महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की जानकारी

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की जानकारी  Maharaja express train India route fare in hindi

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन भारत की सबसे आलीशान ट्रेनों में से एक है, जो 2010 में शुरू हुई | देशभर की सबसे रोमांचक जगहों से गुज़रती हुई यह ट्रेन आपको भारत की संस्कृति और विरासत से अवगत कराती है | सभी सुख सुविधाओं से परिपूर्ण इस ट्रेन में आपको 5 सितारा होटल जैसा ही रहन सहन मिलेगा |

अब हम आपको इस रेल यात्रा का विस्तृत विवरण देते है:

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा ( Maharaja Express train Route)

  • हेरिटेज ऑफ़ इंडिया यात्रा- यह यात्रा 8 दिन और 7 रातों की है, जिसमे पहले दिन यात्री छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की और प्रस्थान करते है और रेल कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत का आनंद उठाते है और फिर यात्रा की शुरुआत करते हुए अजंता की ओर निकल पड़ते हैं | उसके बाद यह रेल यात्रा उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, रनथम्बोर और आगरा होते हुए दिल्ली पर समाप्त होती है |
  • ट्रेज्रस ऑफ़ इंडिया यात्रा- इस यात्रा के लिए यात्री दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से महाराजा एक्सप्रेस में बैठते है और दिल्ली, आगरा, रनथम्बोर और जयपुर होते हुए, अपनी यात्रा की समाप्ति दिल्ली में ही करते है |
  • जेम्स ऑफ़ इंडिया- यह 4 दिन और 3 रातों की यात्रा है, जहाँ महाराजा एक्सप्रेस आपको दिल्ली, आगरा, रनथम्बोर और जयपुर की भव्य जगहों के दर्शन करवाती है |
  • इंडियन पैनोरमा यात्रा- इस यात्रा में महाराजा एक्सप्रेस अपने यात्रिओं को लेकर पहले दिन दिल्ली से लेकर जयपुर की ओर बढती है | यहाँ किलों और महलों को देखने के बाद अगले दिन यात्री सवाई माधोपुर पहुचते है | इसी तरह आगरा, ग्वालियर, खजुराहो, वाराणसी और लखनऊ होते हुए यह खूबसूरत यात्रा दिल्ली में समाप्त हो जाती है |
  • इंडियन स्प्लेंडर यात्रा- इस मार्ग पर यह ट्रेन आपको दिल्ली – अगरा- रणथम्बोर- जयपुर- बीकानेर- उदयपुर- बालासिनोर- मुंबई तो यात्रा करवाती है | इस यात्रा के दौरान अलग अलग जगहों पर आप राजसी रंग-ढंग, महल, किले, रेत के टीले, वन्य जीवन और भारत की संस्कृति की झलक देख पाएंगे |
maharaja express

यात्राएंरूट (route)
यात्रा की अवधि
हेरिटेज ऑफ़ इंडियामुंबई- अजंता- उदयपुर- जोधपुर- बीकानेर- जयपुर- रनथम्बोर- आगरा- दिल्ली8 दिन / 7 रातें
ट्रेज्रस ऑफ़ इंडियादिल्ली- आगरा- रणथम्बोर- जयपुर- दिल्ली4 दिन / 3 रातें
जेम्स ऑफ़ इंडियादिल्ली- आगरा- रणथम्बोर- जयपुर- दिल्ली4 दिन / 3 रातें
इंडियन पैनोरमा यात्रादिल्ली- जयपुर- रणथम्बोर- फतेहपुर सीकरी- आगरा- ग्वालियर- ओरछा- खजुराहो- वाराणसी- लखनऊ- दिल्ली8 दिन / 7 रातें
इंडियन स्प्लेंडर यात्रादिल्ली- आगरा- रणथम्बोर- जयपुर- बीकानेर- जोधपुर- उदयपुर- बालासिनोर- मुंबई8 दिन / 7 रातें

 महाराजा एक्सप्रेस की सेवाएँ ( Maharaja Express train Services )

  • प्रत्येक कैरिज में एक व्यक्तिगत बटलर व्यवस्था है |
  • होटल संचालन की तरफ से कुलियों की नियुक्ति की गयी है, जो आपकी सामान चढाने और उतारने में सहायता करेंगे |
  • प्रत्येक जगह को दिखाने के लिए गाईड उपलब्ध है, जिनकी प्राथमिक भाषा अंग्रेजी है | ट्रेन से दार्शनिक स्थल की दूरी गाड़ियों द्वारा तय की जाती है, जिनकी व्यवस्था महाराजा एक्सप्रेस प्रबंधन द्वारा की जाती है |
  • इस अत्यधिक सुविधायों से परिपूर्ण रेल में इन्टरनेट और टेलीफ़ोन की भी अच्छी व्यवस्था है |

ठहरने के लिए विभिन्न प्रकार के कक्ष (Maharaja Express train rooms)

  • डीलक्स कक्ष (Cabins): हर एक डीलक्स केबिन में एक डबल बेड के साथ एल सी डी टेलीविज़न, बटलर सेवा, बाथरोब, वाई-फाई (इन्टरनेट की सेवा), एयर कंडीशन, अलमारी, अग्नि रोधक इत्यादि उपलब्ध है |
  • जूनियर स्वीट: महाराजा एक्सप्रेस में 18 जूनियर स्वीट हैं, जहां प्रत्येक स्वीट में डीलक्स कक्ष की तरह सभी सुविधाएं मौजूद है | जूनियर स्वीट पर हलके रंगों को कलाकारी द्वारा इस तरह फैलाया गया है मानो कोई चित्रकारी की हो |
  • स्वीट: इस स्वीट सभी सुविधायों के अलावा एक आर्म चेयर भी आराम करने के लिए रखी गयी है | हर स्वीट में कीमती फर्नीचर, सुन्दर और शिष्ट तरीके से की गयी सजावट राजसी वैभव का अनुभव देती है |
  • प्रेसिडेनशियल स्वीट: इस ट्रेन में बस एक ही प्रेसिडेनशियल स्वीट है | सारी सुविधाओं से लेस इस स्वीट में 2 बेडरूम, सोफे, लिविंग हॉल, डिनर के लिए जगह, बार, बाथ-टब जैसी चीज़े मौजूद है | इन सभी चीजों के साथ यह स्वीट एक राजा के कक्ष जैसा लगता है, जहां एक दिन यात्री राजसी ठाट बाट के साथ अपना दिन व्यतीत कर सकता है |
  • इन स्वीट्स और कमरों के अलावा महाराजा एक्सप्रेस में 2 डाइनिंग हॉल्स (मयूर महल और रंग महल), सफारी बार और राजा क्लब नामक लाउन्ज भी उपस्थित है |
कक्ष / स्वीटकमरों की संख्यायात्रियों की संख्या
डीलक्स केबिन2040
जूनियर स्वीट्स1836
स्वीट्स48
प्रेसिडेनशियल स्वीट14

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन टिकट प्राइस  ( Maharaja Express train Ticket Cost in INR)

महाराजा एक्सप्रेसपर्सनडीलक्स केबिन

 

(in rupees)

जूनियर स्वीट

 

(in rupees)

स्वीट

 

(in rupees)

प्रेसिडेनशियल स्वीट

 

(in rupees)

इंडियन स्प्लेंडर यात्रा (8 दिन 7 रातें)

 

 

डबल798699.641263494.751843153.023165414.97
सिंगल700531.711200720.701843153.023165414.97
हेरिटेज ऑफ़ इंडिया यात्रा (8 दिन 7 रातें)

 

 

डबल913562.801320926.331843153.023165414.97
सिंगल801370.881255481.041843153.023165414.97
ट्रेज्रस ऑफ़ इंडिया यात्रा (4 दिन 3 रातें)

 

 

डबल514212.98661130.971015069.781722947.39
सिंगल451438.93628408.331015069.781722947.39
जेम्स ऑफ़ इंडिया (4 दिन 3 रातें)

 

 

डबल514212.98661130.971015069.781722947.39
सिंगल451438.93628408.331015069.781722947.39
इंडियन पैनोरमा यात्रा (8 दिन 7 रातें)डबल798699.641263494.751843153.023165414.97
सिंगल700531.711200720.701843153.023165414.97

महाराजा एक्सप्रेस दार्शनिक स्थल ( Maharaja Express visiting place)

  • अजंता: अजंता की गुफाएँ बहुत विख्यात है, जो औरंगाबाद में स्थित है | यहाँ यात्री वो मंदिर और मठ देखने के लिए आते हैं, जिन्हें चट्टान काटकर तराशा गया है | यहाँ अद्भुत चित्रकरियां और मूर्तियाँ यात्रियों के मन को बहुत भाती है |
  • उदयपुर: इस शहर में पहले यात्री सिटी पैलेस को देखने आते है और फिर दोपहर के खाने के लिए सतकत महल रुकते है, उसके पश्चात सभी यात्री पुराने बाज़ार होते हुए महाराजा एक्सप्रेस की तरफ प्रस्थान करते है |
  • जोधपुर- यहाँ यात्री या तो बिश्नोई गाँव की तरफ घुमने निकल जाते है या फिर शहर के किसी विख्यात होटल में तन और मन की शांति के लिए स्पा के लिए जा सकते है | शाम को एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन ख़ास यात्रियों के लिए हनवंत महल में किया जाता है, जिसके साथ ही जोधपुर यात्रा खतम होती है |
  • बीकानेर- इस शहर में आगमन के साथ ही यात्रियों को देशनोक के मंदिरों की यात्रा या लालगढ़ पैलेस म्यूजियम की यात्रा में चयन करना होता है, उसके तुरंत बाद सभी यात्री जूनागढ़ किले को देख सकते है | शाम को रेत के टीलों पर ऊँट की सवारी और फिर कालबेलियों और लंगा कलाकारों द्वारा नृत्य से दिन की समाप्ति होती है |
  • जयपुर- जयपुर में यात्री जल महल, सिटी पैलेस, एम्बर फोर्ट और जंतर मंतर जैसी जगहों को देखने के लिए रुकते है |
  • रणथंभौर- रणथंभौर में सुबह यात्री जीप सफारी का आनंद लेते हुए रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान देख सकते है | उसके बाद फतेहपुर सिकरी, बुलंद दरवाज़ा और पञ्च महल के साथ यात्रा आगे बढती है |
  • आगरा- इसे तो हम सब जानते है कि यहाँ यात्री क्यों आते है ? आगरा का ताजमहल दुनिया का सातवाँ अजूबा है, जो दार्शनिक स्थलों में मशहूर है |
  • खजुराहो- यहाँ के मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं |
  • वाराणसी- वाराणसी में रेशम की बुनाई का केंद्र देखने के बाद यात्री विवंता ताज होटल में खाने के लिए ठहरते है और फिर सारनाथ के दर्शन के लिए जाते है, जो बौद्ध तीर्थस्थल है | शाम को गंगा किनारे आरती के बाद यात्री ट्रेन में लौट जाते है |

महाराजा एक्सप्रेस अपने यात्रियों को एक ऐसी यात्रा करवाती है, जिसमे आप विविध प्रकार की संस्कृतियों की झलक देख पाते हैं| भारत की ऐतिहासिक जगहों के ज़रिये आप यहाँ के इतिहास को समझ पाते हैं | यात्रा में देखे गए प्रचलित मंदिर आपको भक्ति भाव से भर देते हैं | इन सबसे हटकर, यह ट्रेन आपको सभी सुख सुविधायों के साथ एक 5 सितारा होटल जैसा रहन सहन देकर आपके सफ़र को यादगार बनाती है |

अन्य पढ़े:

Ankita
अंकिता दीपावली की डिजाईन, डेवलपमेंट और आर्टिकल के सर्च इंजन की विशेषग्य है| ये इस साईट की एडमिन है| इनको वेबसाइट ऑप्टिमाइज़ और कभी कभी आर्टिकल लिखना पसंद है|

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here