी शेष ना रह जाये|
जरुरत से ज्यादा चिंताआजकल किसी इन्सान की ज़िन्दगी में परेशानी की कमी नहीं है| घर की परेशानी, काम की परेशानी, बच्चों की टेंशन ये सब छोटी छोटी परेशानीयां कब हमारी बड़ी चिंता बन जाती है पता ही नहीं चलता है| देर रात तक काम करना, देरी से सोना, एग्जाम की टेंशन ये सारी बातें हमें मानसिक रूप के साथ साथ शारीरिक रूप से भी असर करती है| बालों का झड़ना, dandruff, पिम्पल इन सबकी वजह चिंता ही है| परेशानी तो सबके जीवन में है, लेकिन इन परेशानी में भी उठ कर खड़े होना और डट कर मुकाबला करना ही समझदार इन्सान की पहचान है| कोशिश करिए जो चीज आपको परेशान करती है उससे दूर रहे, उसके बारे में ना सोचे| अपने पसंद के काम में अपने आप को व्यस्त रखे| चिंता करने से इन्सान अपनी परेशानी बढाता ही है, चिंता करने से हम अपनी परेशानी का 1% भाग भी ठीक नहीं कर सकते| एक अच्छे रूटीन में रहें , ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, समय पर खाना खाएं,पूरी नींद लें|
हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा उपयोगअभी को सुंदर दिखना पसंद है| आजकल चेहरे के साथ साथ बालों की खूबसूरती भी जरुरी है| चेहरे में मेकअप के साथ साथ बालों को भी अच्छे से सजाया जाता है| बालों को सेट करने के लिए हम तरह तरह के स्प्रे उपयोग करते है जो की dandruff का कारण बनते है| पार्लर में बालों को सेट करने के लिए तारा तरह के स्प्रे, gel का उपयोग होता है| अत्यधिक मात्रा में उपयोग करने से हमारे बाल ख़राब होते है और जड़ों पर भी असर पड़ता है| जितना हो सके इन सब चीजों का कम उपयोग करना चाइये|
सही ढंग से खानपान ना होनाआज की दुनिया में सभी की डाइट बिगड़ी हुई है, सभी फ़ास्ट फ़ूड खाना पसंद करते है| ज्यादा तेल घी मिर्च वाला खाने से हमारे पेट के साथ साथ शरिर के बाकि अंग भी प्रभावित होते है| पैक्ड खाना खाने से हमारे शरिर में केमिकल जाते है जो हर रूप से हमें नुकसान पहुंचाते है| dandruff होने का यह भी एक मुख कारण है| जितना हो सके हमे कम तेल और घर का खाना लेना चाइये| बाजार के स्ट्रीट फ़ूड से बचना चाइये|

रूसी हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे Removing Dandruff from Hair

रूसी हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे  में अब हम आपको 10 आसन तरीके बताएँगे, जिससे आप घर पर मौजूद सामान के साथ dandruff से छुटकारा पा सकते है|

नीम्बू और नारियल तेल की मसाज –

नीम्बू में citric होता जो dandruff दूर करने के लिए बहुत उपयुक्त होता है| इसके लिए आप 2 tbsp नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें फिर इसमें 2 tbsp नीम्बू का रस मिला लें| अब इस मिक्सचर से अपनी बालों की जड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करें| मसाज करने के बाद इसे 20 के लिए छोड़ दे फिर शैम्पू कर लें| इसे हफ्ते में 2-3 बार करें और कुछ ही हफ़्तों में आपको बेहतर परिणाम मिलेगा|

बेकिंग सोडा –

  बेकिंग सोडा हर घर की रसोई में होता है| यह सामान्य सा सोडा dandruff से लड़ने के लिए बहुत कम आता है| आप 1 चम्मच सोडा लें और इसे अपने सूखे बालों में जड़ों में लगायें| 2-3 min के लिए छोड़ दे फिर शैम्पू कर लें| इसे आप हफ्ते में 3 बार करें| 2-3 हफ्ते में आप dandruff से निजत पा जायेंगे|

दही –

दही dandruff का सबसे बड़ा दुश्मन होता है| दही से बहुत जल्द dandruff दूर हो जाते है| ¾ कप खट्टा दही ले और इसे अपने बालों की जड़ और बालों में एक मास्क की तरह लगा लें| 1 घंटे इसे छोड़ दें फिर शैम्पू से बाल धो लें| दही से dandruff तो दूर होता ही है यह बालों को कंडीशनर भी करता है और बल सॉफ्ट सिल्की होते है|

मेथी पैक –

1 मुट्ठी मेथी को पानी में रात भर के लिए भिगो दें| दुसरे दिन सुबह मेथी को पीस ले और पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को जड़ों और बालों में लगायें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें| इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार करें और बेहतर रिजल्ट पायें| मेथी बालों में होने वाली खुजली भी दूर करती है|

मेहँदी –

मेहँदी का उपयोग सदियों से होते आ रहा है, यह एक नेचुरल कंडीशनर है जो बालों को सॉफ्ट सिल्की बनता है| एक बर्तन में मेंहदी , चाय का पानी , दही और नीम्बू का रस मिलाएं| इसे रात भर के लिए रख दे, अब इसे अपने बालों में अच्छे से लगायें और 1-2 घंटे छोड़ दे| बालों को शैम्पू से धो लें| हफ्ते में 1 बार इसे करने से बालों की हर समस्या से निदान मिलता है|

विनेगर –

2 tbsp विनेगर में 2 tbsp पानी डालें| बालों को गीला कर लें, अब विनेगर मिक्सचर को बालों में मसाज करते हुए लगायें| फिर 15 min बाद शैम्पू कर लें| हफ्ते में 2 बार करने से ददृफ्फ़ से पूरी तरीके से निदान मिलेगा|

Tea Tree तेल –

थोडा सा तेल लेकर अपने बालों की जड़ों में मसाज करें फिर 5 min के लिए छोड़ दें और शैम्पू कर लें| हफ्ते में 2-3 बार करें|

मुल्तानी मिट्टी पैक –

मुल्तानी मिटटी चेहरे के लिए तो बहुत अच्छा होता है ये सबको पता है, पर आपको बता दें यह बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है| अपने बालों के हिसाब से मुल्तानी मिटटी ले लें, और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें अब इसमें नीम्बू का रस मिला लें, पुरे बालों में इसे अच्छे से लगाकर 20 min छोड़ लें फिर शैम्पू से धो लें| 2-3 बार उपयोग करने पर ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे|

नीम का रस –

नीम को एक दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है, नीम बहित अच्छी antiseptic होती है| नीम को पीस कर एक पेस्ट बना लें, इसे 10 min छोड़ दे फिर शैम्पू से धो लें| नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी को बाल धोने में इस्तेमाल ला सकते है|

संतरे का पैक –

संतरे में citric एसिड और विटामिन c होता है, जिसका उपयोग हम धुप में होने वाली टैनिंग को दूर करने में करते है| संतरे के छिलके हमारे बालों के लिए बहुत अच्छे होते है| छिलकों में मौजूद एसिड हमारे बालों से एक्स्ट्रा तेल निकलता है और बालों को कंडीशनर भी करता है| संतरों के छिलकों और नीम्बू का रस जार में लेकर मिक्स्क्सी में पीस लें और पेस्ट बना लें| पेस्ट बालों और जड़ों में लगायें और ½ घंटे के लिए छोड़ दे, फिर शैम्पू कर लें| हफ्ते में 1-2 बार यह प्रक्रिया दुहरायें|

Dandruff की समस्या तो सबके पास है लेकिन इसका निदान अब आपके पास है वो भी आपके सामने , आपके ही किचन में| तो बस इंतजार किस बात का आज ही से इस dandruff की समस्या को दूर करने में जुट जाइये| आप खुद भी इसे उपयोग करें और अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी बताएं| रूसी हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे आर्टिकल आपको कैसा लगा और यह आप पर कितना असरदार हुआ, हमें जरूर बताएं, आप रूसी हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे के कमेंट बॉक्स में जाकर अपने सुझाव हमारे साथ शेयर करें|

अन्य पढ़े:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles